Home Female किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

मुरादनगर में घर से दूध लेने निकली किशोरी को अगवा कर दो ई रिक्शा चालकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी को दिल्ली की बस में बैठा दिया।

380
0

मुरादनगर में किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

मुरादनगर में घर से दूध लेने निकली किशोरी को अगवा कर दो ई रिक्शा चालकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी को दिल्ली की बस में बैठा दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से नाजिम व जाहिद निवासी कस्बा मुरादनगर को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि गाजियाबाद एएलटी सेंटर के पास मंगलवार रात करीब 12:30 बजे एक किशोरी घूम रही थी। पुलिस पिकेट ने किशोरी को अकेला देखा तो उससे बात की इस पर वह रोने लगी।

पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे परिजनों ने किसी बात पर डांट दिया था, जिसके कारण वह परिजनों से नाराज थी। उन्होंने दुकान से दूध लेने भेजा था लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। बीच रास्ते में ई रिक्शा चालक अगवा कर ले गये।

करीब चार घंटे तक वह किशोरी को घुमाते रहे। रात होने पर जलालपुर रोड पर एक खाली प्लाट में ले गये और दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की।

आरोपियों ने बैठाया दिल्ली की बस में

हैवानियत के बाद आरोपियों ने किशोरी को दिल्ली जाने वाली बस में बैठा दिया। किशोरी गाजियाबाद बस से उतर गई। बताया गया है कि किराया न होने के कारण परिचालक ने किशोरी को बस से नीचे उतार दिया था। किशोरी पैदल ही एएलटी सेंटर के पास पहुंच गई थी।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए दोनों आरोपी
डीसीपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस ने ईदगाह रोड, जलालपुर रोड, मेन कस्बा रोड, मेन बाजार के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। किशोरी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। 

Previous articleगैस जलाने से हुए धमाके से महिला और गाय झुलसी
Next articleगौ मूत्र से स्नान कर आरिफ बन गया आनंद, अपने प्यार को पाने के लिए अपनाया हिन्दू धर्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here