वाराणसी, 7 दिसम्बर (हि.स.)। देश के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद पार्टी नेताओं के साथ केन्द्रीय मंत्री भी कांग्रेस पर तंज कसने का कोई अवसर नही चूक रहे। मंगलवार को शहर में आए केन्द्रीय मंत्री अश्वनि चौबे ने कांग्रेस के शीर्ष नेता और पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक रहे राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आजकल कांग्रेस के युवराज यमराज बन गए है। राहुल गांधी को यही कहूंगा कि युवराज अब यमराज बनना छोड़ दो। पत्रकारों से बातचीत के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने डीएमके सांसद के गौमूत्र वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ये लोग इस प्रकार की गंदी और ओछी बातें करते है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद अभी आधा तमाचा लगा है। आने वाले दिनों में पूरा तमाचा लगेगा। सनातन धर्मावलम्बियों, गौ-गीता-गंगा-गायत्री का जो अपमान करता है। उनको यह देश कभी भी नहीं सहेगा।
बताते चले डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने सदन में चर्चा के बीच कहा ‘भाजपा की चुनाव जीतने की शक्ति मुख्य रूप से हिंदी भाषी राज्यों तक सीमित है, या यूं कहें गौमूत्र राज्यों तक सीमित है। तुम लोग दक्षिण भारत नहीं आ सकते। केन्द्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि ये गौ मूत्र की बात करते हैं। उन्हें नहीं पता कि गौ मूत्र कितनी उपयोगी चीज है। अब तो कैंसर की दवाई बनाने में भी उसका उपयोग किया जा रहा है। गौ हमारी माता है। केन्द्रीय मंत्री ने एक सवाल के जवाब में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की चुटकी ली। उन्होंने नाम न लेकर कहा कि चले थे फूफा जी प्रधानमंत्री बनने, उन्हें बीच-बीच में मुंगेरी लाल का सपना आता रहता है। फूफा जी बंगलौर से चुपचाप लौट आए। उसके बाद चाचा-भतीजा (नितीश कुमार-तेजस्वी यादव) मुम्बई से लौट के आ गए। फूफा जी कोपभवन में है, अब उनके लोग कह रहे है कि फूफा जी को स्थान मिलना चाहिए। फूफा जी को कांग्रेस पर दवाब बनाना चाहिए। इन सारे लोगो ने ही कांग्रेस को बर्बाद किया है। विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक रद्द होने के सवाल पर कहा कि घमंडिया ठगबंधन है। जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए गठबंधन है।
Previous articleट्रक में से गौ मांस मिलने का मामला, व्यापारी को पकड़ने के लिए पुलिस दिल्ली रवाना
Next articleदो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का 8 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here