Home Entertainment ध्रुवा सरजा की एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘मार्टिन’ का टीजर बेंगलुरु में हुआ...

ध्रुवा सरजा की एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘मार्टिन’ का टीजर बेंगलुरु में हुआ लॉन्च

415
0

मुम्बई। ‘मार्टिन’ के साथ एक हाई-ऑक्टेन, एक्शन एंटरटेनर फिल्म दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है। ए पी अर्जुन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक्शन राजकुमार ध्रुव सरजा नज़र आयेंगे।
वासवी एंटरप्राइजेज बैनर के तहत उदय के मेहता द्वारा निर्मित, भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म की घोषणा बेंगलुरु के एक भव्य कार्यक्रम में टीज़र लॉन्च के साथ की गई।
इस कार्यक्रम में ध्रुव सरजा, अर्जुन सरजा, वैभवी शांडलिया, अन्वेश जैन, उदय मेहता और एपी अर्जुन उपस्थित थे।
फर्स्ट लुक दिखाने के अलावा, मार्टिन की टीम ने मीडिया के साथ लंबी बातचीत की, और इस बातचीत के बाद उनके साथ जश्न भी मनाया गया।
ध्रुवा सरजा ने एपी अर्जुन की फिल्म अधूरी से डेब्यू किया था, और मार्टिन उनके पुनर्विलन को चिन्हित करता है।
इस हाई ऑक्टन एक्शन को रवि वर्मा और राम लक्ष्मण द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। इस फिल्म का म्यूजिक मनी शर्मा द्वारा कम्पोज किया जाएगा और सत्या हेगड़े सिनेमेटोग्राफी करेंगे।
उदय के मेहता प्रोडक्शन, एपी अर्जुन द्वारा निर्देशित और ध्रुव सरजा, वैभवी शांडिल्य, अन्वेशी जैन अभिनीत बहुभाषी एक्शन गाथा मार्टिन कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

– संतोष साहू

Previous articleमहेश भट्ट के पसंदीदा संगीतकारों की लिस्ट में शामिल हैं जीत भादुड़ी
Next article ‘अटैक ऑफ 26/11’ में आतंकी की भूमिका निभाने वाले संजीव जायसवाल अब क्यों नहीं करना चाहते आतंकवादी का रोल?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here