Home Blog Page 283

Delhi News – बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बहु ने दिया घटना को अंजाम -गोकुलपुरी डबल मर्डर केस में पुलिस का खुलासा

0
नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है.  दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाते हुए दावा किया है कि दोहरे हत्याकांड को घर की बहु ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकुलपुरी इलाके के भागीरथी विहार के एक मकान में 2 शव पड़े है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो घर से राधेश्याम वर्मा और उनकी पत्नी वीना वर्मा का शव बरामद हुआ था. दोनों के गले मे चोट के निशान थे.
मर्डर सीन में एंट्री एग्जिट देखा गया जो घर मे समान बिखरा हुआ था वो भी बड़े अजीब तरह से दिख रहे थे. घर मे एक बच्चा और एक बुजुर्ग दंपति के अलावा उनके बेटे और बहु रह रहे थे. जिनमें से 2 की मौत हो गयी. पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि घर से साढ़े 4 लाख रुपये भी गायब थे. लेकिन वो भी बड़ा अजीब था. इसके अलावा अगर घर मे बदमाश घुसते हैं तो वो घर मे मौजूद हर शख्श को सोचते हैं कि उन्हें कैसे काबू किया जाए. लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं था. इसके अलावा घर के पिछले रास्ते पर जो ताला था वो भी बड़ा दूसरी तरह का था जो घर वालो को ही पता था कि कैसे खुलेगा. इस बीच पता चला कि बहु और बेटे के बीच भी संबंध ठीक नहीं है.
पुलिस को आशीष नाम के शख्स का पता चला. मृतक बुजुर्ग दंपति के बेटे ने बताया कि आशीष उसकी बीवी का बॉयफ्रेंड है. पुलिस ने आशीष की जांच शुरू की. कोरोना के टाइम में सोशल मीडिया के जरिये दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों मिले. लेकिन कुछ दिनों बाद ही मोनिका के पति रवि को पता चल गया. मोनिका और आशीष कई बार होटल में मिले. ये बात मोनिका के सभी घर वालो को पता चल गई थी. इसीलिए मोनिका और आशीष दिसंबर से प्लानिंग कर रहे थे. इस बीच परिवार ने यहां से मकान बेचकर किसी ओर जगह जाने का प्लान किया था. इस बीच मोनिका और आशीष ने प्लान किया कि अब जल्द से जल्द अपना प्लान पूरा करना होगा. इसके लिए दोनों ने अलग-अलग फोन और सिम कार्ड लिए. इसके बाद मोनिका ने आशीष को रविवार को बुलाया. आशीष और उसके दोस्त आये दोनों को मोनिका छत पर ले गयी और छुपा दिया.

रात साढ़े 10 बजे परिवार के सभी लोग जब सो गए तो रात के डेढ़ बजे आशीष और उसके दोस्त ने मोनिका को फोन करके कहा अब तुम कमरे से मत निकलना. और रात 2 बजकर 12 मिनट पर वो जब अपने काम को अंजाम देकर निकल रहे थे तब भी आशीष ने मोनिका को फोन किया. सुबह मोनिका के पति ने उठकर देखा तब जाकर हत्या का पता चला. आशीष अभी उत्तरखण्ड में कहीं छुपा हुआ है. वही घर से साढ़े 4 लाख लेकर गया था.  आशीष बॉडी बिल्डर है और बाउंसर का काम करता है.

एक यात्री के चक्कर में एयर इंडिया को लगी ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌50 लाख की चपत

0
नई दिल्ली: IGI एयरपोर्ट से सोमवार सुबह एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन उड़ान में पंजाब के यात्री जसकीरत सिंह की बदसलूकी के कारण एयर इंडिया को 50 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा। साथ ही, इस विमान में दिल्ली से लंदन और लंदन से दिल्ली आने वाले 455 यात्री भी परेशान हुए। जिन यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने समेत अन्य समस्याएं हुईं, वह अलग।
दिल्ली से लंदन जा रही थी एयर इंडिया की फ्लाइट
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-111 ने दिल्ली से सोमवार सुबह 6:35 बजे लंदन के हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी। करीब 6700 किलोमीटर की दूरी 10 घंटे में तय होनी थी। यह फ्लाइट लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर वहां के समय के मुताबिक सुबह 11:30 बजे पहुंचनी थी। जहां से इसकी दोपहर 1:15 बजे इसकी वापसी दिल्ली के लिए थी। दिल्ली से इस फ्लाइट में 205 यात्री सवार थे, जबकि लंदन से करीब 250 यात्री दिल्ली लौटने थे। यह बोइंग-787 प्लेन था, जिसमें 256 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है .
विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा था यात्री
लेकिन दिल्ली से उड़ान के करीब एक घंटे बाद जब फ्लाइट 800 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के पेशावर के ऊपर थी, तभी इकॉनमी क्लास की सीट नंबर-20E में सफर कर रहे कपूरथला पंजाब के निवासी जसकीरत सिंह (25) ने हंगामा शुरू कर दिया। एयर इंडिया ने बताया कि शुरू में आरोपी यात्री ने विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। रोकने पर यात्री ने एक एयर होस्टेस की गर्दन पर मारा, जिससे वह गिर पड़ीं। आरोपी ने मदद के लिए आई दूसरी एयर होस्टेस के चेहरे पर भी मुक्का मारा। इसके बाद पायलट इन कमांड ने विमान दिल्ली लौटाने का फैसला किया। विमान दिल्ली में 3 घंटे 10 मिनट बाद सुबह 9:40 बजे T-3 पर लैंड हुआ। एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी यात्री पर IPC की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
एयर इंडिया के खर्च हो गए 50 लाख रुपये
इस विमान ने दिल्ली से दोपहर 2 बजे लंदन के लिए फिर उड़ान भरी यानी तय समय से 7:30 घंटे बाद। इस बीच विमान में सवार 205 यात्रियों के लिए दिल्ली में खाने-पीने और रहने का प्रबंध करना पड़ा। विमान को करीब 1600 किलोमीटर ज्यादा उड़ना पड़ा। इसमें तेल खर्च, लैंडिंग और पार्किंग चार्ज, नेविगेशन, एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलिंग, टैक्सी और यात्रियों के खाने-पीने और रहने का अतिरिक्त खर्च आया। लंदन में करीब 250 यात्रियों के लिए भी खाने-पीने और रुकने का प्रबंध करना पड़ा। साथ ही, फ्लाइट के 15 क्रू मेंबरों को बदला गया, क्योंकि इन्हीं पायलट और क्रू को लंदन भेजा जाता तो रास्ते में ही उनकी डयूटी टाइम खत्म हो जाते। यात्रियों को मुआवजे तमाम खर्च में एयर इंडिया के तकरीबन 50 लाख रुपये खर्च हुए। एयर इंडिया आरोपी यात्री को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी में है।

सावरकर की जयंती को ‘स्वतंत्रवीर गौरव दिवस’ के रूप में मनाएंगे, महाराष्ट्र के CM

0
मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि वीर सावरकर की जयंती ‘स्वतंत्रवीर गौरव दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में 28 मई को हिंदुत्व के आइकन विनायक डी. सावरकर की जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा। विनायक डी. सावरकर का जन्म 28 मई, 1883 को नासिक के भगुर में हुआ था। सावरकर का निधन 26 फरवरी, 1966 को मुंबई में हुआ था। अगले महीने वीर सावरकर की 140वीं जयंती होगी। बीते दिनों सावरकर के नाम को लेकर काफी राजनीति हुई थी। जिसमें बीजेपी ने राहुल गांधी के सावरकर को लेकर दिए बयान को निशाने पर लिया था। वहीं राहुल के इस बयान के बाद शिवसेना और कांग्रेस के संबंधों में भी काफी खींचतान देखने को मिली थी।
सावरकर की जयंती पर होंगे खास आयोजन
शिंदे ने कहा कि वीर सावरकर की जयंती के अवसर को मनाने के लिए खास तरह का आयोजन किया जाएगा। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सावरकर के योगदान को उजागर करने से लेकर उनकी विचारधारा का प्रचार करने का काम किया जाएगा। महाराष्ट्र में सामाजिक सुधारों और अस्पृश्यता के उन्मूलन के लिए अभियानों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजित किए जाएंगे।

बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

0

Karnataka Election BJP Candidate List: बीजेपी ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने 189 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इससे पहले अहम बैठक के लिए गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे थे. अरुण सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया, बीएल संतोष भी नड्डा के आवास पर मौजूद रहे. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज हम आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर रहे हैं.
बीजेपी ने कहा है कि नए लोगों को मौका दिया जा रहा है. 52 नए उम्मीदवार हैं. इनमें 32 उम्मीदवार ओबीसी से, 30 एससी और 16 एसटी से हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 9 डॉक्टर, 31 पोस्ट ग्रेजुएट, 5 वकील, 3 एकेडमिक, 1 आईएएस, 1 आईपीएस, 3 सेवानिवृत अधिकारी और 8 महिलाओं को टिकट दिया है.
शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे सीएम बोम्मई
अरुण सिंह ने कहा कि सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव से लड़ेंगे. पहले भी यहीं से जीते हैं. कागवाड़ से बाला साहेब पाटिल चुनाव लड़ेंगे. गोविंद कारजोल मुदूल से, बेल्लारी से श्रीरामुलु, मुर्गेश निरानी बिलगी से चुनावी मैदान में होंगे. सीटी रवि को चिकमंगलुरु से टिकट दिया गया है. पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.
डीके शिवकुमार के सामने आर अशोक
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर के चिक्काबल्लापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. कर्नाटक के मंत्री आर अशोक दो सीटों- पद्मनाभनगर और कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे. आर अशोक कनकपुरा में राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के सामने चुनाव लड़ने जा रहे हैं. राज्य के मंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन मल्लेश्वरम सीट से चुनाव लड़ेंगे. वरुणा से वी सोमन्ना लड़ेंगे, उन्हें सिद्धारमैया के खिलाफ उतारा गया है. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 34 नाम की लिस्ट अभी बाकी है. अगले एक दो दिन में जारी हो जायेगी. जगदीश शेट्टार हमारे बड़े नेता हैं, हम उन्हें समझा पाएंगे. उनसे हमारी बात हुई है. हमें विश्वास है कि वो हमारे साथ रहेंगे. ईश्वरप्पा और जगदीश शेट्टार की सीट पर टिकट होल्ड किया गया है.
ईश्वरप्पा ने लिया संन्यास
इससे पहले कर्नाटक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति से ‘संन्यास’ लिया है. ईश्वरप्पा ने मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से कहा कि वह चुनावी राजनीति से सन्यास लेना चाहते हैं और 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाने पर विचार नहीं करने का आग्रह भी किया. ईश्वरप्पा ने पिछले चार दशकों में राज्य में पार्टी को मजबूत करने में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वहीं बीजेपी नेतृत्व ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता जगदीश शेट्टार को चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा है, लेकिन उन्होंने फैसले को अस्वीकार्य बताया.

गौ तस्करी का फरार आरोपी पकड़ा

0
अलवर। जिले के भिवाड़ी थाना की चोपांकी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मारपीट के आरोपितों में से एक स्थायी वारंट पर करीब 10 माह से फरार चल रहा था, जबकि अन्य आरोपी गोहत्या के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. थानाध्यक्ष नंदलाल सिंह जांगिड़ ने बताया कि सूचना मिली थी कि चंदा की ढाणी सराय कला निवासी इरफान पुत्र असर खान एक कार से 4 गायों को गोहत्या के लिए हरियाणा ले जा रहा है. इस पर पुलिस ने तुरंत जाकर देखा कि एक व्यक्ति 4 मवेशियों को हरियाणा सीमा की ओर ले जा रहा है. पुलिस को देखते ही वह मवेशियों को छोड़कर भाग गया, पुलिस ने चारों मवेशियों को बाबा मोहन राम काली खोली धाम के गौशाला में छोड़ दिया. इस मामले में इरफान पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। एक पिकअप भी जब्त की है। इस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही थी। इसी मामले में सोमवार देर शाम मुखबिर की सूचना के आधार पर शीतल खामपुर निवासी राजाराम उर्फ राजपाल (50) पुत्र जशवंत अहीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

भारतीय किसान संघ ने बनायी गौ आधारित जैविक खेती अभ्यास की योजना

0
भारतीय किसान संघ ने बनायी गौ आधारित जैविक खेती अभ्यास की योजना
प्रकृति भारती के प्रांगण में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 22 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा
लखनऊ, 11 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय किसान संघ ने संगठन संरचना के अंतर्गत अवध प्रांत के किसानों को गौ आधारित जैविक खेती के लिए अभ्यास कराने की योजना बनायी है। इसके लिए अवध प्रांत के भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों की सूची भी बना ली है। इसमें भारतीय किसान संघ से जुड़े हुए कार्यकर्ता किसानों को भी शामिल किया गया है।
भारतीय किसान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की योजना-रचना में 22 अप्रैल की अपराह्न से 23 अप्रैल पूर्वाह्न तक लखनऊ के मोहनलालगंज के बन्दउआ क्षेत्र में प्रकृति भारती के प्रांगण में गौ आधारित जैविक खेती अभ्यास वर्ग लगाया जाएगा। इस अभ्यास वर्ग में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय बीज प्रमुख कृष्ण मुरारी बतौर प्रशिक्षक रहेंगे। कृष्ण मुरारी अपने जीवन काल में सैकड़ों किसानों को प्रशिक्षित कर चुके हैं और उनका लखनऊ में 21 अप्रैल की रात्रि तक पहुंचना होगा।
अमेठी और सीतापुर के किसानों से मिलेंगे
भारतीय किसान संघ ने जैविक खेती करने वाले किसानों के बीच संगठनात्मक कार्य किये हैं। बीते दिनों बड़ी संख्या में अमेठी और सीतापुर में जैवीक खेती करने वाले किसान संगठन में जुड़े हैं। अखिल भारतीय बीज प्रमुख कृष्ण मुरारी अवध प्रांत में रहते हुए अमेठी और सीतापुर के ऐसे किसानों से मिलेंगे और उन्हें प्रत्यक्ष प्रशिक्षण व सलाह देंगे।
18 से 20 अप्रैल तक प्रांत की बैठक
भारतीय किसान संघ की अवध प्रांत कार्यकारिणी की 18 अप्रैल से ही बैठकें शुरु हो रही हैं। जो क्रमशः 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को भी होंगी। 20 अप्रैल को संगठनमंत्रियों की बैठक के साथ ही बैठकों का समापन होगा। तीन दिनों में भारतीय किसान संघ के महामंत्री मोहन विभिन्न आयामों के कार्यकर्ताओं को संगठन का मंत्र देने का प्रयास करेंगे।

कोरा केंद्र मैदान 2 में अथर्व फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन

0

मुंबई। अथर्व फाउंडेशन के अध्यक्ष और उपनगर बोरीवली के विधायक सुनील राणे युवाओं में देशप्रेम और देश के प्रति कर्तव्य की भावना को बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं। देश के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा देने वाले परिवारों से मिलने के लिए वे दूर दराज तक जाते हैं और सैनिकों के परिवार के लिए निरंतर कल्याण के कार्य करते रहते हैं। अब बोरीवली में पहली बार रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी की आधिकारिक घोषणा सिंपोली रोड, बोरिवली पश्चिम में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सुनील राणे ने मीडिया के साथ साझा की। दो दिवसीय रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन कोरा केंद्र मैदान 2 में 22 और 23 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल रमेश बैस करेंगे। कार्यक्रम में सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी और कई प्रतिष्ठित और सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
भारतीय सशस्त्र बल अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों की दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाएंगे तथा सशस्त्र बलों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी भी देंगे। वहीं सैनिकों के पराक्रम की अनकही गाथाएं ऑडियो-विजुअल के साथ प्रदर्शित की जाएगी और शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया जायेगा।
अथर्व फाउंडेशन द्वारा शहीद जवानों की बेटियों को शिक्षा के लिए मुफ्त लैपटॉप का भी वितरण होने वाला है। प्रदर्शन का अनुभव लेने वाला हर कोई सेना के शानदार प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हो जाएगा और देशभक्ति के गीत हर किसी के दिल में भारत के लिए सम्मान और प्यार भर देंगे।
बोरीवली में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विधायक सुनील राणे के कुशल नेतृत्व में अथर्व फाउंडेशन की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुनील राणे ने लेफ्टिनेंट जनरल एच.एस. काहलों, जी.ओ.सी. (एमजी एंड जी सेक्टर) के मुख्यालय में मुलाकात की और रक्षा प्रदर्शनी की तैयारियों पर चर्चा की और उन्हें इस प्रदर्शनी में आमंत्रित किया।
अथर्व फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने बोरीवली, कांदिवली, मलाड और दहिसर में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, सोसाइटी, पार्कों का दौरा कर लोगों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। साथ ही सबको आमंत्रित किया जा रहा है। सुनील राणे ने कहा कि यह प्रदर्शनी युवाओं को सेना में भर्ती होने और सेना में करियर के अवसरों के बारे में जानने के लिए उपयुक्त आयोजन होगा। विशेष रूप से बोरीवली के स्थानीय नागरिकों के लिए यह गर्व और सम्मान का अवसर है।

रॉकी भाई ने दी सलमान को जान से मारने की नई धमकी

0

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने सोमवार (10 अप्रैल 2023) को इस बात की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम में एक शख्स ने धमकी वाला कॉल किया था। वह खुद को राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला बता रहा था। उसने अपना नाम रॉकी भाई बताया है। कॉल करने वाले ने दावा किया है कि वह 30 अप्रैल 2023 को सलमान खान को मार देगा। अभिनेता को धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने लगातार मिल रही धमकियों के बीच नई बुलेट प्रूफ कार भी खरीदी है। यह निसान एसयूवी है, जिसे उन्होंने विदेश से इंपोर्ट कराया है। अभी तक यह गाड़ी मार्केट में लॉन्च नहीं हुई है।
बता दें कि इससे पहले भी कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। मार्च 2023 में भी अभिनेता को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। साथ ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के विरुद्ध नई FIR भी दर्ज की गई थी। बांद्रा पुलिस थाने में इन तीनों के खिलाफ IPC (भारतीय दंड संहिता) की धारा 506 (2) (आपराधिक धमकी), 120 (B) (आपराधिक षड्यंत्र) और 34 (समान इरादे से संयुक्त अपराध) के तहत मामला दर्ज किया था।
धमकी भरा ईमेल ‘मोहित गर्ग’ के नाम से भेजा गया था। इसमें लिखा था, “गोल्डी भाई को बात करनी है तेरे बॉस सलमान खान से।” इसके बाद मुंबई पुलिस ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए जोधपुर जिले के लूणी गाँव से राम विश्नोई (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो 21 अप्रैल 2023 को सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और शहनाज गिल भी मुख्य भूमिका में नजर आएँगी। इसके अलावा सलमान ‘टाइगर 3’ में भी दिखाई देंगे। अप्रैल 2024 से शाहरुख के साथ सलमान ‘टाइगर वर्सेज पठान’ की भी शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

Mumbai News – पात्रा चॉल परियोजना में घर खरीदने वाले करीब 1700 ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

0
मुंबई: गोरेगांव सिद्धार्थ नगर पुनर्विकास (पात्रा चॉल) परियोजना में घर खरीदने वाले करीब 1700 ग्राहकों के लिए सोमवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। परियोजना के तहत बिक्री के लिए बने दो प्रॉजेक्ट की इमारतों को महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण ( म्हाडा) की तरफ से ओसी प्राप्त हो गई है।
म्हाडा मुंबई बोर्ड के चीफ ऑफिसर मिलिंद बोरीकर के अनुसार, कोर्ट के आदेश के मुताबिक एकता और कल्पतरु परियोजनाओं की इमारतों को ओसी दे दी गई है। परियोजना की बिक्री वाली इमारतों के घरों की कीमत करोड़ों रुपये में है। 2012 में करीब 1700 परिवारों ने वहां घर खरीदे थे। लेकिन बिल्डर द्वारा समय पर काम पूरा नहीं करने और अन्य कारणों की वजह से लोगों को घर की चाभी नहीं मिल पा रही थी।

जबकि लोग घर की कुल कीमत की 80 से 95 प्रतिशत रकम का भुकतान पहले ही कर चुके हैं। विवाद का जल्द हल निकलने के लिए प्रॉजेक्ट में घर खरीदने वाले लोगों ने कुछ महीने पहले म्हाडा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था। कल्पतरु प्रॉजेक्ट में घर खरीदने वाले राजीव मोहता के अनुसार, 2017 में उन्होंने घर बुक किया था।

कल्पतरु प्रॉजेक्ट के तहत 4 इमारतों का निर्माण हो रहा है। इसमें तैयार हो चुकी 3 इमारतों को म्हाडा की ओसी मिल चुकी है, वहीं निर्माणाधीन एक इमारत को आंशिक तौर पर ओसी प्राप्त हुई है। एकता प्रॉजेक्ट की तैयार हो चुकी इमारतों को भी ओसी मिल गई है। बता दें कि करीब 47 एकड़ परिसर में पात्रा चॉल परियोजना का काम चल रहा है। इसके तहत वहां के स्थानीय निवासियों और म्हाडा के लॉटरी विजेताओं और बिक्री के लिए अलग से इमारत का निर्माण किया गया था। वहीं लॉटरी विजेताओं की इमारत करीब 80 फीसदी तक बन चुकी है। स्थानीय नागरिकों के लिए इमारत निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।

अडानी ने जारी किया 4 सालों का पूरा हिसाब-किताब – राहुल गाँधी के ‘₹20000 करोड़ कहाँ से आए’ वाले प्रोपेगंडा की खोली पोल

0
Mumbai –  समाचार न्यूज़ पोर्टल ऑपइंडिया स्टाफ़ की खबर के अनुसार  20 हजार करोड़ रुपए के निवेश को लेकर छिड़े विवाद के बीच अडानी समूह ने बीते 4 सालों का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया है। अडानी समूह द्वारा जारी इन आँकड़ों को राहुल गाँधी को जवाब के रूप में देखा जा रहा है। यही नहीं, अडानी समूह ने ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की उस रिपोर्ट को भी झूठा करार दिया है, जिसमें विदेशी निवेश (FDI) को लेकर उस पर आरोप लगाए गए थे।
दरअसल, कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी अडानी समूह की आय को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। इसको लेकर वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भी हमलावर रहे हैं। लेकिन अब अडानी समूह ने रविवार (10 अप्रैल, 2023) को साल 2019 से लेकर अब तक का पूरा हिसाब-किताब जारी किया है। अडानी समूह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि साल 2019 से अब तक समूह की कंपनियों ने अपनी हिस्सेदारी बेचकर 2.87 बिलियन डॉलर, यानी 23525 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इसमें से 2.55 बिलियन डॉलर, यानी 20902 करोड़ रुपयों को फिर से बिजनेस में लगाया गया।
अडानी समूह के बयान को विस्तार से देखें तो इसमें कहा गया है कि अबु धाबी स्थित ग्लोबल स्ट्रैटेजिक इनवेस्टमेंट कंपनी और इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी जैसे निवेशकों ने अडानी समूह की कंपनियों में 2.593 बिलियन डॉलर यानी 21255 करोड़ रुपए का निवेश किया। यह निवेश अडाणी इंटरप्राइजेस लिमिटेड और अडाणी एनर्जी लिमिटेड में किया गया। कंपनी के प्रमोटर्स ने अडानी टोटल गैस लिमिटेड और अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की हिस्सेदारी बेचकर 2.783 अरब डॉलर यानी करीब 22812 करोड़ रुपए जुटाए।
अडानी समूह ने आगे कहा है कि इन पैसों को अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड और अडानी पावर लिमिटेड जैसी पोर्टफोलियो कंपनियों में लगाया गया है।
फाइनेंशियल टाइम्स ने फैलाया झूठ: अडानी
ब्रिटेन के मीडिया संस्थान ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ ने अडानी समूह को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि अडानी समूह को जो विदेश निवेश (FDI) मिला है, इसमें से अधिकांश गौतम अडानी के परिवार से जुड़ी विदेशी कंपनियों से आए हैं। विदेशी कंपनियों ने अडानी समूह की कंपनियों में साल 2017 से 2022 के दौरान कम से कम 2.6 बिलियन डॉलर यानी करीब 21334 करोड़ रुपए का इन्वेस्ट किया। यह रकम अडानी समूह को मिले कुल 5.7 बिलियन डॉलर के FDI का 45.4% है।
हालाँकि अडानी समूह ने कहा है कि फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में जिस निवेशों के बारे में बताया है उनको लेकर 28 जनवरी 2021 और 23 जनवरी 2021 को जानकारी सार्वजनिक की जा चुकी है। यही नहीं अडानी समूह ने फाइनेंशियल टाइम्स को एक पत्र लिखते हुए रिपोर्ट डिलीट करने के लिए कहा है।
इस पत्र में कहा गया है, “अडानी समूह के खिलाफ नकारात्मक नैरिटव गढ़ा जा रहा है। जिस तरह की रिपोर्ट प्रकाशित की गई है उससे अडानी समूह की इमेज को काफी ठेस पहुँची है और यह एक राजनीतिक मुद्दा बन गया। इस रिपोर्ट को तुरंत हटाया जाए। हमें लगता है कि अडानी को बर्बाद करने का कॉम्पिटिशन अच्छा हो सकता है। लेकिन हम नियमों का पूरी तरह से पालन करते हैं। हम कंपनी के मालिकों व इसमें आ रहे निवेश को लेकर कोई भी बात अंधेरे में नहीं रखना चाहते।”