वेंटिव हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड का आईपीओ 20 दिसंबर को खुलेगा
सलमान खान के बर्थडे पर आएगा तोहफा!
मॉडल एक्ट्रेस दीपिका यादव जल्द ही बड़े परदे पर आएगी नज़र
मुंबई। मध्य प्रदेश राज्य की जबलपुर जिले की बेटी मॉडल एक्ट्रेस दीपिका यादव अब बॉलीवुड में जलवा दिखाने के लिए तैयार है। खबर मिली है कि मॉडल एक्ट्रेस दीपिका को माधानी फाइनेंस एंड एंटरटेनमेंट कंपनी के मालिक डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी का साथ मिल गया है। और माधानी एंटरटेनमेंट के नये प्रोजेक्ट, वेब सीरीज और म्यूजिक एल्बम में लॉन्च करने के लिए दीपिका का चयन किया जा चुका है।
डॉ निकेश जैन माधानी आये दिन नये चेहरों को मौका देते रहते हैं। डॉ निकेश कई इवेंट, कई शो में बतौर मुख्य अतिथि नजर आते रहते हैं और एक के बाद एक कार्यक्रमों में सम्मानित होते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ओ मेरे हमदम म्यूजिक एल्बम का निर्माण किया था। वे कई मूवी को फाइनेंस भी कर चुके हैं और अच्छे बैनर की आने वाली कुछ फिल्मों को भी फाइनेंस किया है।
विदित हो कि मॉडल एक्ट्रेस दीपिका यादव इसी साल 2024 में मिस दिल्ली एनसीआर की विजेता रही हैं। कई रैम्प वॉक, फैशन शो में दीपिका यादव कामयाबी पा चुकी है। 13 से 16 दिसंबर 2024 को हुए जयपुर एशियन फैशन वीक में भी दीपिका का जलवा दिख चुका है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड में आगामी कई प्रोजेक्ट में दिखेगा मॉडल एक्ट्रेस दीपिका यादव की खूबसूरती दर्शकों को लुभाएगी। वह कई म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करने वाली है।
खबर यह भी मिली है कि आगामी 29 दिसंबर 2024 को होने वाले शो मिस आइकॉन इंडिया में भी दीपिका यादव अपनी अदाओं का जलवा दिखाएगी।
हिन्दुओं को संरक्षण देने में नाकाम बांग्लादेश सरकार*
जशपुर में कथित गौ हत्या के विरोध में पदयात्रा
जशपुर: कथित गौ हत्या के विरोध में जशपुर के सिरीमकेल में हिंदू संगठन ने लोगों के साथ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गौ माता को राजमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गाय की रक्षा करना हमारा धर्म है. प्रदर्शनकारियों से अपील करते हुए हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा कि वो भी गायों का सम्मान करें.
कथित गौ हत्या के विरोध में प्रदर्शन: प्रदर्शन में शामिल हिंदू संगठन से जुड़े लोगों का आरोप था कि बीते दिनों कथित तौर पर गौ हत्या की घटना हुई. घटना के विरोध में ही वो लोग सड़कों पर उतरे हैं. विरोध प्रदर्शन के दौरान पदयात्रा भी निकाली गई. पदयात्रा दुलदुला के सिरीमकेला गांव से शुरु होकर चटकपुर तक पहुंची. चटकपुर में हिंदू संगठनों ने एक धर्म सभा का भी आयोजन किया. आयोजन में संत समाज और बजरंग दल के अलावा बीजेपी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए.
प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के रहे चाक चौबंद इंतजाम: हिंदू संगठनों की पदयात्रा को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए. प्रदर्शन में शामिल संत समाज और बीजेपी के नेताओं ने कहा कि सभी धर्मों को लोग दूसरे धर्मों का सम्मान करें. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने गौ तस्करी पर भी रोक लगाने की मांग प्रशासन से की.
राजस्थान के कुख्यात गौ तस्कर की रद्द हो सकती है जमानत! सुप्रीम कोर्ट ने नजीम खान को जारी किया नोटिस
Rajasthan: यूपी के नजीम खान को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने राजस्थान सरकार को राहत दी है. गो तस्करी मामले में ‘आदतन अपराधी’ खान की जमानत रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) की अपील स्वीकार करते हुए नाजिम खान (Nazim Khan) को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने उनसे मामले में अपना पक्ष रखने को भी कहा है.
राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका
राजस्थान सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने गोवंश परिवहन एवं पशु क्रूरता मामले में आरोपी नजीम खान की जमानत के आदेश को वापस लेने के लिए याचिका दायर की है. याचिका में नजीम खान को 21 अक्टूबर 2024 को दी गई जमानत को रद्द करने का अनुरोध किया गया है. याचिका को लेकर उस समय सरकार ने दलील दी थी कि संबंधित अधिकारी की लापरवाही के कारण नजीम खान की गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि के महत्वपूर्ण तथ्य उस समय अदालत के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसे निलंबित किया जा चुका है। इस कारण देरी हुई.
सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ‘कारण बताओ’ नोटिस
अदालत ने इसी याचिका पर नजीम खान को ‘कारण बताओ’ नोटिस भी जारी किया, जिसमें पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में लंबित आपराधिक मामलों में वह कोर्ट में क्यों नहीं पेश हुए, जहां उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने उनसे यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या उन्हें सभी लंबित मामलों में रिहा किया गया है या नहीं.
क्या है मामला
यह मामला फरवरी 2021 का है. जो राजस्थान के करौली जिले के नादौती पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है. राजस्थान पुलिस ने उस समय एक ट्रक को गौवंश के अवैध परिवहन के संदेह रोका था, जिसमें गाय और बैल लदे हुए थे. जो राजस्थान गौवंश पशु अधिनियम, 1995 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 का उल्लंघन था. ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 26 गाय और बैल पाए गए, जिसमें से एक मरी हुई मिली थी.
इस मामले में ट्रक ड्राइवर और एक अन्य यात्री को हिरासत में भी लिया गया था. वहीं आरोपी नजीम खान कथित तौर पर भागने में सफल रहा. जांच में खुलासा हुआ कि खान के खिलाफ राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कई गौवंश परिवहन के मामले दर्ज हैं, जो उनके अपराध की एक आदतन और गंभीर प्रवृत्ति को दर्शाते हैं.
किन आरोपों में मामले है दर्ज
राजस्थान सरकार की याचिका में यह बताया गया है कि खान की गतिविधियां न केवल राज्य के कानूनों का उल्लंघन करती हैं, बल्कि कानूनी प्रक्रियाओं के प्रति उनकी उदासीनता को भी दर्शाती हैं. सरकार का कहना है कि खान का लगातार भागना और अदालतों से बचना उसे बड़ा जोखिम बनाता है और उसकी जमानत को रद्द करना कानून प्रवर्तन के हित में आवश्यक है. अप्रैल 2024 में उत्पादन वारंट (Production Warrant) के तहत गिरफ्तारी के बावजूद, नजीम खान गायों की तस्करी, धोखाधड़ी, षड्यंत्र और संगठित अपराध जैसे गंभीर मामलों में आरोपी है.
सुनाई को लेकर पहले कहां हुई थी चूक
अतिरिक्त महाधिवक्ता शर्मा ने तर्क दिया कि 8 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस राजस्थान सरकार के गृह विभाग की बजाय नादौती थाने को भेजा गया, जिसके कारण राज्य सरकार सुनवाई में उपस्थित नहीं हो सकी. उसके बाद संज्ञान में आने पर कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर को नादौती थाने के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक भोजाराम को लापरवाही के मामले में निलंबित कर दिया गया तथा नोटिस पर कार्रवाई नहीं करने पर आंतरिक जांच शुरू कर दी गई.
कौन है नजीम खान
नजीम खान उत्तर प्रदेश के संभल इलाके का रहने वाला है.उसके खिलाफ राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सात गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि खान उत्तर प्रदेश में भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है, जिसमें उसके खिलाफ कई गैर-जमानती वारंट जारी हो चुके हैं. खासकर संभल, हाथरस, आगरा और चंदौली में मामले लंबित हैं.
मोबाइल और कम्प्यूटर का कहर आँखों पर*
बॉलीवुड में सक्रिय है बहुमुखी प्रतिभा की धनी एक्ट्रेस रेखा (रियो) वैष्णव
बहुमुखी प्रतिभा की धनी रेखा (रियो) वैष्णव पिछले कई वर्षो से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेत्री कार्य कर रही हैं। फिल्म वहम और बहु हंटरवाली में इन्होंने अहम भूमिका निभाई है। रियो ने फिल्म हथकड़ी से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। इन्होंने कई फिल्म, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। रियो मॉडल भी हैं और कई मॉडलिंग शो और रैम्प वॉक भी करती हैं। सजन घर आओ, सजन जी, फुरसत, रील वाली ले गई दिल, रसगुल्ला, जब आये दिन बारिशों के, देखा तैनूं रोज रोज जैसे कई म्यूजिक वीडियो में इन्होंने अभिनय किया है। इनकी आगामी फिल्म स्टार्स और अनपढ़ राइटर है।


रियो वैष्णव अपने अभिनय का जादू बिखेरने के साथ बतौर निर्माता, निर्देशक और गायिका के रूप में काम की है और आगे भी कर रही हैं। इनकी कंपनी ‘जी वी म्यूजिक फिल्म्स’ ऑडियो और वीडियो का निर्माण करती है। यह कंपनी नए गायकों और कलाकारों को मौका देती है। रियो वैष्णव ने कई शॉर्ट फिल्म का निर्देशन किया है। रेखा (रियो) वैष्णव ने यो यो रियो नाम से गाने गायी हैं, उनके द्वारा गाये गाने हैं मेरी माँ, कहे राधिका माँ, माँ शेरावाली, धोखेबाज सारी दुनिया जैसे कई गीत हैं।
रियो वैष्णव को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का अभिनय पसंद है। वहीं रियो को सकारात्मक किरदार करना पसंद है लेकिन वह चाहती है कि वह ग्रे शेड वाली भूमिका भी करे। मिस एफ टीवी वर्ल्ड के द्वारा मिस टैलेंट का अवार्ड और मिस इंडिया जैसे कई अवार्ड से वह सम्मानित हो चुकी है। रियो कहती है कि अगर आपने कोई सपना देखा है तो समस्याओं से घबराकर उसी बीच में ही नहीं छोड़ देना चाहिए। धैर्य और लगन से अपना काम करते रहना चाहिए क्योंकि आज नहीं तो कल आपका समय जरूर आएगा। रियो वैष्णव को हमेशा नई चीजें सीखना और करना पसंद है।
– गायत्री साहू
सरकार गौ माता को बना रही है पशु, रक्षक हैं या भक्षक’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
मुरैना: शीतकालीन चारधाम की यात्रा पर निकले जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज शनिवार को मुरैना पहुंचे. यहां उन्होंने अल्प प्रवास किया. इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने गौमाता को लेकर भारत सरकार से कई सवाल पूछे. वहीं कहा कि देश मे वर्तमान राजनीति हिन्दू के नाम पर की जा रही है. राजनेता ही देश में सबसे बड़े धर्म गुरु बन गए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की प्रताणना की वजह भी वर्तमान राजनीति ही है.
‘देश में राजनेता बन गए धर्म गुरू’
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि “राजनेता ही देश मे सबसे बड़े धर्म गुरु बन गए हैं. वे राजनीति की बात छोड़ धर्म की बात करने लगे हैं. धर्माचार्यों के मुख से धर्म की बात हो तब तो ठीक है, लेकिन जब नेता धर्म की बात करने लगे तो धुर्वीकरण होना निश्चित है. यह न तो देश कल्याण के लिए उचित है और ना ही हिन्दुओं के लिए ठीक है. इसी वजह से देश का पतन हो रहा है. भारत को गुरुत्व कहलाने का स्वाभिमान होना चाहिए लेकिन वह चेला बनकर रह गया है.”
सरकार स्पष्ट करे कि वह गौ रक्षक है या भक्षक’
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि “सरकार स्पष्ट करे कि वह गौरक्षक है या भक्षक. अपने आप को हिंदू बताने वाली सरकार के कार्यकाल में गौ मांस का निर्यात बड़ा है. सरकार ने हमारी गौ माता को पशु की सूची में डाल दिया है. यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो हमारी पहचान है, हम उसी को मार रहे हैं, उसी की हत्या कर रहे हैं, कैसे गौ माता बचेगी.अपने आप को हिंदू कहते हैं लेकिन जो पहचान है, उसी को मार रहे हैं. उसी की हत्या कर रहे हैं, उसी का मांस बेचकर व्यापार कर रहे हैं. मांस के निर्यात को सरकार बढ़ावा दे रही है. क्या यह भारत की सभ्यता, संस्कृति, परंपरा के अनुरूप है.”










