7 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किये 37 गाय
Uttar Pradesh News: यूपी के मैनपुरी में पुलिस ने सात लोगों को गौ मांस की तस्करी में इल्जाम में गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में राजू भदौरिया, गंगाराम, मोहर सिंह, मोबीन खान, वीर भान, वीर सिंह, और राम सिंह के नाम शामिल हैं. भारत में पिछले कुछ सालों में मुसलमानों पर लगातार हमले बढ़ते जा रहे हैं. बात चाहे मॉब लिचिंग की हो या फिर गौवंश के तस्करी का.. मुसलमानों को छोटी-छोटी चीजों में टारगेट करके उनपर हमला किया जा रहा है. ये हमला लोगों की भीड़ द्वारा किया जाता है, ताकि केस भी दर्ज करने में परेशानियों का सामना करना पड़े. भारत के उत्तरप्रदेश राज्य से लेकर असम और महाराष्ट्र में पिछले कुछ वक्त से ऐसी कई खबरें सामने आई हैं, जहां मुसलमानों के साथ मॉब लिचिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. गौवंश के इल्जाम में मुसलमानों को पीट-पीटकर उसकी जान ले ली जाती है, लेकिन कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां मुसलमानों पर गौवंश का इल्जाम तो लगा लेकिन बाद में लैब टेस्ट में वह मांस गाय का निकला ही नहीं…ऐसे में अब मुसलमान गाय से दूरी बना रहे हैं. मुसलमान बना रहे हैं गाय से दूरी यूपी के कई इलाकों से गाय की तस्करी के इल्जाम में कई मुसलमानों को टारगेट किया जाता रहा है. नौबत ऐसी आ गई है कि मुसलमान अब अपने घरों में दूध के लिए भी गाय पालने से डर रहे हैं. लोगों को डर है कि कहीं कोई कट्टरपंथी उनको गाय तस्कर बताकर उनकी पिटाई ना कर दें. यूपी के एक गांव के प्रधान ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान बताया था कि “कोई भी मुस्लिम अब अपने घर में गाय नहीं रखना चाहता है. क्योंकि अगर किसी ने उन्हें गाय के साथ देख लिया तो वहीं पर उसपर हमला हो जाएगा. ऐसे में मुसलमान अपनी जान की हिफाजत के लिए गाय से दूरी बना रहे हैं.”
राशा थडानी ने दिखाया अपनी डेब्यू फिल्म आजाद के गीत “उई अम्मा” में शानदार डांस परफॉर्मेंस
मुंबई। सिनेमा में, किसी भी डेब्यूटेंट कलाकार के लिए अपने डेब्यू से ही एक स्थायी छाप छोड़ना बहुत ही दुर्लभ है। प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, आगामी फ़िल्म ‘आज़ाद’ के अपने डेब्यू गाने “उई अम्मा” से तहलका मचा रही हैं। इस गाने को इसके एनरजेटिक वाइब और राशा के शानदार प्रदर्शन के लिए व्यापक प्रशंसा मिली है। इस गाने ने न सिर्फ लाखों लोगों के दिलों पर कब्ज़ा किया है, बल्कि उन्हें देश भर में सनसनी भी बना दिया है। अमन देवगन, अजय देवगन और डायना पेंटी के साथ अभिनय करने वाली, राशा का बड़े पर्दे पर आना एक शानदार करियर की शुरुआत है।
‘आज़ाद’ का गाना ‘उई अम्मा’ चार्टबस्टर ट्यून्स को वाइब्रेंट ऊर्जा के साथ मिलाता है, जो दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ता है। फिल्म की रिलीज से पहले ही, राशा ने अपने शानदार डांस मूव्स, चार्मिंग एक्सप्रेशन और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस से नेटिज़न्स को प्रभावित किया है। “उई अम्मा” में उनके प्रदर्शन ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है, जो फिल्म में उन्हें और अधिक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फैंस और दर्शकों ने राशा थडानी की खूब तारीफ की है। जबकि कुछ नेटिज़न्स ने उनके खूबसूरत एक्सप्रेशन की सराहना करते हुए कहा, क्या डेब्यू गाना है राशा, एक्सप्रेशन और डांस के साथ खूबसूरती, शानदार राशा यकीनन से अगली सुपरस्टार है।
“सो ब्यूटीफुली परफॉर्म! कुड नॉट स्टॉप स्माइलिंग थ्रूआउट, द एक्सप्रेशन्स आर सो गुड!
“राशा एनर्जी इन उई अम्मा इज नेक्स्ट लेवल- व्हाट ए डेब्यू!”
अन्य लोगों ने उनके मनमोहक प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा:
“फॉर हर डेब्यू दिस सॉन्ग इज एक्सीलेंट हर एक्सप्रेशन इज अन्दर लेवल!”
“राशा के डेब्यू में उई अम्मा जैसा सॉन्ग तो चेरी ऑन टॉप है!”
“डीड नॉट सीम लाइक इट इज हर डेब्यू प्रोजेक्ट! रियली गुड!”
“राशा ने अपने डांस मूव्स से उई अम्मा को और भी जबरदस्त बना दिया है!”
“राशा ने अपने डेब्यू से सबका दिल जीत लिया है- उई अम्मा!”
इस गाने पर और भी कई कमेंट्स हैं, जो इसकी मेगा सफ़लता और दर्शकों के हर वर्ग के बीच राशा थडानी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाते हैं।
राशा के उदय को और भी उल्लेखनीय बनाने वाली बात यह है कि ‘उई अम्मा’ में उनकी मौजूदगी युवा ऊर्जा का सही मिश्रण लगती है। राशा का प्रदर्शन साबित करता है कि वह एक प्रभावशाली प्रतिभा हैं, जो दर्शकों से जुड़ना जानती हैं।
इस गाने को अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है और मधुबंती बागची ने गाया है। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 जनवरी, 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
मलाड मस्ती के लिए सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिस, राशा थडानी और अमन देवगन को एमएलए असलम शेख ने किया आमंत्रित
मुंबई। फिल्म अभिनेता सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिस, नवोदित जोड़ी राशा थडानी और अमन देवगन सहित कॉमेडियन किकू शारदा, गौहर खान, सिंगर नक्काश अजीज और योगेश लखानी ने 5 जनवरी की सुबह बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के सामने बीएमसी गार्डन के बाहर विधायक असलम शेख द्वारा आयोजित मलाड मस्ती 2025 कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
साथ ही सोनू सूद और जैकलिन की आगामी फिल्म फतेह और अमन देवगन एवं राशा थडानी की डेब्यू फिल्म आजाद का ट्रेलर लोगों को दिखाया गया। ये सभी कलाकार जब लोगों के सामने आए तो खूब सीटी बजी।
सोनू सूद ने कहा कि 10 जनवरी को हमारी फ़िल्म फतेह आ रही है। यह मेरी आज तक की सबसे खास फ़िल्म है क्योंकि पहली बार मैंने निर्देशन की है। इसमे मुझे जैकलीन फर्नांडिस के साथ काम करने का मौका मिला। मेरे चाहने वाले कहते थे कि यार हम हॉलिवुड जैसी फ़िल्म क्यों बनाते हैं तो हमने कहा था कि हम एक ऐसी फ़िल्म बनाएंगे जिसे देखकर हॉलीवुड वाले कहेंगे कि हम इस तरह की फ़िल्म क्यों नहीं बनाते। असलम शेख मेरे मित्र हैं जो आठ वर्षो से मलाड मस्ती कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं और हम जब भी आते हैं उनका भरपूर प्यार मिलता है।
फैन्स के बीच अति उत्साहित जैकलीन ने कहा कि मलाड मस्ती में यह पहला साल है लेकिन मैंने बहुत मस्ती की और मैं आने वाले वर्षो में भी आती रहूंगी।

अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी दोनों ने स्टेज पर अपनी मौजूदगी से सुबह सुबह आई भीड़ में उत्साह भर दिया। राशा ने स्टेज पर डांस भी किया। राशा ने कहा कि मलाड मस्ती में आकर मैं बहुत उत्साहित हूं। हमारी फ़िल्म आज़ाद 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होने जा रही है। आप सब थिएटर में हमारी फ़िल्म देखें।
मलाड मस्ती का यह 8वां साल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एमएलए असलम शेख लगातार कई सालों से बहुत धूमधाम से मलाड मस्ती का आयोजन करते आ रहे हैं और बॉलीवुड स्टार्स, सिंगर, कॉमेडियन, डांसर पहुंचकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगा देते हैं। मलाड मस्ती कार्यक्रम को गोल्डमेडल कंपनी और कई कंपनियां स्पांसर करते हैं।
गौशाला में लापरवाही, किसान यूनियन का प्रदर्शन
भोपाल: गौशाला में लापरवाही, किसान यूनियन का प्रदर्शन – महोबा जिले के कबरई विकासखंड के गंज ग्राम पंचायत में स्थित गोशाला में हो रही अनियमितताओं और लापरवाहियों को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम प्रधान व सचिव पर गंभीर आरोप लगाए और सख्त कार्यवाही की मांग की। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने बताया कि गोशाला में गोवंशों के देखभाल में लगातार लापरवाही की जा रही है। ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा गोवंशों के लिए चारे और इलाज की उचित व्यवस्था नहीं की जा रही, जिससे कई गोवंशों की मौत हो रही है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मृत गोवंशों को जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया जा रहा है। वहीं, गोवंशों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला ग्राम प्रधानों के लिए कमाई का जरिया बन गई है, जबकि गोवंशों के लिए पर्याप्त चारे और ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यूनियन ने यह भी चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कदम नहीं उठाता, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
गौ तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन
नपुरी: जनपद में SOG की टीम ने गौ तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। टीम ने फरार चल रहे इनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। संवाददाता के अनुसार पकड़े गये इनामी गौ तस्कर की पहचान समसुद्दीन पुत्र नूर मोहम्मद के रूप में हुई है जो हरियाणा के नूह का रहने वाला है। 20 हजार का इनामी गौ तस्कर पिछले 11 महीने से पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किशनी रोड शिवसिंहपुरा प्रतीक्षालय के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। मैनपुरी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी गोमांस को लगातार प्रदेश के अलग- अलग हिस्सों में सप्लाई कर रहे थे। आरोपी पिछले 11 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 20 हजार का इनाम रखा हुआ था।
शाहरुख़ ख़ान और सलमान खान ने की ‘लवयापा’ के एक्टर जुनैद ख़ान और ख़ुशी कपूर की तारीफ
फैंटम स्टूडियोज़ और एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, अद्वैत चंदन की फिल्म ‘लवयापा’ अपनी रिलीज़ के बाद से ही चर्चा में है। इस फिल्म में जुनैद ख़ान और ख़ुशी कपूर अपना डेब्यू कर रहे हैं। आधुनिक रोमांस की दुनिया में बनी यह कहानी दिल छू लेने वाले प्रदर्शन, शानदार संगीत, और खूबसूरत दृश्यों के साथ दर्शकों के दिलों को छू रही है। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक ने रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। गाने को जुनैद और ख़ुशी की नई जोड़ी और इसके रोमांटिक अंदाज़ के लिए खूब सराहा जा रहा है। इसी बीच, सलमान ख़ान और शाहरुख़ ख़ान से मिले खास कॉम्प्लिमेंट्स ने फिल्म को और चर्चा में ला दिया है।
सलमान ख़ान ने अपने सोशल मीडिया पर जुनैद ख़ान और ख़ुशी कपूर को शुभकामनाएँ देते हुए लिखा:
“LOVEYAPA HO GAYA
Best Of Luck #JunaidKhan @khushikapoor”
सलमान खान की इंस्टाग्राम स्टोरी
https://www.instagram.com/stories/beingsalmankhan/3537322353153049887?igsh=OWY4YXBtaHF3MGpt
वहीं, शाहरुख़ ख़ान ने सोशल मीडिया पर गाने की तारीफ करते हुए अपनी शुभकामनाएँ दीं और लिखा:
“इतना प्यारा गाना है यह।
जुनैद जितना जेंटल।
ऑल द बेस्ट ख़ुशी।
मेरी ढेर सारा प्यार #Loveyapa कपल और टीम को।”
शाहरुख खान का ट्वीट
https://x.com/iamsrk/status/1875138268632846677?s=46&t=PusltWkTns46RNMqjWxAeA
प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती ‘लवयापा’ हर उम्र के दर्शकों से जुड़ने का वादा करती है। 2025 की सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक मानी जा रही यह फिल्म, 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
भारत का पहला विश्व शांति केंद्र का उद्घाटन समारोह 2 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत।
भारत का पहला विश्व शांति केंद्र का उद्घाटन समारोह 2 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत।
विश्व शांति केंद्र से दुनिया में फैलेगा शांति सद्भाव का संदेश- आचार्य लोकेश
श्री श्री रविशंकरजी, स्वामी रामदेवजी सहित विश्व की विशिष्ट हस्तियों का होगा स्वागत- मुख्यमंत्री सैनी
नई दिल्ली/गुरूग्राम 3 जनवरी2025, अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक प्रख्यात जैन आचार्य लोकेशजी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आज भेंट कर अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा नव निर्मित भारत के पहले “विश्व शांति केंद्र” के उद्घाटन समारोह की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री जी ने 2 मार्च को आयोजित हो रहे विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन समारोह में भाग लेने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि गुरुग्राम गुरुओं की धरती है जहां से विश्व कल्याण के कार्यक्रम आचार्य लोकेशजी के मार्गदर्शन में संचालित होंगे यह खुशी का विषय है इस अवसर पर देश दुनियां से आने वाले सभी महापुरुषों का स्वागत करेंगे।
विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेशजी ने बताया कि सम्यक् ज्ञान, दर्शन, चारित्र व तप रूपी चार स्तम्भों पर खड़ा सप्त मंजिली भवन का निर्माण अहिंसा विश्व भारती संस्था ने दो वर्ष में पूर्ण किया है इसके आर्किटेक्ट का दायित्व प्रसन्नराज के नेतृत्व में चैनई की डी’आर्क डिज़ाइनर कम्पनी एवं निर्माण का दायित्व ओमवीर सिंह के नेतृत्व में एन बी कन्स्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने निभाया है।
अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश जी ने बताया कि इस केन्द्र से विश्व भर में वसुधैव कुटुम्बकम्, भारतीय संस्कृति व भगवान महावीर, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, योगीराज कृष्ण, भगवान बुद्ध, गुरु नानकदेव सहित सभी महापुरुषों के संदेश प्रसारित होंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में परिवर्तन उपदेश से नहीं प्रयोग व प्रशिक्षण से आता है अतः इस केंद्र से अध्यात्म व विज्ञान के समन्वय से तैयार किए गए अहिंसा प्रशिक्षण, शांति शिक्षा के पाठ्यक्रम, युवाओं के व्यक्तित्व विकास, बच्चों के संस्कार निर्माण, महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ ध्यान व योग के प्रायोगिक कार्यक्रम नियमित रूप से चलेंगे।
जैनाचार्य लोकेशजी ने बताया कि इस अवसर आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी, पातंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेवजी सहित अनेक महापुरुषों ने भाग लेने की स्वीकृति प्रदान कर रखी है इस मौके पर विराट संत सम्मेलन का भी आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के म्यूनिसिपल कमिश्नर श्री अशोकजी ने पिछले दिनों केन्द्र का अवलोकन किया एवं आचार्य लोकेशजी व अहिंसा विश्व भारती के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम से संबंधित जानकारी ली तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
महाराष्ट्र में बर्दाश्त नहीं गुंडा राज – CM देवेंद्र फडणवीस
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को चेतावनी दी कि बीड में गुंडा राज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। फडणवीस ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने देशमुख के भाई से टेलीफोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में न्याय होगा। पुलिस ने बताया कि बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। सरपंच की हत्या कथित तौर पर इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने कुछ लोगों द्वारा बीड जिले में एक पवन ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली किए जाने की कोशिश का विरोध किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने दिवंगत संतोष देशमुख के भाई से बात की और उनसे कहा कि उन्हें चिंता नहीं करनी चाहिए। जब तक दोषियों को फांसी नहीं हो जाती, पुलिस अपना काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि बीड मामले में शामिल सभी लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा। हम गुंडा राज बर्दाश्त नहीं करेंगे। जो लोग कानून को अपने हाथ में लेने या निवासियों से जबरन वसूली करने की कोशिश करेंगे, उन्हें सख्त परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस फिलहाल उन संदिग्धों की तलाश कर रही है जो फरार हैं। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे।
इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी एवं बीड जिले में सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में वांछित वाल्मीक कराड ने पुणे में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हत्या के मामले में पहले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कराड को जबरन वसूली के मामले में वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, सभी दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। कराड के खिलाफ क्या आरोप लगाए गए हैं? इस बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि पुलिस संदिग्धों के खिलाफ आरोपों और सबूतों पर जानकारी देगी। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) बिना किसी बाहरी दबाव के मामले को संभाल रहा है।
किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा’कराड की ओर से उनके खिलाफ राजनीतिक रूप से प्रेरित कार्रवाई के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि अगर कोई सबूत है तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि मैं राजनीति नहीं कर रहा… संतोष देशमुख के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए… यह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
120 CCTV फुटेज खंगाले, जानें मुंबई के हीरा चोर तक कैसे पहुंची पुलिस
मुंबई : गोरेगांव पुलिस ने 1 करोड़ 47 लाख कीमत का हीरा चुराकर भागने वाले एक कारीगर को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। चोरी का आरोपी गुजरात का रहने वाला है और गोरेगांव के जवाहर नगर स्थित एक हीरा कारखाने में हीरा तराशने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 करोड़ 41 लाख रुपये का चोरी हुआ हीरा बरामद कर लिया है। 40 वर्षीय आरोपी का नाम सचिन मकवाना बताया जा रहा है।
एफआईआर के अनुसार, 63 वर्षीय शिकायतकर्ता किरण रोकानी हीरा व्यापारी हैं और कांदिवली में रहते हैं। गोरेगांव के जवाहर नगर में किरण रतिलाल रोकाणी नाम से उनकी हीरा तराशने की फैक्ट्री है। गोरेगांव में ही जेम्स नाम से एक अन्य यूनिट भी किरण का बेटा चलाता है, जिसमें आरोपी सचिन समेत नौ अन्य कारीगर काम करते हैं। इस कंपनी के प्रबंधक महेश काटे हैं।
महेश ही सभी कारीगरों को तराशने के लिए हीरा देते हैं। 10 दिसंबर को उन्होंने सचिन को भी 1 करोड़ 47 लाख रुपये कीमत के 491 कैरेट हीरे दिए थे, जिसे लेकर वह भाग गया। महेश काटे ने इस घटना की जानकारी किरण रोकानी को दी। रोकानी ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में सचिन के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करवाया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिषेक त्रिमुखे और पुलिस उपायुक्त आनंद भोईटे के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश उमरे की टीम ने घटना की जांच की। 120 सीसीटीवी फुटेज की मदद से गोरेगांव, मालाड, दहिसर, भिलाड, वापी, सूरत, अहमदाबाद, पालनपुर आदि इलाकों में उसकी तलाश की गई।
जांच में पता चला कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी ड्रेस बदल-बदल कर गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में इधर-उधर भाग रहा है। आखिरकार राजस्थान के सीताफी के पास से सचिन को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब रही। पूछताछ में उसने हीरे चुराने की बात कबूल की है। उसके पास से चोरी हुए 1 करोड़ 47 लाख 70 हजार रुपये के 470 कैरेट वजन का हीरा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।








