‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के दूसरे दिन श्री चौहान किसानों से करेंगे संवाद

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कल जम्मू में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के दूसरे दिन आयोजित किसान अभियान में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान के साथ इस अभियान में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान और पीएमओ, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी शामिल होंगे।

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों के सहयोग से 29 मई से 12 जून तक 700 से अधिक जिलों में किया जा रहा है, जिससे खरीफ मौसम से पहले किसानों को लाभ प्राप्त हो सके।

अभियान के दौरान, वैज्ञानिक टीमें किसानों के साथ सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए गांवों का दौरा करेंगी। इस सम्मेलन में सभी 731 कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), सभी 113 आईसीएआर संस्थान, कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन के राज्य स्तरीर विभागों के अधिकारियों सहित प्रगतिशील किसानों और अन्य कृषि हितधारक शामिल होंगे। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न राज्यों में लगभग 1.5 करोड़ किसानों तक सीधे पहुंचना एवं उनसे बातचीत करना है।

Previous articleवृहद गौ-आश्रय स्थल पहाड़पुर का औचक निरीक्षण
Next articleप्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान को संबोधित किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here