25 दिसम्बर 2023,सोमवार,देहरादून
संजय बलोदी प्रखर
मीडिया समन्वयक उत्तराखंड प्रदेश

देहरादून,25 दिसम्बर, आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर जम्मू कश्मीर में माँ भारती की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार और चमोली के वीरेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे इन शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार प्रति क्षण सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद गौतम कुमार और वीरेन्द्र सिंह के परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया। दिवंगत आत्माओं की शांति और दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए हमारे जवानों द्वारा दिया गया बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Previous articleचिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 1376 नर्सिंग अधिकारियों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र
Next articleरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आध्यात्मिक महोत्सव में हुए सम्मिलित
संजय बलोदी प्रखर ( मिडिया समन्वयक उत्तराखंड प्रदेश एवं पीआरओ पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here