Home Blog Page 452

गौ सांसद का दूसरा दिन पूर्ण

0

आज भी 50 गौ संसदों ने लिया शपथ

New Delhi – छतरपुर तेरा पंथ दिल्ली में ज्योतिष पीठाधीश्वर जगत् गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी की अध्यक्षता में आज 50 गौ सांसदों ने शपथ ग्रहण किया, पूरे भारत से आये गौ सांसदों ने गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के विल पर आज खुली चर्चा की , आकर्षण जी महाराज, ओम प्रकाश शर्म, जोगी राज गुजरात, कृष्ण गोपाल पाठक, वैद्यनाथ विश्वनाथ, देवकीनंदन पुरोहित, सुभाष मल्होत्रा, सत्यनारायण वाराणसी, क़ीमती भगत , ओम प्रकाश शर्मा, दयाशंकर महाराज, दिनेश तिवारी, जसवंत सिंह राठौड़, महेंद्र भार्गव, कार्तिक तोमर, आदेश झा, अजय भतेले, अनुराग चौधरी, अविशेख आगरा, प्रह्लाद मीणा, महेश आहूजा, देवराज, ताराचंद कोठारी, सहित अनेकों गौ सांसदों ने सदन में अनेकों सुझाव दिये गोपाल मणि ने अपने उद्वोधन में कहा की गौ पशु नहीं माता है जिसका उल्लेख भारत के सभी पौराणिक ग्रंथों में उल्लिखित है ।

पूज्यनीय शंकराचार्य जी ने गौ संसद में उन सभी प्रस्तावों को स्वीकार किया साथ ही स्वतंत्रता तिथि सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को तिरंगा फहराकर वंदेमातरम् गान किया शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार भी उपस्थित रहे

गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह बने मुरैना श्योपुर लोकसभा से गौ सांसद

0

 

गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा अभियान के अन्तर्गत दिल्ली में पंचदिवसीय द्वितीय गौ-संसद मे पूज्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज व गोपाल मणि महाराज जी ने गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह को शपथ दिलाई’

गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने तथा गौहत्या मुक्त भारत बनाने हेतु संपूर्ण भारत में चलाए जा रहे महाभियान के अंतर्गत देश की राजधानी दिल्ली में द्वितीय गो संसद हो रही है। संसद मे मुरैना के गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह भी सम्मलित हुए और उन्हे मुरैना श्योपुर लोकसभा से गौ सांसद नियुक्त किया गया और गौ-संसद मे पूज्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज की अध्यक्षता मे गोपाल मणि महाराज जी ने गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह को शपथ दिलाई सनातन धर्म में गाय को पशु नहीं अपितु माता की प्रतिष्ठा दी गई है जिसकी महिमा वेद, उपनिषद, पुराणों सहित समस्त शास्त्रों में गायी गई है और यही सनातन धर्मी हिंदुओ की पवित्र भावना है, आस्था है। इसी धार्मिक आस्था हेतु संविधान एवं कानून में गाय को पशु सूची के अपमान से हटाकर माता की प्रतिष्ठा दिलाने के लिए यह अभियान निरन्तर जारी है जिसके लिए राज्य सूची से हटाकर इसे केंद्रीय विधि की सूची में डालने की मांग हो रही है।
भारत की राजधानी दिल्ली जहां भारत की संसद कानून बनाती वहां गौमाता की पुकार को नजदीक से सुनाने के लिए गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा अभियान के क्रम में इस वर्ष द्वितीय रामा गो संसद भारत की राजधानी दिल्ली में दिनांक 2 अगस्त से 6 अगस्त तक रखी जा रही है। इस गौ संसद में देश भर के अनेकों प्रतिष्ठित संत , 543 गो सासंद सहित सेकडो लोग प्रतिभाग कर रहे है ।

गोवंश की मौतों पर गौ-सेवक का छलका दर्द

0
Road Accident: बारिश के कारण देर रात मवेशी सड़क पर बैठ जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है. खरीफ फसल लगने की वजह से गांव के पशुपालक भी मवेशियों को शहर की दिशा में या हाईवे की ओर खदेड़ देते हैं. इसके चलते इस तरह के हादसे हो रहे हैं. हाईवे पर आवारा मवेशियों के झुंड से रोजाना ही हादसे हो रहे हैं. कोरिया में 10 दिन में 12 से ज्यादा गौवंशों की मौत हो चुकी है.
Cow Death in Road Accident: कोरिया जिले में हाईवे (Highway) पर बैठे मवेशियों से दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. ग्राम भाड़ी में तेज रफ्तार वाहन ने हाईवे पर बैठै गौवंशों को रौंद दिया. इस सड़क हादसे (Road Accident) में 5 गायों की मौके पर मौत हो गई. वहीं 5 गंभीर रूप से घायल हैं. अज्ञात ट्रक ड्राइवर ने उन पर ट्रक चढ़ा दिया था. हादसे में 2 गायों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कुछ घायल होकर तड़पती रहीं और कुछ देर में दम तोड़ दिया. जानकारी मिलते ही शहर के गौ-सेवक (Gau Sevak) युवा मौके पर पहुंचे और घायल मवेशियों का इलाज कराया. मृत मवेशियों को सड़क से हटाकर शुक्रवार को उन्हें दफन किया गया. शहर में नगर पालिका (Nagar Palika) की टीम मवेशियों को सड़क से हटाने का कार्य कर रही है, लेकिन शहर से बाहर मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं. खासकर आउटर में ऐसी स्थिति बनी रहती है.
बारिश में खतरा ज्यादा
बारिश के कारण देर रात मवेशी सड़क पर बैठ जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है. खरीफ फसल लगने की वजह से गांव के पशुपालक भी मवेशियों को शहर की दिशा में या हाईवे की ओर खदेड़ देते हैं. इसके चलते इस तरह के हादसे हो रहे हैं. हाईवे पर आवारा मवेशियों के झुंड से रोजाना ही हादसे हो रहे हैं. कोरिया में 10 दिन में 12 से ज्यादा गौवंशों की मौत हो चुकी है.
गौ-सेवक का ऐसे छलका दर्द
शहर के गौ-सेवक अनुराग दुबे ने कहा कि भाड़ी में देर रात हादसे में 5 गौवंशों की मौत की घटना विचलित करने वाली है. 5 गौवंश घायल हैं, जिनका इलाज पशु चिकित्सा विभाग द्वारा किया जा रहा है. पशुपालकों की लापरवाही के कारण 2 महीने में जिले में 50 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है, लेकिन घटना को लेकर न तो किसान-पशुपालकों को चिंता है और न ही पंचायत व प्रशासन द्वारा पशुपालकों पर कार्रवाई हो रही है. मृत गौवंशों का अंतिम संस्कार ग्राम भाड़ी में किया गया. आए दिन इस तरह के हादसे बढ़ रहे हैं.
जिम्मेदारों का क्या कहना है?
जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ ए पन्ना ने कहा कि हाईवे से पशुओं को हटाने के लिए अभियान चला रहे हैं. पंचायतों को भी इसे लेकर निर्देश दिया गया है. लगातार कार्रवाई के बावजूद कई बार घुमंतू पशु हाईवे पर आ जा रहे हैं. हादसे की जानकारी मिली है, प्रयास करेंगे कि आगे हादसा न हो.

गौ संसद का आज से सत्र शुरू मनोनीत गौ सांसदों को शंकराचार्य जी ने दिलाई शपथ

0
दिल्ली – २ अगस्त – गौ माता को राष्ट्र माता बनाने, गौ माता की हत्या पूरी तरह बंद हो इस हेतु लगातार पदयात्रा FC, आंदोलनों के उपरान्य ज्योतिष पीठाश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज जी की   अध्यक्षता में आज दिनांक 2 अगस्त 2024 को छतरपुर तेरापंथ भवन दिल्ली में गौ माता की रक्षा के लिए 12 गौ सांसदों की कोर कमेटी का गठन किया जिसमे आंदोलन के सायोजक गौ भक्त   गोपाल मणि जी तथा संसद की कार्यवाही को विधि और धर्म सम्मत संचालन हेतु ज्योतिष पीठाश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता शास्त्री किशोर देव, विकास पाटनी, डॉ. गार्गी पण्डित, साध्वी पूर्णम्बदा जी,सचिव के दयुत्व पर उत्तम भारद्वाज, सह-सचिव देवेन्द्र पाण्डेय, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगी, सांसद पंजीयन सक्षम योगी, स्वामी नीरंजानंद, शम्भु प्रशाद पाठक, भानु हर्ष मिश्रा, आशुतोष पाण्डेय, को विशेष प्रभार सौपे गये साथ ही आज पूरे भारत से आए 110 गौ सांसदों ने गौ माता के समान की स्थापना की आज शपथ ली।
इस अवसर पर ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने कहा की गौ माता की महिमा इतनी है कि देवों ने भी उनकी सेवा के लिए इस धरती पर अवतार लिया, जैन धर्म के श्लोकों की शुरुआत ॐ से होती है, बौद्ध धर्म के पवित्र श्लोकों की शुरुआत ॐ से होती है, सिक्ख धर्म की अरदास एक ओंकार से शुरू होती है जब हम सब ॐ की महिमा से बधे हुए है तो जो हमारे वेदों से प्रकट हुआ, उन्हीं वेदों ने हमे गौ पूजन के महत्व समझाए फिर हमारे बीच में जातीय भेद डालेगा कौन और उसे स्वीकारेगा कौन हम सब मिलकर गौ माता को राष्ट्र माता बनायेगे, शंकराचार्य जी ने कहा की जब भारत ग़ुलामी से स्वतंत्र हुआ उस समय भारत में 75 करोड़ गाय थी और भारत की जनसंख्या 30 करोड़ थी आज भारत की अवादी 150 करोड़ है और गौ माता मात्र 17 करोड़ बची है स्पष्ट है कि गौ हत्या पर किसी सरकार ने कभी अंकुश नहीं लगाए , शंकराचार्य जी ने कहा आज मनमे पीड़ा है हमने आंदोलन किए निवेदन किए परन्तु जिनसे आशा थी उनसे हमे भारी निराशा हुई जिसके परिणाम स्वरूप हमे गौ सांसद का गठन करना पड़ा, गौ संसद का समापन 6 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में होगा जिसमें हज़रो गौ भक्त शामिल होगे ।
आंदोलन के प्रवक्ता विकास पाटनी ने गौ संसद में गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का बिल रखा जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया कल प्रातः 9 अन्य सांसदों का सपथ ग्रहण होगा और पुनः 12 बजे से गौ संसद का आरंभ होगा जिसमे आज पटल पर रखे गये बिल पर सदन में खुली चर्चा होगी ।
2 अगस्त से आरंभ गौ सत्र 6 अगस्त 2024 को महावपूर्ण निर्णयों के साथ समाप्त होगा । आज के सत्र में गौ संत गोपाल मानी जी की मुख्य उपस्थिति रही

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म खेल खेल में का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक अनोखे अंदाज में मेकर्स ने दिखाई इसकी खास झलक

0

मुंबई। अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी-ड्रामा खेल खेल में फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। ये ट्रेलर फन फैमिली एंटरटेनर की एक झलक है जिसमें खिलाड़ी कुमार के साथ तापसी पन्नू, वाणी कपूर, अम्मी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अपने मजेदार अंजाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

हाल में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के निर्माताओं ने एक अनोखे इवेंट के साथ फिल्म के ट्रेलर से पर्दा उठाया, जिसने मीडिया और प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया। इस बीच मीडिया को एक शानदार अनुभव हुआ, जो मुंबई में एक ग्रैंड ट्रेलर अनावरण के साथ खत्म हुआ।
इस दौरान अक्षय कुमार, वाणी कपूर, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान और एमी विर्क के साथ बस की राइड बहुत मजेदार रही। हंसी मजाक से भरे माहौल के साथ म्यूजिक ने सभी का मूड मस्त कर दिया और बस एक चलती-फिरती पार्टी बन गई। इस पूरे सफर में सभी लोगों ने मस्ती और दोस्ती का मजा लिया।
इसके बाद फाइनल डेस्टिनेशन यानी लॉन्च लोकेशन पर एक रोमांचक माहौल के बीच खेल खेल में का ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर ने फिल्म के ह्यूमर और दिल को छू लेने वाले पलों के अनूठे मिश्रण की एक शानदार झलक पेश की, जिसने एक यादगार सिनेमाई अनुभव का वादा किया। इस उत्साह को और बढ़ाते हुए, अक्षय कुमार ने एक स्पेशल सरप्राइज के रूप में मंच संभाला और अपने सिग्नेचर ह्यूमरस अंदाज में मीडिया से बातचीत की, जिससे सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।
मुदस्सर अज़ीज़ द्वारा निर्देशित “खेल खेल में” में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान जैसे बेहतरीन कलाकारों की टोली है। अपने शानदार लाइन-अप और अनोख ह्यूमर को लोगों से कनेक्ट करने वाले इमोशन्स के साथ मिलाते हुए, यह फिल्म शैली को फिर से परिभाषित करने और हर उम्र के दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है।”खेल खेल में” हंसी, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का एक परफेक्ट मेल पेश करने का वादा करती है, जो इसे सभी फिल्म प्रेमियों के लिए एक मस्ट वॉच फिल्म बनाती है।
गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और वकाउ फिल्म्स पेश करते हैं खेल खेल में। टी-सीरीज़ फिल्म, वाकाऊ फिल्म्स और केकेएम फिल्म प्रोडक्शन, खेल खेल में का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया हैं और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को देश भर में रिलीज होगी।

दिल्ली में शुरू होगा पांच दिवसीय द्वितीय गौ-संसद का कार्यक्रम

0
दिल्ली – दिल्ली में पांच दिवसीय गौ-संसद, गौ कानून विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने जा रही है। इस विषय पर आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन दिल्ली के प्रेस क्लब में आयोजित किया गया। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी के नेतृत्व में यह पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के छतरपुर तेरापंथ भवन में किया जा रहा है। जिसमे भारत के कई प्रदेशो से गौ सेवा से जुड़े लोग भाग ले रहे है।
कार्यक्रम की रुपरेखा के अनुसार इस सभा में आये हुए गौभक्तो को गौ सांसद के रूप में नियुक्त किया जायेगा। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी का इस विषय पर अभिभाषण होगा तथा एक विधयेक पारित किया जायेगा जिसमे गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा कैसे मिले और गौमाता के लिए क्या क्या करना है उसपर चर्चा कर के एक रोड मैप तैयार किया जायेगा।

ज्ञात हो कि पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ महाराज एक लंबे समय से गौमाता को -राष्ट्रमाता कहा जाये और उस की सरकारी कानूनन घोषणा हो उसके लिए आंदोलन कर रहे है। आज यह आंदोलन देश का आंदोलन बनता जा रहा है।
सम्पूर्ण भारत से पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ महाराज की आंदोलन की आवाज़ बन चुका है। उसी का यह परिणाम है कि मोदी सरकार भी अब सोचना पड़ रहा है। पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए नंगे पाव पद यात्रा भी कर चुके है।

 

’पीपल बाय WTF’ पर निखिल कामथ और रणबीर कपूर ने की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से लेकर समान विचार पर चर्चा

0

“पीपल बाय WTF” के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट निखिल कामथ ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ गहरी और ईमानदार बातचीत की। अपनी वर्सेटिलिटी और चार्म के लिए जाने जाने वाले रणबीर कपूर ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन के बारे में बात की, साथ ही निखिल कामथ के साथ अपनी उपलब्धियों, चुनौतियों और हैरान करने वाली समानताओं को शेयर किया है। यह एपिसोड दो इनफ्लुएंसियल पर्सनेलिटीज की लाइफ पर एक नज़र डालता है, साथ ही उनकी जर्नी और फिलोसॉफिस के बारे में गहराई भी जानकारी साझा करता है।

व्यक्तिगत उपलब्धियां और चुनौतियां –
बातचीत के दौरान निखिल कामथ और रणबीर कपूर ने अपने बचपन और पारिवारिक जीवन से जुड़ी निजी कहानियां साझा कीं। कामथ अपने शुरुआती जीवन को याद करते हैं, जब उन्हें अपने पिता की कैनरा बैंक में नौकरी की वजह से बार बार घर बदलना पड़ता था। इस दौरान उन्होंने अपने पिता की मृत्यु और अपने भाई के स्ट्रोक के भावनात्मक प्रभाव पर भी बात की है, साथ ही बताया है कि कैसे इन अनुभवों ने उनकी उद्यमशीलता की भावना को आकार दिया।

रणवीर कपूर ने अपने दिवंगत पिता, लेजेंडरी एक्टर ऋषि कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में गहरी जानकारी साझा की। वह बताते हैं कि कैसे उनके पिता के सख्त और कभी-कभी अप्रत्याशित स्वभाव ने उनकी परवरिश और उनकी पत्नी आलिया भट्ट के साथ उनके रिश्ते को प्रभावित किया। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी के जन्म ने उनके जीवन को किस तरह से प्रभावित किया है।

पेशेवर यात्रा –
निखिल और रणबीर दोनों ही अपनी पेशेवर चुनौतियों और असफलताओं के बारे में बात करते हैं, श्रोताओं को अपने संघर्षों और सफलताओं के बारे में ईमानदारी से उन्होंने कई चीजें बताई हैं। ऐसे में निखिल ट्रेडिंग इंडस्ट्री में करीब 20 साल बिताने के बाद निवेश की ओर अपने बदलाव और हैंडक्राफ्ट किए गए भारतीय ब्रांडों का समर्थन करने के अपने जुनून के बारे में बताते हैं।

वहीं, रणबीर कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की एक दुर्लभ झलक पेश की है, जिसमें उन्होंने अपनी भूमिकाओं के लिए की गई कड़ी तैयारी और फिल्म इंडस्ट्री के उतार-चढ़ाव के बारे में बात की। वह बॉलीवुड में करियर को बनाए रखने की चुनौती और लोगों की धारणा के प्रभाव के बारे में बात करते हैं। मीडिया के साथ रिलेशनशिप की पेचीदगी और पर्सनल लाइफ पर लगातार नजर के बारे में भी उन्होंने बात की है। रणवीर ने अपने करियर के लिए किए गए सैक्रिफाइस के बारे में भी बात की है जिसमें उनके टिपिकल घरेलू जिंदगी को पीछे छोड़ने से लेकर बचपन की दोस्ती तक को छोड़ना शामिल है।

नजरिया और शौक –
अपने अलग-अलग बैकग्राउंड के बावजूद, निखिल कामथ और रणबीर कपूर जीवन, सफलता और व्यक्तिगत संतुष्टि के बारे में एक जैसी सोच रखते हैं। वो डीटैच्मन्ट, रीयल होने, और सच्चे कनेक्शन बनाने के लिए खुले रहने के अलावा कमजोर होने के महत्व पर भी चर्चा करते हैं।

स्क्रीन से परे एक खास झलक –
“पीपल बाय WTF” का यह एपिसोड खास है क्योंकि यह उन दुर्लभ मौकों में से एक है, जब रणबीर कपूर फिल्म रिलीज को फोकस में रखे बिना बात कर रहे हैं। प्रमोशनल इंटरव्यूज की लिमिट्स के बिना, कपूर अपना असली रूप, मनोरंजन इंडस्ट्री पर अपने विचार और एक्टिंग से परे अपने सपनों को शेयर किया हैं। उन्होंने भविष्य में डायरेक्शन और प्रोडक्शन के क्षेत्र में जाने की अपनी इच्छा के बारे में बात किया है, साथ ही बताया है कि किस तरह से वह अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाते हैं।

लिंक- https://www.youtube.com/watch?v=fEnwMyHejtQ

“पीपल बाय WTF” पर निखिल कामथ और रणबीर कपूर के बीच की दिलचस्प और सोचने पर मजबूर करने वाली बातचीत देखें। यह एपिसोड अब सभी बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गरीबों के भलाई कार्य में सदैव तत्पर – डिंपल चड्ढा

0

मुंबई। चड्ढा डेवलपर्स के मालिक डिंपल दर्शन कुमार चड्ढा के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हमेशा गरीबों के हित में कार्य करते हैं। सभी का सपना होता है कि उनका खुद का एक मकान हो। चाहे वह अमीर हो या गरीब। लेकिन किसी गरीब को यह सपना पूर्ण करने के लिए आर्थिक परिस्थितियों से जूझते हुए कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। अब गरीबों का खुद का घर होने का सपना साकार होने जा रहा है। इस सपने को पूरा होने का एकमात्र कारण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री गरीबों के मसीहा साबित हो रहे हैं।

श्री चड्ढा ने कहा कि मैं भले दिल्ली का रहने वाला हूँ, मगर महाराष्ट्र से बीस साल से जुड़ा हुआ हूँ।
पच्चीस साल पहले रियल इस्टेट कामकाज के सिलसिले में मेरा पिताजी के साथ में मुंबई आना जाना हुआ करता था। हमारा प्रॉपर्टी और रियल इस्टेट होने की वजह से पंजाब और दिल्ली में हमारी बहुत सारी जमीन है।
मुंबई और महाराष्ट्र से मेरा ज्यादा लगाव होने की वजह से 2005, 2007 में मैंने महाराष्ट्र के ठाणे जिला में वांगणी के पास 155 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदी हुई है।
हर एक गरीब का सपना खुद का घर हो अपना, अभी नहीं तो कमी नहीं। इसी वजह से ठाणे के वांगणी के पास काराव और शिळ गाव में मेरी कंपनी चड्ढा डेव्हलपर्स एंड प्रमोटर्स और म्हाडा के साथ पार्टनरशिप में (PPP) प्रधानमंत्री आवास योजना की तहत बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरु है।
उन्होंने आगे कहा कि यहाँ गरीबों को हर सुविधा देने का वादा किया है मैंने। स्कूल, क्लब हाउस, गार्डन, हॉस्पिटल, चौबीस घंटे पानी, स्टेशन से घर आने-जाने के लिए बसें हैं। ऐसी 50 से ज्यादा मिनी बस की सुविधा उपलब्ध करा रहा हूँ जो कि लोगों के लिए बिल्डर ऐसा करते हैं। उससे भी ज्यादा सुविधा गरीबों को मैं देने की कोशिश कर रहा हूँ। आखिरकार गरीब भी तो इंसान ही होते हैं, अमीर लोगों को जो सुविधा मिलती है, वह सारी सुविधाएं उनको भी मिलनी चाहिए, यही मेरी इच्छा है।
लोग यहाँ सिर्फ 5,000 रुपये भर कर घर बुक कर रहे हैं। आज की तारीख में 5000 से ज्यादा से फ्लैट निर्माण का काम चालू है। थाणे में 80 से ज्यादा बिल्डिंग का काम निर्माणाधीन है। गरीब ग्राहकों का कोविड आपदा के समय सिविल खराब होने के कारण बैंको से लोन नहीं हो रहा है। इसी वज़ह से वो पैसा नहीं दे पा रहे हैं। निर्माण का काम लगातार दिन और रात शुरू है।
1000 फ्लैट ग्राहकों को गणपति त्यौहार के समय पजेशन देने की हमने तैयारी कर ली है। लेकिन ग्राहकों का लोन पास नहीं होने की वजह से इतने बड़े प्रॉजेक्ट में पैसे की लागत की कमी महसूस हो रही है। जिससे लोगों को फ़्लैट पजेशन में देरी हो सकती है। इसी वजह से हम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले और उनको प्रोजेक्ट्स से जुड़ी सारी जानकारियां दी गई और इस बावत उनसे मदद की मांग की, उसी वक्त मुख्यमंत्री ने तय किया प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी गरीब होते हैं। उनकी घर लेने की ताकत नहीं होती। उन्हें अगर चड्ढा डेवलपर्स एंड प्रमोटर्स और म्हाडा के भागीदारी के तहत कम कीमत पर खुद का वन बीएचके घर मिल रहा है। तो मैं उन गरीबों के लिए सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री होने के नाते जल्द से जल्द पजेशन दिलाने के लिए और उनका सपना पूर्ण करने के लिए आपकी कंपनी को जितनी हो सके उतनी मदद करने के लिए तैयार हूँ।
श्री चड्ढा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का बड़प्पन है कि उन्होंने गरीबों के लिए पत्र लिखकर अपनी सहानुभूति प्रदान की है और गरीबों के साथ कंधा से कंधा मिला कर खड़े हुए हैं।

राजस्थान में गायों को अब ‘आवारा’ नहीं कहा जा सकेगा

0

सार

” राजस्थान के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने घोषणा की कि ‘आवारा’ गायों को अब ‘निराश्रित’ (बेसहारा) कहा जाएगा। उन्होंने पशुपालकों की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के प्रयासों पर प्रकाश डाला और 250 करोड़ रुपये के फंड और विस्तारित बीमा सहित नई योजनाएं शुरू कीं। इसके अलावा, डीग जिले में गायों की तस्करी के संदेह में एक पिकअप वैन चालक की प्रतिद्वंद्वी तस्करों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ”

राजस्थान के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने बुधवार रात राजस्थान विधानसभा में बहस के दौरान आवारा गायों के लिए शब्दावली में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की। अब इन पशुओं के लिए ‘आवारा’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, बल्कि ‘निराश्रित’ (बेसहारा) शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा।

कुमावत ने पशुपालकों की आर्थिक आत्मनिर्भरता में सुधार के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार बहुमूल्य पशु संपदा विकसित करके और पशुधन उत्पादन बढ़ाकर पशुपालकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने गायों और बैलों के संरक्षण और संवर्धन में सरकार के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। वित्तपोषण और नई योजनाएँ विधानसभा ने पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के लिए अनुदान मांगों को ध्वनिमत से पारित कर दिया। कुमावत ने बताया कि 250 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री पशुपालन विकास कोष की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में दुधारू पशुओं के अलावा अन्य पशुओं को भी शामिल किया जाएगा।

कुमावत के अनुसार, पशुपालकों को सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी जिलों में पशु मेले आयोजित करेगी। इस बीच, पुलिस रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान के डीग जिले में कथित गोवंश तस्करों के एक अन्य समूह ने गायों की तस्करी के संदेह में एक पिकअप वैन चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार मीना ने बताया कि घटना रात करीब 2 बजे हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पिकअप वैन में गायों को ले जा रहे हैं। पुलिस ने जब वाहन का पीछा किया तो उसमें सवार लोगों ने पीछा कर रहे पुलिस वालों पर फायरिंग कर दी। मीना ने बताया कि कुछ दूरी पर दो और संदिग्ध गौ तस्कर गोवंश को संभालने में लगे थे। उपद्रव को देखते हुए उन्होंने भी पिकअप वैन पर फायरिंग शुरू कर दी। एसपी मीना ने पुष्टि की कि “एक गोली वैन के ड्राइवर को लगी,” उन्होंने आगे बताया कि गोली लगने से ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी नरेश को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने वाहन से दो गायों को भी बचाया। अन्य दो संदिग्ध तस्कर भागने में सफल रहे।

सान मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और दीपक देसाई द्वारा मनाया गया मनोज कुमार का जन्म दिन

0

 

मुंबई – मशहूर ऎक्टर मनोज कुमार का आज मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में जन्मदिन मनाया गया। क्रान्ति, रोटी कपड़ा और मकान, पूरब और पश्चिम जैसी दर्जनों फिल्मो के लिए मशहूर भारत पुत्र मनोज कुमार का आज मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में जन्मदिन मनाया गया। मनोज कुमार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। भारतीय सिनेमा और कला में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा 1992 में पद्मश्री और 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

आज ही की तारीख 24 जुलाई 1937 को मनोज कुमार का जन्म हुआ था। मनोज कुमार न सिर्फ हिन्दी फिल्मो के अभिनेता हैं बल्कि निर्देशक भी रहे हैं। फिल्म निर्माता व निर्देशक मनोज कुमार ने अपनी फ़िल्मों के जरिए लोगों को देशभक्ति की भावना का गहराई से एहसास कराया। हिंदी सिनेमा में मनोज कुमार ने बहुत देशभक्ति फिल्में बनाईं। इस अवसर गुजराती लेखक कवि दीपक देसाई द्वारा लिखी किताब भारत पुत्र मनोज कुमार का कवर लांच भी किया गया। साथ ही उनकी लिखी काव्य पुस्तक यादों के ग़ुब्बारे का म्यूजिक एल्बम की भी घोषणा की गई जिसका निर्माण सान म्यूजिक द्वारा किया जा रहा है।
समारोह में मुख्य अतिथि अभिजीत राणे और अन्य के द्वारा केक काट कर मशहूर ऎक्टर मनोज कुमार जी का जन्म दिन मनाया गया।

इस मौके पर कामगार यूनियन के अभिजीत राणे, पूर्व एसीपी संजय पाटिल, सुनील पाल, के के गोस्वामी, रमेश गोयल,दिव्या देसाई,  दीपक देसाई, संजय अमान, कृष्णा चौहान अब्दुल कदीर , सुरुचि शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।