Home General सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई

सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई

क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती दिवस पर नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में एंपिथिएटर में महापालिका सचिव श्रीमती चित्रा बाविस्कर के हाथों प्रतिमापूजन संपन्न हुई.

332
0

क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती नवी मुंबई में मनाई
नवी मुंबई। देश की पहली महिला शिक्षिका, मुख्याध्यापिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती दिवस पर नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में एंपिथिएटर में महापालिका सचिव श्रीमती चित्रा बाविस्कर के हाथों प्रतिमापूजन संपन्न हुई। इस अवसर पर इस्टेट मैनेजर अशोक अहिरे, प्रशासकीय अधिकारी उत्तम खरात व विलास मलुष्टे, शिक्षा विस्तार अधिकारी श्रीमती उज्वला बारघरे और अन्य अधिकारी, कर्मचारी उसमें भी बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी सावित्रीबाई को ‘हम सावित्री के अनुयायी हैं’ कहकर अभिवादन करने के लिए उपस्थित थीं।

सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई
मीरा भायंदर। देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 191वीं जयंती तीन जनवरी को मीरा भायंदर मनपा मुख्यालय में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संभाजी पानपट्टे व उपायुक्त (चिकित्सीय स्वास्थय) संजय शिंदे के हाथों पुष्पहार अर्पित करके आयोजितकी गई। इस अवसर पर मनपा नगरसचिव वासुदेव शिरवलकर, मनपा आयुक्त के निजी सहायक महेश भोसले व मनपा के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कल्याण डोंबिवली मनपा ने मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती
कल्याण डोंबिवली। महिला शिक्षा की अग्रदूत क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती पर मनपा उपायुक्त पल्लवी भागवत ने महानगरपािलका मुख्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर मनपा उपायुक्त धैर्यशील जाधव, वंदना गुलवे, महापालिका सचिव व सूचना व जनसंपर्क विभाग प्रमुख संजय जाधव, सहायक आयुक्त स्नेहा करपे, हेमा मुंबरकर, संजय साबले, सूचना व जनसंपर्क अधिकारी माधवी पोफले और अन्य अधिकारी व कर्मचारी वर्ग ने सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पसुमन अर्पण करके उनका अभिवादन किया।

महिलाओं को उचित सम्मान देना ही सावित्री बाई को श्रद्धांजलि है : श्रीमती राही भिडे
नवी मुंबई। नवी मुंबई महानगरपािलका ने बाबासाहेब अम्बेडकर के प्रेरक विचारों को फैलाने वाले बाबासाहेब अम्बेडकर के लिए एक बहुत ही उपयुक्त और शानदार स्मारक बनाया है और यह कहते हुए कि यहां का पुस्तकालय देखकर विशेष रूप से अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय के पुस्तकालय की याद आ जाती है। यह विचार व्यक्त करते हुए संपादिका और लेखिका श्रीमती राही भिडे ने कहा कि यदि सावित्रीबाई हमारी अक्षरमाई न होतीं तो मैं आज इतने आत्मविश्वास से आपके सामने बोलने के लिए खड़ी नहीं हो पाती।
क्रांतिज्योित सावित्रीबाई फुले जयंती दिवस की पूर्व संध्या में नवी मुंबई महानगरपालिका के सेक्टर 15, ऐरोली में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर स्मारक में आयोजित ‘अक्षरवेध’ विचार शृंखला के तहत ‘सावित्रीबाई की राह में आगे बढ़ना’ विषय पर व्याख्यान के दौरान उन्होंने श्रोताओं से बातचीत की।

Previous articleविधायक तूफानी सरोज का मुंबई मे आगमन!
Next articleमहाराष्ट्र में बिजली संकट का खतरा, हजारों कर्मचारी हड़ताल पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here