Home Blog Page 368

डॉ अनीलकाशी मुरारका और फ़िल्म अभिनेत्री मन्दाकिनी के हाथ पी सी ए से सम्मानित हुए कई बड़े चेहरे

0

 

मुंबई। समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘पॉपुलर सिविलियन एक्सीलेंस अवार्ड 2025’ भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. अनिल काशी मुरारका थे, जबकि सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में इरन फरीदी प्रोड्यूसर , रामकुमार पाल, एसएम खान (भाजपा नेता व ‘सत्यवादी गो’ फाउंडर), रविंद्र के. द्विवेदी, राजेश मिश्रा, डॉ. अमरनाथ मिश्रा, एडवोकेट बीके दुबे, एडवोकेट प्रकाश टाटा, भवानी महाराज, फूल सिंह, पल्लवी गुप्ता, बीएन तिवारी, संजीव गुप्ता, के. रवि दादा, पूर्णिमा पखिराओ, संघमित्रा ताई गायकवाड सहित अनेक गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। इस मौके पर अभिनेत्री पेंटाली सेन ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस अवार्ड शो का आयोजन पत्रकार संतोष मिश्रा द्वारा किया गया, जिनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना, जरूरतमंदों की सेवा करना, सामाजिक कुरीतियों को दूर करना और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा, “यह अवॉर्ड उन लोगों के लिए है जो निष्काम भाव से समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि अच्छे कार्य करने वालों को मंच प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया जाए।”कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें समाजसेवा, कला, साहित्य, चिकित्सा, शिक्षा और उद्यमिता जैसे क्षेत्र शामिल रहे। यह अवॉर्ड शो एक प्रेरणादायक पहल के रूप में उभर कर सामने आया, जिसने समाज में सकारात्मक संदेश दिया।

राजेश विक्रांत को छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय एकता पुरस्कार

0
मुंबई: जाने माने पत्रकार व लेखक राजेश विक्रांत को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय जीवन गौरव सम्मान छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय एकता पुरस्कार दिया जाएगा। मंगलवार 18 मार्च को शाम 6 बजे से बांद्रा पूर्व के रंग शारदा में आयोजित समारोह में उन्हें इस पुरस्कार के तहत स्मृति चिन्ह व 1 लाख रुपए की नकद राशि दी जाएगी।

1 जनवरी, 1965 को उत्तर प्रदेश के अमेठी के एक गांव डिगरिहन का पुरवा में जन्में विक्रांत जी ने कर्मभूमि मुंबई में 1990 से स्वतंत्र रुप से लेखन और पत्रकारिता की शुरूआत की। विविध विषयों पर देशभर की 50 से अधिक पत्र-पत्रिकाओं में अब तक उनके 15,000 से भी ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं। वे पत्रकारिता कोश व मीडिया डायरेक्टरी के सहायक संपादक तथा विकलांग की पुकार और गऊ भारत भारती के प्रबंध संपादक हैं।

व्यंग्य लेखन में विशेष रूचि रखने वाले विक्रांत जी को उनकी पुस्तक “बतरस” के लिए महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा आचार्य रामचंद्र शुक्ल व्यंग्य पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। उनके प्रकाशित कार्यो में सत्संग सार (संपादन-2001), मुंबई में एक और समंदर (संपादन-2005), कथा पुष्पांजलि (मराठी से हिंदी में अनुवाद-2012), हास्य से पगी यादें (मराठी से हिंदी में अनुवाद-2012), मुंबई माफिया: एक एन्साइक्लोपीडिया (मराठी से हिंदी में अनुवाद-2012), श्रीमत परमहंस अद्भुत चरित (संपादन-2013), महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद गिरिजी महाराज गौरव ग्रंथ (सह-संपादन), अवधी ग्रन्थावली, खण्ड 6 शब्दकोश (संपादन मण्डल सदस्य), बतरस (2015), आमची मुंबई- 2019, अमेठी के मुंबईकर- 2019, कोरोना-डाउन-2021, आजादी की लड़ाई में मुंबई का योगदान ( आचार्य पवन त्रिपाठी के साथ सह लेखन- 2022), स्वातंत्र्य लढ्यातील मुंबईचे योगदान ( आचार्य पवन त्रिपाठी के साथ सह लेखन, मराठी, 2024) तथा मुंबई और हिंदी ( दीनदयाल मुरारका के साथ सह लेखन, 2024) प्रमुख है। इसके साथ ही उनकी 3 अन्य पुस्तकें प्रकाशकाधीन हैं- आमची मुंबई-2, रोम- रोम में राम: मुंबई में रामलीला के भगीरथ कर्मवीर पंडित शोभनाथ मिश्र की जीवन गाथा तथा दृश्य संचार। विक्रांत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अभय मिश्र द्वारा संपादित पुस्तक “राजेश विक्रांत: व्यक्ति एक व्यक्तित्व अनेक” का अक्टूबर 2015 में “विकलांग की पुकार” द्वारा प्रकाशन हुआ है। वे परम पूज्य स्वानन्द बाबा सेवा न्यास, श्रुति संवाद साहित्य कला अकादमी, लोकायन, प्रेम शुक्ल फाउंडेशन, अवधी सम्मेलन, आशीर्वाद, अमेठी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं वाजा इंडिया आदि संस्थाओं से संबद्ध हैं।

मुंबई ग्लोबल द्वारा आयोजित अवॉर्ड नाइट मुंबई पुरस्कार समारोह में मोनिका बेदी की उपस्थिति

0

 

मुंबई। मुंबई ग्लोबल पब्लिकेशन की ओर से अवार्ड नाइट मुंबई पुरस्कार समारोह का आयोजन मुक्ति ऑडिटोरियम मॉडल टाउन अंधेरी में किया गया। इस अवॉर्ड शो का नाम है ‘इंडियन स्टार अवार्ड’। मुंबई ग्लोबल की ओर से यह 23 वां सफल अवॉर्ड शो रहा। मुंबई ग्लोबल समाचार पत्रिका के संपादक और सीईओ राजकुमार तिवारी और अमित गुप्ता इस अवार्ड शो के आयोजक हैं। इंडियन स्टार अवार्ड में देशभर के जानेमाने नागरिक, कलाकार, समाजसेवक, व्यापारी, राजनेता आदि सभी वर्ग के लोगों की उपस्थिति देखी गई। इस अवार्ड शो में मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेता दीपक पराशर और अभिनेत्री मोनिका बेदी की उपस्थिति रही। शो की एंकर जयश्री पंवार ने अवार्ड शो को बेहतरीन ढंग से संचालित किया। चीफ गेस्ट के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर अजय मोहन सहाय (फॉर एक्सीलेंस इन इंडियन सिनेमा) उपस्थित रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मन्नत इंडिया मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड एम डी एंड सीईओ रविन्द्र कुमार, प्रोड्यूसर और फाइनेंसर डॉ निकेश ताराचंद माधानी, बेस्ट एक्टर और बिजनेस टाइकून जयप्रभु लिंगायथ, प्रेसिडेंट मुम्बई डिस्ट्रिक्ट महिला विंग आरती साल्वी, मुम्बई जनरल सेक्रेटरी एनसीपी सुदर्शन राणा, डॉ. निलवेल्ले जे करवाना (नेकज़ाद एंटरटेनमेंट) उपस्थित रहे। सेलिब्रिटी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में अभिनेत्रियां खुशी मुखर्जी और अर्जुमन मुगल उपस्थित रहे।
अवार्ड नाईट मुम्बई में इंडियन स्टार अवार्ड से कई लोगों को नवाजा गया जिनमें मॉडल अमृता मिश्रा, मराठी हिंदी की फेमस एक्ट्रेस श्रेया देशमुख, उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष एनसीपी अजय विचारे, उत्तर मुम्बई जिला अध्यक्ष एनसीपी एडवोकेट इंद्रपाल सिंह, समाजसेवक ह्यूमन राइट कंसल्टेंट छत्तीसगढ़ के डॉ सौरभ निरवानी, सेलिब्रिटी सिंगर वॉइस ऑफ किशोर कुमार मंगेश वड़ागले, समाजसेवक जसविंदर सिंह राणा, कॉस्मेटोलॉजिस्ट आरती भाटिया, ज़ोया क्रिएशन ऑनर मोना मिश्रा, इंटरनेशनल मॉडल एक्ट्रेस सना खान, मॉडल एक्ट्रेस किरण मिस्त्री, मेकअप आर्टिस्ट अनामिका सितलानी, शो डायरेक्टर मॉडल डॉक्टर तरन्नुम अजीज शेख, एक्ट्रेस शर्मिला डे, चेयरमैन सूर्या लॉजिस्टिक कोरियर एंड कार्गो सोनल तुषार रावल, तंत्राचार्य और ज्योतिषचार्य स्वामी भावनी महराज, प्रेसिडेंट होप चैरिटेबल ट्रस्ट जिग्नेश गांधी, मॉडल स्वागता बोस, एसोसिएट ब्रांडिंग पार्टनर कोआपरेट ऐड ऑन कैब मुस्कान सहाय, सामाजिक कार्यकर्ता अनिता खंडेलवाल, बिजनेस अचीवर्स पुष्पा जैन, समाजसेवी किरण अग्रवाल, इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर मेकअप आर्टिस्ट करिश्मा सुनील खारदिकर, समाजसेविका बिजनेस वीमेन विजया चंदक, डांस मूवमेंट थेरेपिस्ट डॉक्टर ममता, फिल्म राइट रमेश गुजराल, मॉडल सारा मंसूरी, अस्तित्व सोशल फाउंडेशन सुवर्णा कोठवाड़े, अभिनेत्री बबिता मिश्रा, अभिनेत्री सोशल एक्टिविस्ट पूर्वा साहा, गुजराती एक्ट्रेस नयना कुनपारा, स्टेट प्रेसिडेंट आरटीआई सेल महाराष्ट्र मनीषा पी खरे, बेस्ट फेस ऑफ द ईयर इरा सोन, निर्माता आर पी शर्मा, फॉर्मर डायरेक्टर एंड बोर्ड मेंबर एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस चैयरमैन डॉक्टर अमोद शर्मा, गायक अमित कुमार, लिरिसिस्ट म्यूजिक कंपोजर अश्विन निषाद, इंफ्लूएंसर सादिया सोलकर, निर्माता अनवर शेख़, अभिनेत्री परफ़ॉर्मर शीरीन फरीन,आरपीआई चीफ सेक्रेटरी महाराष्ट्र प्रदेश अठावले ग्रुप महाराष्ट्र संघमित्रा ताई गायकवाड़, नरेश कोली, कमलेश कुमार।
पीआर प्रमोशन मयूरी मीडिया वर्क सीईओ पुनीत आर खरे ने किया है। बिजनेस टाइकून जयप्रभु लिंगायथ कई कंपनी के मालिक है, फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं, इनकी ‘फिल्म स्केरी फारेस्ट’ आने वाली है, जिसमें यह मुख्य भूमिका में है। इसके साथ इनकी तीन अपकमिंग फिल्म हैं। इस अवार्ड से पुरस्कृत होकर अभिनेत्री मॉडल अमृता मिश्रा भी काफी उत्साहित हुई।
मुम्बई ग्लोबल के सीईओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि वह हमेशा अवॉर्ड शो का आयोजन करते रहते हैं। उनका एक उद्देश्य है कि उन सभी सम्मानित जनों को पुरस्कृत करना जो अपने अपने फील्ड में बेहतरीन कार्य करते हैं, उन्हें प्रोत्साहित करना और सम्मानित करना उन्हें सुकून देता है। साथ ही नए कलाकार, समाजसेवी आदि को भी अवार्ड देकर प्रोत्साहित करना ताकि वे अपना बेहतरीन कार्य कर सके।

रोमांचकारी एक्शन थ्रिलर फिल्म “ब्लाइंडसाइडेड” में दिखेगी देशभक्ति की झलक

0

 

फिल्म समीक्षा : ब्लाइंडसाइडेड

रेटिंग : 3 स्टार

कलाकार : उधय बीर संधू, फरहा खान, आकांक्षा शांडिल, मोहम्मद उमर, सौरभ अग्निहोत्री, चित्रा शर्मा और केडी संधू एवं अन्य
निर्माता लेखक निर्देशक : कमलदीप संधू
बैनर : मिकी फ्लिक्स इंटरटेनमेंट फिल्म्स और केडी आर्ट्स फिल्म्स इंटरनेशनल

मिकी फिल्म्स एंटरटेनमेंट और केडी आर्ट्स फिल्म्स इंटरनेशनल सहयोग से बनी फिल्म ब्लाइंडसाइडेड इस होली के अवसर पर रिलीज होने वाली है। यह एक एक्शन थ्रिलर और ड्रामा फिल्म है वर्तमान समय में युवाओं को ऐसी ही फिल्में बेहद पसंद आते हैं। इस फिल्म में देशभक्ति और रोमांस का समावेश है। फिल्म की शुरुआत में आतंकवादी अल हसन मिजरी को दिखाया जाता है जो एक सिंडिकेट की सहायता से न्यूक्लियर वेपन खरीदकर भारत को बर्बाद करना चाहता है लेकिन उसकी इस ख्वाहिश को एक रॉ एजेंट धूल में मिला देती है। इधर भारत की फौज भी अल हसन को ढूंढ रही है। ऐसे समय में सोल्जर जयदीप सिंह (उधय बीर सिंधु) को अल हसन के ठिकाने की सूचना मिलती है वह उसकी खोज में इस मुहिम में आगे बढ़ता है लेकिन इस मिशन में जाकर उसे पता चलता है कि यह एक जाल है। तब तक बहुत देर हो जाती है जिससे जयदीप को अपनी आंखें खोनी पड़ती है। कहानी दो साल आगे बढ़ती है जिसमें जयदीप अपनी प्रेमिका जेनिफर के साथ खुश है और इंतेजार कर रहा है कि एक दिन उनकी आंखें ठीक हो जाये। इसी बीच रोलेक्स नाम के सिंडिकेट का सरगना उस रॉ एजेंट को ढूंढ रहा है जिसने उनके करोड़ो के हीरे और ब्लू प्रिंट चुराए जिससे अल हसन और उसके बीच होने वाले न्यूक्लियर सौदा नहीं हो पाया था। इसके लिए वह अपने एक सदस्य सोफिया को खोजबीन के लिए भेजता है तब एक रहस्य पता चलता है कि जयदीप की प्रेमिका ही वह रॉ एजेंट थी जिसने रोलेक्स के अरमानों को चकनाचूर किया था। सोफिया जेनीफर तक पहुंच जाती है दोनों के बीच घमासान फाइट होती है जिसमें जेनीफर मारी जाती है, तभी जयदीप वहाँ आता है फिर कहानी में नया मोड़ आता है। क्या जयदीप जेनीफर के बारे में जानता था? क्या रोलेक्स को हीरों का पता लग पाया? क्या अंधा सोल्जर इस खतरनाक विलेन रोलेक्स का सामना कर सकेगा? ऐसे कई राज फिल्म देखने पर पता चलेगा।

कहानी में देशभक्ति, ड्रामा, एक्शन भरी हुई है। डायलॉग सुने सुनाये हैं, इनमें पंच की कमी है। फिल्म के गाने कर्णप्रिय हैं जो युवाओं को पसंद आएंगे। फिल्मांकन और निर्देशन में कुछ कमियां साफ झलकती है। फीमेल एक्टर के बीच का जबरदस्त एक्शन फिल्माया गया है। देखा जाए तो फिल्म में कलाकारों की मेहनत साफ दिखाई देती है।

– गायत्री साहू

सांसद खेल स्पर्धा और सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में संपन्न

0

 

मुंबई। उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सांसद खेल स्पर्धा और सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम स्थानीय सांसद की पहल के तहत नागरिकों को जोड़ने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए गए।

सांसद खेल स्पर्धा युवाओं में खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। जहां विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल कुशलता दिखाने का अवसर दिया गया। अंत में सभी विजेताओं और विजेता टीमों को नकद पुरस्कार, मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गईं।
सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सांस्कृतिक विविधता और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने पर केंद्रित था। इस दौरान नृत्य, संगीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। जहां क्षेत्र के कलाकारों और प्रदर्शनकारियों को मंच प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में 3000 से अधिक महिलाएं एकत्रित हुईं। इस आयोजन को सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (PSU) और बैंकों का समर्थन प्राप्त था।
इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक सारस्वत बैंक, एसबीआई बैंक, एसबीआई जनरल, भारत डायनेमिक्स, बीपीसीएल, इंडियन ओवरसीज बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, सिडबी, डब्ल्यूसीएल, ऑयल इंडिया, आईआरसीटीसी, मझगांव डॉकयार्ड, यूनियन बैंक, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, हुडको, एनटीपीसी, कोल इंडिया थे।
उत्तर पश्चिम मुंबई के सांसद रविंद्र वायकर ने सभी प्रायोजकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

बिजनेसमैन डॉ निकेश जैन माधानी को एक्ट्रेस मोनिका बेदी ने किया सम्मानित

0

 

मुंबई। अवॉर्ड नाइट मुंबई इवेंट में बिजनेसमैन डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी को फिल्म एक्ट्रेस मोनिका बेदी ने अंधेरी पश्चिम स्थित मुक्ति कल्चरल हब ऑडिटोरियम में 9 मार्च 2025 को बेस्ट बिजनेसमैन के रूप में इंडियन स्टार्स अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। राजकुमार तिवारी और अमित गुप्ता द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में डॉ निकेश जैन माधानी गेस्ट ऑफ ऑनर थे। सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार पाल इस कार्यक्रम के सहयोगी पार्टनर थे और उन्होंने डॉ निकेश को आमंत्रित किया था।
आपको बता दें कि ग्लैमर एंड लाइफ स्टाइल अवॉर्ड अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों और प्रीति झंगियानी के हाथों नेशनल इंपैक्ट अवार्ड 2024 बिजनेसमैन डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी को प्राप्त हुआ है। डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी को तेरे नाम की अभिनेत्री भूमिका चावला ने तमस आईकॉनिक अवॉर्ड्स 2024 से सम्मानित किया था। वहीं निकेश को दिग्गज अभिनेता निर्माता निर्देशक धीरज कुमार, गदर 2 के एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा और डिस्को डांसर गीत के गायक विजय बेनेडिक्ट एवं शो के ओर्गेनाइजर संजीव कुमार के हाथों बेस्ट बिजनेसमैन कैटेगिरी में राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया था। साथ ही डॉ निकेश जैन माधानी रामायण धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया के हाथों दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2024, पार्श्वगायक उदित नारायण के हाथों अखंड भारत गौरव अवार्ड 2024 और अभिनेता सोनू सूद के हाथों एशियन एक्सीलेंस अवार्ड 2024 से सम्मानित हुए हैं।
इसके साथ ही उन्हें सुप्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, एसीपी संजय पाटिल के हाथों दादासाहेब फाल्के अवार्ड प्रस्तुत आईआईएफए अवार्ड 2023 प्राप्त हुआ है।
विदित हो कि कुछ माह पूर्व दिल्ली में डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी को वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन यूनिवर्सिटी द्वारा प्रसिद्ध अभिनेत्री काजल अग्रवाल एवं भारतीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव के हाथों ऑनरेरी डॉक्टरेट डिग्री एवं बिजनेस अवार्ड और विंदू दारा सिंह के हाथों आत्मनिर्भर एक्सीलेंस अवार्ड भी मिल चुका है।
इसके साथ ही 2022 में निकेश जैन मधानी को महाराष्ट्र राज्य के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों गऊ भारत भारती अवार्ड तथा कैबिनेट मंत्री परषोत्तम रूपाला (मत्स्य, दुग्ध व उद्योग मंत्री) के हाथों से गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान 2023 एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरस्कार 2023 प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार 2021 भी मिल चुका है। ब्राइट आउटडोर के सीएमडी योगेश लखानी ने अपने जन्मदिन पर निकेश जैन को बिज़नेस आइकॉनिक ब्राइट अवार्ड एवं ब्राइट आउटडोर बी.एस.सी. आईपीओ आने की खुशी में बिज़नेस अवार्ड 2023 से सम्मानित किया। निकेश को परफेक्ट वुमेन अचीवर अवॉर्ड, गोल्डन ह्यूमेनिटी अवॉर्ड भी मिल चुका है। वहीं आईपीएस कृष्ण प्रकाश नायर 2021 और 2022 में उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित कर चुके हैं।
विदित हो कि डॉ निकेश जैन मधानी फाइनेंस एडवाइजर हैं और इनके कई बिजनेस हैं जैसे कि माधानी फाइनेंस, माधानी एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शन, माधानी ट्रेडिंग कंपनी, माधानी न्यूज लाइव 24×7 और मधानी इंटरप्राइज इत्यादि। इसके साथ ही निकेश की माँ के नाम पुष्पा गृह उद्योग कंपनी और पुष्पम पापड़ कंपनी है।
डॉ. निकेश ताराचंद जैन मधानी ने एक हिंदी कॉमेडी फिल्म प्रोड्यूस की है। इसके पहले उन्होंने 13 म्यूजिक एल्बम और शॉर्टफिल्म को माधानी एंटरटेनमेंट और प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।
निकेश ताराचंद जैन मधानी ने लॉ बुक में इतिहास बनाया है। दरअसल उनके ऊपर 2014 में ईडी पीएमएलए का केस हो गया था। फिर उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ते हुए 2017 में सुप्रीम कोर्ट से धारा 45 ए रद्द हुआ जिससे कानून के किताब में डॉ निकेश जैन मधानी का नाम दर्ज हुआ और उनके ऊपर लगे धारा को हटाने में प्रसिद्ध वकील मुकुल रोहतगी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। निकेश जैन की कानून लड़ाई में जाने माने वकील साजल यादव, वकील नेमीचंद शर्मा और वकील मनीष वोरा ने भी सहयोग किया।
डॉ. निकेश ताराचंद जैन मधानी सबसे सफल व्यवसायी रतन टाटा, मुकेश अंबानी, गौतम आदानी और लक्ष्मी मित्तल से प्रेरित हैं।

– संतोष साहू

संजय शर्मा अमान को मिला Popular Civilian Excellence Award

0
Mumbai – 11th march – गऊ भारत भारती के संपादक और गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड प्रबंध निदेशक संजय अमान को कल अभिनेत्री मंदाकिनी और उद्योगपति अनिल काशी मुरारका के हाथो popular civilian excellence award दिया गया। संजय अमान को यह सम्मान उनके द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यो के लिए प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन मुंबई के अँधेरी सिंटा वेदा कुनबा सभागार में दिनाँक १० मार्च को शाम ७ बजे से आयोजित किया गया था। सिनेस्टार संस्थान द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में फिल्म और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भाग लिया। कार्यकर्म के आयोजक संतोष मिश्रा थे।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय समाचारपत्र ” गऊ भारत भारती ” भारत का ऐसा पहला प्रकाशन है जिसे गौ वंश पर आधारित प्रथम समाचारपत्र के तौर पर जाना जाता है। ” गऊ भारत भारती ” गौ वंश के संरक्षण व संवर्धन से जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओं की सक्रियताओं व गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित करता आ रहा है। इन १० वर्षो में ” गऊ भारत भारती ” अपने छोटे प्रकाशन समूह और सीमित संसाधनों के बावजूद गौवंश और भारतीय किसानो को ले कर अप्रतिम व अनुपम सजगता के साथ गौवंश और पर्यावरण बचाओ अभियान को सफलता पूर्वक लोगो तक पहुँचने में सफल रहा है। वही गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड ( Gau Bharat Bharati Petroleum Private Limited ) भी गऊ आधारित ऊर्जा पर काम कर रही है।

जैसे-जैसे भारत वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रू प में उभर रहा है, गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड का लक्ष्य एक स्थायी और आत्मनिर्भर ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र की ओर संक्रमण का नेतृत्व करना है। कंपनी प्राकृतिक ऊर्जा स्रोतों पर शोध और विकास के लिए समर्पित है, जिसमें शामिल हैं।

हरित ऊर्जा , बायोगैस तकनीक , गाय के गोबर पर आधारित ऊर्जा समाधान , स्वदेशी संसाधनों और अत्याधुनिक तकनीक का लाभ उठाकर, कंपनी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार प्रथाओं को बढ़ावा देते हुए ऊर्जा और पेट्रोलियम क्षेत्र में क्रांति लाना चाहती है।

 

फिल्म “अंदाज़ 2” के गीत “इश्क जुनूनी है” में दिखेगा नवोदित आयुष कुमार का जोशीला अंदाज़

0

 

निर्माता निर्देशक सुनील दर्शन और संगीतकार नदीम की सफल जोड़ी की जबर्दस्त वापसी वाली फिल्म अंदाज़ 2 से साल का सबसे बड़ा लव एंथम “इश्क जुनूनी है” रिलीज़ हो गया है। इस फिल्म से एक्टर आयुष कुमार डेब्यू कर रहे हैं। यह गाना एनर्जी से भरा एक धमाकेदार डांस ट्रैक है, इसका फिल्मांकन भव्य अंदाज़ में किया गया है। एनर्जी, डांस, जोश, मस्ती से भरपूर इस गीत में आयुष कुमार बड़े कॉन्फिडेंट नज़र आ रहे हैं।

सन 2003 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता अभिनीत फिल्म अंदाज़ बहुत बड़ी म्यूजिकल हिट थी तो अंदाज़ 2 भी इस साल की सबसे बड़ी म्यूजिकल होने वाली है। इसमें 8 खूबसूरत गाने हैं जिन्हें बॉलीवुड के बड़े सिंगर्स ने आवाज़ दी है। फिल्म के गाने को राजू खान ने कोरियोग्राफ की है। बॉलीवुड गीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के नदीम ने इसको संगीत से सजाया है।
फिल्म के पहले मेलोडियस रोमांटिक सॉन्ग ‘तेरे बिन कहीं दिल ना लगे’ और दूसरे गीत “यू आर ब्यूटीफुल”
की लोकप्रियता के बाद अब इश्क जुनूनी है श्रोताओं और दर्शकों के बीच पॉपुलर हो रहा है।
सुपरहिट फिल्म अंदाज का सीक्वल अंदाज 2 में नए सितारे आयुष कुमार, अकायशा और नताशा फर्नांडिज़ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। श्री कृष्णा इंटरनेशनल के बैनर तले बनी इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक सुनील दर्शन हैं, फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
निर्देशक सुनील दर्शन का कहना है कि इश्क जुनुनी है सॉन्ग युवाओं को लुभा रहा है। अंदाज़ 2 पूरी तरह एक म्यूजिकल फिल्म है। फ़िल्म और गीतों में आयुष कुमार एवं अकायशा की केमिस्ट्री कमाल लग रही है।

अनुपम खेर, परेश रावल, बोनी कपूर, अन्नू कपूर, दिव्या दत्ता, रघुवीर यादव की उपस्थिति में सीमा कपूर की आत्मकथा ‘यूं गुजरी है अब तलक’ का विमोचन

0

 

मुंबई। अभिनेता ओमपुरी की पूर्व पत्नी और अभिनेता अन्नू कपूर की बहन, बॉलीवुड की प्रसिद्ध लेखिका निर्देशक सीमा कपूर की आत्मकथा “यूँ गुज़री है अब तलक” का मुम्बई में विमोचन समारोह फिल्मी सितारों से सजी एक खूबसूरत और यादगार शाम बन गई। उनकी किताब के विमोचन के अवसर पर अनुपम खेर, परेश रावल, निर्माता बोनी कपूर, डॉ. अन्नू कपूर, दिव्या दत्ता, रघुवीर यादव, वीरेंद्र सक्सेना, गायिका डॉ. जसपिंदर नरूला, लेखक निर्देशक रूमी जाफ़री, रोनू मजूमदार, प्रतिमा कानन, सहित कई हस्तियां शामिल हुईं। स्टूडियो रिफ्यूल के कुमार कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर थे। इस किताब का प्रकाशन राजकमल प्रकाशन ने की है।
उज्जैन से उपस्थित डॉ खुशब पांचाल ने श्लोक पढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मशहूर निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा का एक वीडियो दिखाया गया जिसमें उन्होंने सीमा कपूर की किताब के कुछ अंश पढ़े। अनुपम खेर ने कहा कि सीमा कपूर को वह बहुत अच्छी तरह जानते हैं। वर्षो से उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। यह कपूर परिवार ही कमाल का है। सब इंटेलिजेंट हैं, ज्ञान का भंडार रखते हैं। सीमा कपूर ने एक फ़िल्म की पटकथा की तरह यह पुस्तक लिखी है। पाठक किताब पढ़ेगा मगर उसे फ़िल्म चलती हुई नज़र आएगी। बहुत कम लोगों में यह खूबी होती है कि आप जो महसूस करते हैं उसे पन्नों पर उसी सच्चाई से पेश कर दें। मैं बहुत खुश हूं और खुशकिस्मत मानता हूं कि उनकी किताब के अनावरण के मौके पर मैं हाज़िर हूँ। जिस तरह सीमा कपूर ज़िन्दगी जीती हैं मैं उससे प्रेरणा लेता हूँ। मैं यही कहना चाहता हूं कि यूँ गुज़री है अब तलक..और आगे भी बहुत अच्छी गुज़रेगी।”

सीमा कपूर ने कहा कि अनुपम खेर, परेश रावल, बोनी कपूर, रघुवीर यादव, दिव्या दत्ता, रूमी जाफरी सहित सभी अतिथियों ने बहुत बड़ी बातें मेरे बारे में बोल दीं, सबका आभार मानती हूं। मुझे जो कुछ ज़िंदगी मे नहीं मिला, उसे भूल गई। मेरे नाना क्रांतिकारी थे, मेरा ननिहाल बंगाली कलाकारों से भरा था। मेरे दादाजी आर्मी में कर्नल थे। लेकिन पिताजी ने दिल्ली आकर ढाई सौ कलाकारों के साथ नाटक कंपनी खोल ली। फिर सिनेमा ने हमारे मुंह से रोटी छीन ली। फ़िल्म ने थिएटर को बहुत पीछे कर दिया। धीरे धीरे नाटक कम्पनियां बंद होने लगीं, मगर पिता जी कर्ज लेकर भी सैकड़ों कलाकारों की जरूरतें पूरी करते रहे। मां के गहने, साड़ियां बिक गई। उस ज़माने में नाटक या नौटंकी को बहुत खराब नजर से देखा जाता था। जब मैं स्कूल जाती थी तो काफी संघर्ष करना पड़ा। आधी रोटी अचार टिफिन में ले जाती थी। परिवार का नाटक में काम करने की वजह से मुझे सामाजिक उपेक्षा का सामना भी करना पड़ा।”
अन्नू कपूर ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि बहन सीमा बहुत सारी वेदनाओं, यातनाओं, त्रासदियों से गुजरी है, वह किसी वीरांगना से कम नहीं है। हमारी एक ही बहन है, खूब हंसती है, खिलखिलाती है। वह सबकी सहायता करने के लिए चिंतित रहती है। यह जीवन संघर्ष है, सबको अपनी लड़ाई लड़नी होती है। इस जंग को सभी को लड़ना है। दुखों की कहानी है यह आत्मकथा। मेरी बहन ने मातापिता को काफी इज़्ज़त दी है, उनका सम्मान किया है, आदर किया है। किताब सभी के लिए प्रेरणादायक है।
बोनी कपूर सीमा कपूर के बारे में बोलते हुए काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि सीमा कपूर ने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को हिंदी उर्दू का सही उच्चारण सिखाया है। उनकी आत्मकथा के लॉन्च पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।
गायिका जसपिंदर नरूला ने बधाई देते हुए कहा कि सीमा कपूर का किताब लिखने का सपना पूरा हुआ।
रघुवीर यादव अपनी बहन सीमा कपूर के साथ गुजारे लम्हों को याद करते हुए काफी भावुक हो गए। वह सीमा कपूर को गुड्डो कहते थे। उन्होंने सीमा के साथ गुजारी बचपन की कई रोचक बातें बताकर सबको खूब हंसाया।
परेश रावल ने कहा कि सीमा कपूर की आत्मकथा मैं जरूर पढूंगा। जीवनी लिखना आसान काम नहीं होता बहुत चुनौती भरा होता है। उनके कलम में कमाल है और मेरी ख्वाहिश है कि सीमा कपूर द्वारा लिखित किसी कृति का मैं हिस्सा रहूं।

बर्गनर ने अर्जेन्ट समसारा और हाईटेक गायरो एक्स का किया अनावरण

0
मुंबई (अनिल बेदाग) : बर्गनर ने अर्जेन्ट समसारा कुकवेयर रेंज और हाईटेक गायरो एक्स का अनावरण किया। यह प्रीमियम संग्रह पारंपरिक सौंदर्यशास्त्र को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर खाना पकाने के अनुभव को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह घरेलू रसोइयों और पेशेवर शेफ दोनों के लिए जरूरी है।
अर्जेन्ट समसारा रेंज अत्याधुनिक ट्राई-प्लाई तकनीक से बनी है और इसमें क्वांटनियम नॉन-स्टिक कोटिंग है, जो समान ताप वितरण, बेहतर स्थायित्व और कम से कम तेल के साथ स्वस्थ खाना पकाने को सुनिश्चित करती है।  संग्रह के अनूठे आकार और सुरुचिपूर्ण डिज़ाइन कार्यक्षमता को सुंदरता के साथ सहजता से मिलाते हैं, जो दुनिया भर के रसोई घरों में व्यावहारिकता और परिष्कार दोनों लाते हैं।
बर्गनर ने हाईटेक गायरो एक्स के लॉन्च के साथ कुकवेयर इनोवेशन की सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखा है, यह एक अगली पीढ़ी की रेंज है जिसे टिकाऊपन, दक्षता और स्वस्थ खाना पकाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक उन्नत ट्राई-प्लाई निर्माण और एक अल्ट्रा-टिकाऊ मेश पैटर्न और सेराटेक सिरेमिक कोटिंग की विशेषता है जो धातु के स्पैटुला के अनुकूल है, यह संग्रह समान गर्मी वितरण, न्यूनतम तेल उपयोग और लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।
बर्गनर के लॉन्च अभियान में एक ब्रांड फिल्म का प्रीमियर भी दिखाया गया, जिसे 7 मार्च को आधिकारिक डिजिटल रिलीज़ से पहले स्टोर में दिखाया गया था। क्लिप में डोसा, अप्पम और कुम्मू करी जैसे पारंपरिक दक्षिण भारतीय खाद्य पदार्थ बनाने के मजे को प्रदर्शित करके अर्जेन्ट संसार श्रृंखला की बहुमुखी प्रतिभा को उजागर किया गया है। फिल्म कुकवेयर के असाधारण प्रदर्शन और विभिन्न दक्षिण भारतीय खाना पकाने की शैलियों को आसानी से संभालने की क्षमता को उजागर करती है।
रिटेल और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर प्रमुख टचपॉइंट्स का उपयोग करके, बर्गनर का लक्ष्य अर्जेन्ट संसार रेंज को उन लोगों के लिए पसंदीदा कुकवेयर विकल्प के रूप में स्थापित करना है जो अपनी रसोई में नवाचार और परंपरा दोनों चाहते हैं।