Home Government अमृतपेक्स – 2023 प्रदर्शनी के प्रचार को स्पेशल कैंसेलेशन जारी

अमृतपेक्स – 2023 प्रदर्शनी के प्रचार को स्पेशल कैंसेलेशन जारी

डाक विभाग 11 से 15 फरवरी 2023 तक नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में राष्ट्रीय स्तर की डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है। इस प्रदर्शनी को बढ़ावा देने के लिए 15 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र सर्कल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती वीणा आर. श्रीनिवास ने मुंबई जीपीओ में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया।

551
0

अमृतपेक्स – 2023 प्रदर्शनी के प्रचार को स्पेशल कैंसेलेशन जारी
मुंबई। डाक विभाग 11 से 15 फरवरी 2023 तक नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में राष्ट्रीय स्तर की डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है। इस प्रदर्शनी को बढ़ावा देने के लिए 15 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र सर्कल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती वीणा आर. श्रीनिवास ने मुंबई जीपीओ में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया।
श्रीमती वीना आर. श्रीनिवास ने बताया कि लंबे समय के बाद इस तरह की प्रदर्शनी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित डाक टिकट संग्रहकर्ता विभिन्न विषयों जैसे आजादी का अमृत महोत्सव और नया भारत, युवा शक्ति, वूमैन पॉवर (नारी शक्ति), उपलब्धि @ 75, प्रकृति और वन्य जीवन और संस्कृति और देश का इतिहास पर अपने डाक टिकटों के संग्रह को प्रदर्शित करेंगे। ज्ञात हो िक
अमृतपेक्स 2023 को 50,000 वर्ग फुट के धरातल के क्षेत्रफल में ‘1400 फ्रेम्स’ की प्रदर्शनी के साथ 50 से अधिक बूथों के साथ, डाक टिकट संग्रह वस्तुओं, टिकटों की दीवार, सजीव चित्रों आदि की बिक्री के लिए प्रदर्शित किया जायेगा।
बिता दें कि अमृतपेक्स – 2023 प्रदर्शनी के प्रचार के लिए महाराष्ट्र सर्किल की चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती वीना आर. श्रीनिवास द्वारा प्रदर्शनी के लिए एक विशेष रद्दीकरण (स्पेशल कैंसेलेशन) भी जारी किया गया।
इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधि, सहायक निदेशक डाक सेवाएं (पीएसआर) श्रीमती श्रद्धा गोकर्ण, सहायक पोस्टमास्टर जनरल (व्यवसाय विकास) डॉ. सुधीर जाखरे, महाराष्ट्र सर्किल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती वीना आर. श्रीनिवास, पोस्टमास्टर जनरल (मेल और व्यवसाय विकास) अमिताभ सिंह, सहायक पोस्टमास्टर जनरल (स्टाफ) एफ.बी. सैय्यद, डाक टिकट संग्रहकर्ता श्रीमती अश्विनी मंजुरे – डाक टिकट संग्रहकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleआईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन की तैयारी लगभग पूरी हो गई है
Next articleचुस्त दुरुस्त हो गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्था, – सीएम योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here