Home Blog Page 442

Bhilwara News: गाय की पूंछ काटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0

 

भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जन्माष्टमी से एक दिन पहले हनुमान मंदिर के बाहर गाय की पूंछ काटने की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी के अलावा चार संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। इन संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है।

बता दें कि रविवार (25 अगस्त) को गांधीसागर तालाब के पास वीर हनुमान मंदिर के परिसर में गाय की कटी पूंछ मिलने की सूचना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। इस घटना से धार्मिक भावनाएं भड़काने और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका बढ़ गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर मामले की जांच शुरू कर दी। इसको लेकर शहर में तनाव का माहौल बन गया था। हिंदू संगठनों की ओर से मामले में आरोपियों को पकड़ कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन हुआ। इसमें लाठी चार्ज तक किया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर तोड़फोड़ करने के मामले में दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बुधवार देर शाम मामले का खुलासा करते हुए कहा कि इस वारदात के मुख्य आरोपी हुसैन कॉलोनी भीलवाड़ा निवासी बबलू शाह पुत्र निसार मोहम्मद शाह फकीर को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी मामले में चार अन्य को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के समय पहने गए कपड़े और वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि इस मामले की जांच को बेहद गंभीरता से लिया गया। क्योंकि यह एक संवेदनशील मामला था। उन्होंने बताया कि सभी टीमें सक्रियता से काम कर रही हैं और हम सुनिश्चित करेंगे कि इस मामले में दोषी किसी भी प्रकार से बच न पाएं। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है और पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि इस घटना के पीछे छिपे हर मंसूबे को बेनकाब किया जाए।

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत (आईपीएस) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम में वृत्ताधिकारी अशोक जोशी, श्यामसुंदर, और सुश्री मेघा गोयल सहित शहर के विभिन्न थानों के अधिकारी और साईबर सेल के सदस्य शामिल थे। एसपी दुष्यंत ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए गठित टीमों ने सबसे पहले घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और घटना स्थल के आसपास लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के पिछले दो दिनों के फुटेज का विश्लेषण किया। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के मोबाइल बीटीएस डेटा को भी खंगाला ताकि घटना के समय के संदिग्धों की आवाजाही का पता लगाया जा सके।

घटना स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में गोवंश को नुकसान पहुंचाने वाले पहले से ही सूचीबद्ध अपराधियों की भी पहचान की गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले संदिग्धों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर सर्वे करवाया गया। इसके साथ ही पारंपरिक पुलिसिंग के तहत मुखबिरों से भी सूचना संकलित की गई। पुलिस ने चार अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है और उनकी भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन संदिग्धों का इस अपराध में क्या योगदान था और क्या इस घटना के पीछे कोई बड़ा षड्यंत्र था।

हेलो बिटिया के समर्थन में नामी हस्तियां

0

मुंबई। एआईएम ट्रस्ट की नई पहल “हेलो बिटिया” कल इसकी बैठक मुंबई के सी प्रिंसेस व्यू होटल में हुआ जिस मौके पर हेलो बिटिया को सपोर्ट करने के लिए कई हस्तियां सामने आई और अपना महत्वपूर्ण सुझाव साझा किया। इस अवसर पर हेलो बिटिया की संपादक प्रीति उपाध्याय ने सबका स्वागत करते हुए हेलो बिटिया के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार हम सब मिलकर अपने छोटे-छोटे प्रयासों से एक और पड़ा बदलाव ला सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी आकड़ों जैसे नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे नेशनल सैंपल सर्वे आदि के अनुसार लगभग 50% लड़कियां एनीमिक है, कई राज्यों में जनगणना के अनुसार बाल विवाह से प्रभावित है। आर्थिक गतिविधियों में मुख्य धारा से बाहर है जो भारत के विकास में नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है तथा असुरक्षित वातावरण के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में किशोरियों का ड्रॉप आउट रेट 30% से ज्यादा है। जिससे उनका स्वांगीर विकास प्रभावित है इसके लिए हम सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी।

उसी अवसर पर लेखक कुमार मंजुल डायरेक्टर संजीव कुमार राजपूत, सूर्यकांत त्यागी प्रोड्यूसर विजय, सोशल वर्कर मयंक शेखर, पत्रकार अभिषेक, बॉलीवुड के अभिनेता शाजी चौधरी, जुबीन अभिनेत्री रोशनी रस्तोगी, मोनिका रस्तोगी राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल एवं स्वर्ण पदक विजेता निशा गुप्ता सोशल वर्कर चंद्रशेखर, चार्ल्स राव, प्रफुल्ल पवार कॉर्पोरेट प्रोफेशनल अशोक शर्मा फिटनेस एक्सपर्ट एंड न्यूट्रीशनिस्ट दीपा सप्रे जैसे नामी लोग अपना विचार व्यक्त किया तथा हेलो बिटिया को समर्थन दिया।

भाजपा महाराष्ट्र के आध्यात्म प्रकोष्ठ में सरचिटणीस राकेश आचार्या ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दीं शुभकामनाएं

0

भाजपा महाराष्ट्र के आध्यात्म प्रकोष्ठ में सरचिटणीस राकेश आचार्या ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दीं शुभकामनाएं

भाजपा महाराष्ट्र के आध्यात्म प्रकोष्ठ में सरचिटणीस राकेश आचार्या एक उदार व्यक्ति हैं जो समाजसेवी भी हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उन्होंने अपने कार्यालय में पूजा रखी और कहा कि मैं भाजपा महाराष्ट्र की ओर से सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देता हूँ। आप जितना भी दुख हो उसे भूलकर भगवान की शरण मे चले जाएं, अपने आप को भगवान के प्रति समर्पित कर दें देखें वो दुःख नष्ट हो जाएगा। ये पूरी धरती महादेव ने बनाई है। मैं भाजपा से जुड़ा हूँ, यह एक ऐसी पार्टी है जो सनातन धर्म को आगे ला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सनातन धर्म अर्थात मानव धर्म को आगे बढ़ाने का प्रयत्न कर रहे हैं। हम उनके प्रयत्न को सपोर्ट करते हैं, इसी दिशा में मैं भी प्रयास कर रहा हूँ। मैं एक सोशल वर्कर के रूप में हमेशा काम करता रहूंगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करूंगा।

राकेश आचार्या ने कहा कि आज जन्माष्टमी का पर्व है। आज के दिन भगवान विष्णु कृष्णा का अवतार लेकर धरती पर आए थे। श्रीमद्भागवत में कृष्ण भगवान की लीलाओं का वर्णन है और श्रीमद्भगवदगीता में कुल 18 अध्याय हैं जिन्हें पढ़कर आप बहुत कुछ सीख सकते हैं, उनके अनुसार कर्म करके, उसके अनुसार अपना जीवन गुजारकर कभी दुखी नहीं होंगे, हमेशा सफल और संतुष्ट रहेंगे।

आध्यात्मिक विचार रखने वाले और लोगों को अध्यात्म से जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रहे राकेश आचार्या सनातन धर्म की महत्ता के बारे में लोगों को लगातार बता रहे हैं।

इस शुभ अवसर पर निर्देशक पी चंद्रकांत भी उपस्थित थे जो फ़िल्म इंडस्ट्री में काफी अनुभव रखते हैं। वह राकेश आचार्या के प्रोडक्शन हाउस राज रागिनी प्रोडक्शंस के सीईओ हैं और वह इस बैनर तले जल्द ही एक फ़िल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गौशाला में अध्यक्ष ने की गाय की पूजा

0
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका मंझनपुर में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया, लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा अर्चना किए। नगर पालिका अध्यक्ष ने कान्हा गौशाला में गौवंशो की पूजा अर्चना कर जन्माष्टमी का पर्व मनाया। जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान श्री कृष्ण से जुड़े होने के कारण इस दिन गौ-माता की भी विशेष पूजा अर्चना किए जाने की परंपरा रही है।
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सोमवार को गौ-माता की पूजा हुई। तथा लोगों ने गौ रक्षा का संकल्प लिया। नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित कान्हा गौशाला में गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी ने विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद गौं माता के फल आदि खिलाया, इस दौरान बरसात शुरू हो गई। बरसात होने के बावजूद गौ-माता की पूजा अर्चना का कार्यक्रम सम्पंन कराया गया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी ने कहा कि गौ जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण आधार है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गौ-पालन व गौ चारण किया था। गौ सेवा के पीछे गौ की उपयोगिता एवं भावना प्रदर्शित होती है। उन्होने कहा कि गौ सेवा का फल हमेशा लाभकारी होता है। गौ सेवा सदैव प्राणदायी है। गाय स्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ आजीविका का भी माध्यम है। ऐसे में माता कहे जाने वाली गायों का खुलेआम वध देश एवं मानव जाति के लिए दुर्भाग्यजनक है।

इस मौके पर गोशाला की गायों को स्नान कराकर विधि विधान के साथ पूजन किया गया। साथ ही लड्डू और फल खिलाया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी ने कहा कि गौ-शाला में जो गाय है, उनको चारा पानी में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, अगर गायों के रख रखाव में जिम्मेदार लापरवाही करेगे, तो उनके खिलाफ काररवाई किया जायेगा। इस लिए गायों की सेवा करे। इस मौके पर विजय तिवारी रिंवूâ मौर्य अंशुल केशरवानी निरंजन चौधरी, ज्ञानेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

गौशालाओं में मनाई जन्माष्टमी किया गौ पूजन

0

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गायों का पूजन किया गया और गौशालाओं में जन्माष्टमी मनाई गई। इस अवसर पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि गाय के गोबर से गोबर के लट्ठे बनाने हेतु गौकाष्ठ मशीन गौशाला में उपलब्ध कराई जाए और आम जनमानस से निवेदन किया कि गोवंश को छुट्टा ना छोड़े और प्रत्येक परिवार एक गौ माता का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि गाय की गोबर में लक्ष्मी का वास एवं उसके मूत्र में मां गंगा का वास होता है। उन्होंने बताया कि आंवला में 1000 करोड़ की दूध की फैक्ट्री लगाई जा रही है, जिसका लाभ समस्त जनपदों में पशुपालकों को मिलेगा।

मेयर और नगर निगम के अधिकारियों ने मनाई जन्माष्टमी 

नगर निगम के अधिकारियों और स्कूली बच्चों के साथ मेयर डा. उमेश गौतम ने नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया और गायों के रख रखाव से लेकर खान पान और सफाई व्यवस्था को परखा। व्यवस्थाओं को देख उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। छात्रों को गौसेवा के लिए प्रेरित किया। जन्माष्टमी के मौके पर नंदौसी सीबीगंज स्थित कान्हा उपवन एवं पशु आश्रय गृह में गौ-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर नगरायुक्त सुनील कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर जन्माष्टमी के मौके पर स्कूल छात्रों को गौ-आश्रय स्थल में भ्रमण करवाया गया। उन्हें गौपालन की प्रति संवेदनशील बनाने और जन्माष्टमी के त्यौहार, गौपालन के महत्व से अवगत कराया गया।

मेरे ने किया गौ ग्रास सेवा का शुभारंभ 

मेयर ने गौ वंशों के खानपान की व्यवस्था का निरीक्षण किया और गायों के रख रखाव से लेकर खान पान और सफाई व्यवस्था को परखा। व्यवस्थाओं को देख उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। छात्रों को गौसेवा के लिए प्रेरित किया।मेयर ने गौ-ग्रास सेवा योजना का शुभारंभ किया। कान्हा गौशला में दान करने को इच्छुक व्यक्ति बरेली-311 एप के माध्यम से गौ-दान कर सकते हैं। गोबर से बने उत्पाद जैसे वर्मीकंपोस्ट, दीये, मूर्ति व अन्य उत्पाद भी प्रदर्शित किये किए।

गौ रक्षा शाला ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम में गोसेवकों को किया सम्मानित

0

हरिद्वार : अध्यक्ष राज्य गो सेवा आयोग उत्तराखंड डॉ. पंडित राजेन्द्र अंथवाल ने आर्यावर्त गौ रक्षा शाला ट्रस्ट की ओर से पथरी मार्ग धनपुरा में गौ सेवा कर रहे लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक गौ सेवकों को सम्मानित किया गया।  अध्यक्ष राज्य गो सेवा आयोग उत्तराखंड डॉ. पंडित राजेन्द्र अंथवाल ने कहा कि आर्यावर्त गौ रक्षा शाला ट्रस्ट पिछले लंबे समय से सराहनीय कार्य कर रही है। यहां अच्छी गौ सेवा देखने को मिलती है। ट्रस्ट के संचालक और अध्यक्ष बलराम कश्यप अपने निजी जीवन के सुख और विलासिता को त्याग कर यहां गौ सेवा में एक बड़ी मिसाल कायम कर रहे हैं।

 

 

अध्यक्ष राज्य गो सेवा आयोग उत्तराखंड डॉ. पंडित राजेन्द्र अंथवाल ने कहा कि जिस जगह गो माता निवास करती है, वहां 33 कोटि हिंदु देवी देवता वास करते हैं, ऐसे में देवभूमि जल्द ही देश भर में गो सेवा का के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। राज्य सरकार द्वारा गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है,राज्य सरकार द्वारा गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है।

रींगस रोड़ पर एक बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी

0

Chomu News: एक कहावत आपने सुनी होगी करे कोई भरे कोई… यह कहावत चौमूं शहर में हुई एक घटना पर चरितार्थ हुई. दरअसल, रींगस रोड़ पर एक बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी फैल गई.इधर, गौ-रक्षकों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया. बछड़े के कटे हुए एक सिर को एक युवक दीवार पर रखता हुआ नजर आया. तभी मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने युवक की धुनाई कर दी .

मामले की सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. बाद में थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पूरी वारदात का खुलासा हो गया.

फुटेज में एक कुत्ता कटा हुआ सिर लेकर भागता हुआ नजर आया यानी कुत्ते ने सिर को दीवार के पास रख दिया तभी वहां से गुजर रहे युवक ने सिर को उठाकर दीवार के ऊपर रख दिया. तभी किसी राहगीर ने युवक को सिर रखते हुए देख लिया और हंगामा शुरू कर दिया. आसपास के लोग एकत्र हो गए. आक्रोशित लोगों ने युवक की धुनाई कर दी जबकि इस युवक दोष इतना था की कटे हुए सिर को दीवार पर रख दिया.

दीपिका पादुकोण ने हालिया सर्वे में हासिल किया भारत की #1 हीरोइन का स्थान!

0

दीपिका पादुकोण को इंडिया टुडे मूड ऑफ द नेशन सर्वे में एक बार फिर भारत की टॉप एक्ट्रेस चुना गया है। इससे 2023 के बाद अब भी उनका राज जारी रहेगा, जिससे इस साल भी देश की लीडिंग एक्ट्रेस के रूप में उनकी पोजीशन बनी हुई है।

दीपिका पादुकोण की पॉपुलैरिटी में बढ़त हुई है, पिछले साल उनके पोल नंबर 23.8% से बढ़कर इस साल 24.7% हो गए हैं। वह न सिर्फ भारत की टॉप सुपरस्टार हैं, बल्कि एक प्रॉमिनेंट ग्लोबल एंबेसडर भी हैं, जो इंटरनेशनल लेवल पर देश को रिप्रेजेंट करती हैं, जैसा कोई और नहीं कर सकता।

दीपिका पादुकोण ने सिर्फ़ एक साल में बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ की जबरदस्त कमाई करके इंडस्ट्री में अपना दबदबा दिखाया है। यह उपलब्धि साबित करती है कि वह सिर्फ़ एक लीडिंग एक्ट्रेस नहीं हैं, बल्कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं।

दीपिका पादुकोण अपनी हालिया हिट फिल्मों से बड़ी सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। उनकी फ़िल्में, जिनमें “पठान” (₹1050.3 करोड़), “जवान” (₹1150 करोड़), “फाइटर” (₹337.2 करोड़) और “कल्कि* (₹1200 करोड़) शामिल हैं, ने दुनिया भर में ₹3680 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है। बॉक्स ऑफ़िस पर इस शानदार परफॉर्मेंस ने उन्हें भारत की टॉप एक्ट्रेस के रूप में स्थापित कर दिया है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पद्मश्री अनुप जलोटा बने मिशन पत्रकारिता के आर्ट एंड कल्चर विंग के संरक्षक

0

मुंबई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध भजन सम्राट पद्मश्री अनुप जलोटा को मिशन पत्रकारिता के आर्ट एंड कल्चर विंग का संरक्षक नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण घोषणा के साथ ही, विख्यात संगीतकार विवेक प्रकाश को राष्ट्रीय महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया। यह नियुक्तियाँ मिशन पत्रकारिता के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश जायसवाल के मार्गदर्शन में, आर्ट एंड कल्चर विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र भारती द्वारा की गईं।

इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के जुहू स्थित जेडब्लयू मेरिएट पंचसितारा होटल में किया गया, जहाँ कला और संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली इन विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मिशन पत्रकारिता के वरिष्ठ फोटोग्राफर बंटी राव, समाजसेवी विजय पाठक, और पत्रकार कंचन यादव समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अनुप जलोटा, जिन्हें भारतीय भजन संगीत के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है, ने इस नई जिम्मेदारी को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “मुझे गर्व है कि मुझे मिशन पत्रकारिता के आर्ट एंड कल्चर विंग का संरक्षक बनने का अवसर मिला। मैं इस विंग के माध्यम से भारतीय कला और संस्कृति के संवर्धन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास करूंगा।”

वहीं, संगीतकार विवेक प्रकाश, जो कई प्रसिद्ध फिल्मों और एलबम्स के संगीत निर्देशक रह चुके हैं, ने भी अपने मनोभाव व्यक्त करते हुए कहा, “राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मेरी यह भूमिका चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक है। मैं आर्ट एंड कल्चर विंग के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूँ।”

कार्यक्रम के अंत में, मिशन पत्रकारिता के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश जायसवाल ने इन नियुक्तियों को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य भारतीय कला और संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है, और मुझे विश्वास है कि अनुप जलोटा जी और विवेक प्रकाश जी के नेतृत्व में यह विंग अपनी महत्ता को और भी अधिक सिद्ध करेगा।”

गोकुलाष्टमी, गौ माता को जरूर खिलाएं ये 4 चीजें

0

Gokul Ashtami 2024: हिन्दू धर्म में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन को जन्माष्टमी के अलावा गोकुलाष्टमी, अष्टमी रोहिणी, श्रीकृष्ण जयंती और श्री जयंती जैसे नामों से भी जाना जाता है. पुराणों के अनुसार, भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को ही भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था. इसलिए इस दिन लोग नंदलाल कृष्ण कन्हैया की विधि विधान से पूजा करते हैं. भगवान कृष्ण से गाय का गहरा नाता माना जाता है आपने कई चित्रों में भी उन्हें गाय के साथ देखा होगा. वहीं हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया और इसलिए इन्हें गौ माता भी कहा जाता है. ऐसे में जन्माष्टमी के दिन गाय को चीजें खिलाने का बड़ा महत्व बताया गया है. आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

1. हरा चारा
पुराणों में गौ माता से जुड़ी कथाएं मिलती हैं और सदियों से हम गौ सेवा को देखते आ रहे हैं. गाय को हरा चारा खिलाना भी बड़ी सेवा है. ऐसा कहा जाता है कि, गोकुलाष्टमी के दिन गौ माता को हरा चारा खिलाने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है.

2. अनाज
गौ माता को अन्न खिलाना भी पुण्य का काम माना गया है. ऐसा माना जाता है कि जन्माष्टमी के दिन गाय को अन्न खिलाने से उत्तम फलों की प्राप्ति होती है. ऐसे में आप इस दिन गाय को अनाज जरूर ​खिलाएं.

3. गुड़
यदि आप पितृ दोष का सामना कर रहे हैं तो जन्माष्टमी के दिन आप गाय को गुड़ जरूर खिलाएं, ऐसा करने से पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है. साथ ही इससे मंगलदोष भी दूर होता है.

4. मिठाई
गाय को माता का दर्जा दिया गया है और त्योहारों पर गाय की पूजा भी की जाती है. ऐसे में आपको जन्माष्टमी के दिन गाय को मिठाई खिलाना चाहिए. इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है.