मुंबई: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने भूषण पाटिल को मुंबई नॉर्थ सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनाव के लिए एक और सूची की घोषणा की। इसमें देशभर से 5 उम्मीदवार शामिल हैं। मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भूषण पाटिल के नाम की घोषणा की गई। बीजेपी ने इस सीट से पीयूष गोयल को उम्मीदवार बनाया है। इसके चलते इस सीट पर गोयल और पाटिल के बीच मुकाबला होगा।

20 मई को होगा मतदान
मुंबई उत्तर सीट से बीजेपी ने पीयूष गोयल को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने मुंबई उत्तर से भूषण पाटिल के नाम की घोषणा की है। यहां नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 3 मई है, जबकि मतदान 20 मई को होगा

पीयूष गोयल ने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कियाकेंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार पीयूष गोयल ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल किए जाते समय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार और आरपीआई प्रमुख व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले पीयूष गोयल के साथ थे। इस अवसर पर बीजेपी ने ‘पदयात्रा’ निकालकर बड़े पैमाने पर शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें भाजपा, शिवसेना, एनसीपी और आरपीआई के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भाजपा विधायक योगेश सावंत और अतुल भातखलकर भी मौजूद थे।

Previous articleसड़कों पर विचरण कर रहे गौवंश को गौसदनों में दिलाए शरण
Next articleभारतीय राजनीति लव जिहाद से वोट जिहाद तक*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here