Home National हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण(मदरसा )को हटाये जाने पर अराजक विशेष...

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण(मदरसा )को हटाये जाने पर अराजक विशेष तत्त्वों ने मचाया उपद्रव

90
0
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण(मदरसा )को हटाये जाने पर अराजक विशेष तत्त्वों ने मचाया उपद्रव
मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के दिये गये आदेश
देहरादून,8 फरवरी, हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसे निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये हैं ।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरूवार सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे।

जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अशान्ति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये है।
Previous articleहेल्थ न्यूज – डॉ. धीरज सोनावणे ने की चुनौतीपूर्ण “स्पाइन सर्जरी”
Next articleउत्तराखंड NEWS – समान नागरिक संहिता विधेयक के पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी का किया गया सम्मान
संजय बलोदी प्रखर ( मिडिया समन्वयक उत्तराखंड प्रदेश एवं पीआरओ पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here