– राज्य ब्यूरो – उत्तराखंड से संजय बलोदी प्रखर की रिपोर्ट
पिथौरागढ (उत्तराखंड )12 अक्टूबर 2023,गुरूवार पिथौरागढ़, गुरुवार,12 अक्टूबर, आज भारत की आध्यात्मिक भूमि उत्तराखंड के आदि कैलाश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.. !..यहां तय समयानुसार शिव मंदिर में पूजा करते हुए प्रधानमंत्री ने आदि कैलाश के विराट दर्शन किए और देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
शिव धाम आदि कैलाश आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी का स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत हुआ। लोग अपने प्रिय प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को लालयित थे. !इस दौरान उत्तराखंड के यस्वश्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। विदित हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक दिवसीय उत्तराखंड की यात्रा पर आये थे..!
प्रधानमंत्री मोदी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 अक्टूबर, 2023 को सुबह 8.45 बजे हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ जनपद में ज्योलिंगकांग हेलीपैड पर उतरे। यहां से दाहिनी ओर करीब डेढ़ किमी की दूरी कार से तय करते हुए हिमालय की चोटी पर स्थित पार्वती सरोवर और शिव मंदिर पहुॅचे। करीब 25 मिनट तक शिव की पूजा और ध्यान किया।
आदि कैलाश मंदिर में रं-समुदाय के लामा पुजारियों ने पौराणिक काल से प्रसिद्ध शिव-पार्वती की “माटी पूजा’ पूरे विधि विधान के साथ संपन्न की।
तत्पश्चात प्रधानमंत्री ने आदि कैलाश पर्वत और पार्वती सरोवर के दर्शन भी किए। आदि कैलाश और पार्वती सरोवर के दर्शन कर अभीभूत हो कर उन्होंने कहा कि आदि कैलाश के दर्शन कर उनका मन प्रसन्न और जीवन धन्य हो गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है। यहां कण-कण में देवी देवताओं का वास है। भगवान आदि कैलाश के दर्शन कर उन्हें परम आनंद की अनुभूति हुई है। देवभूमि के मंदिर आस्था ही नही आर्थिकी का भी केंद्र हैं। इन मंदिरों से हजारों लोगों की आर्थिकी प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़ी है। धार्मिक पर्यटन अर्थात तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए सभी मंदिरों को एक सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आदि कैलाश और आसपास के क्षेत्र के सम्बन्ध में जानकारी दी।