Home Blog Page 133

तार टूट कर गिरने से गाय-भैंस की मौत

0

फुरसतगज (अमेठी)। क्षेत्र के नहर कोठी चौराहा स्थित बाबा परमहंस धाम के पास रहने वाले राम सुमिरन मौर्य की भैंस व गाय की बछिया घर के सामने बंधी थी। तेज हवा के बीच बुधवार को बिजली का जर्जर तार टूट कर गाय व भैंस पर गिर गया। दोनों पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। करंट से बछिया भी घायल हो गई है। राजस्व निरीक्षक अजहर खां व लेखपाल जितेंद्र यादव ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तहसील भेजी। ऊर्जा निगम के जेई महेश पांडेय ने बताया कि मामले की कार्रवाई की जा रही है।

हल्द्वानी में गाय की मौत से दुखी किशोरी ने की खुदकुशी

0

हल्द्वानी. घर में पली गाय की मौत से आहत एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी. किशोरी का शव घर के पीछे बने बाथरूम में लटका मिला. परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.गौरतलब है कि हल्द्वानी के दमुवाढूंगा निवासी वनकर्मी की बेटी जया पलड़िया (15) ने मंगलवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी की. किशोरी का शव बाथरूम में लटका मिला. पुलिस के अनुसार दो दिन पहले घर में हुई गाय की मौत के बाद किशोरी सदमे में थी. यह घटना ईद के कुछ दिन बाद हुई है  जो लोगों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है.

दमुवाढूंगा निवासी केशवदत्त पलड़िया वन विभाग लामाचौड़ क्षेत्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है. पुलिस के पूछताछ करने पर परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले सोमवार को उनके परिवार में बचपन से पली गाय की मौत हो गई थी. जिससे उनकी 15 साल की बेटी जया को बेहद लगाव था. गाय की मौत से वह बुरी तरह आहत थी और पूरे दिन रोती रही. उसने खाना भी नहीं खाया. घर वालों ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी से भी बात नहीं की. वह गुमशुम रहने लगी. मंगलवार को अचानक जया लापता हो गई. शाम को जब परिजनों ने उसे घर में नहीं देखा तो खोजबीन शुरु हुई.

बाथरूम में लटका मिला शव
पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को किशोरी का शव घर के पीछे बाथरूम में रस्सी के फंदे से लटका मिला. उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुचायां गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.

सोशल मीडिया पर लगाया गो हत्या का फोटो, आग बबूला हुए हिंदू संगठन

0

नाहन में कपड़े की दुकान करने वाले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी जावेद की ओर से इंटरनेट मीडिया में अपलोड किए गाय काटने के फोटो के विरुद्ध हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बड़ा चौक व उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आरोपित की ओर से किराये पर ली गई तीन दुकानों के ताले तोड़कर कपड़े बाहर फेंक दिए।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस के साथ हिंदू संगठनों के सदस्यों की धक्का-मुक्की भी हुई। हिंदू संगठनों के आह्वान पर व्यापार मंडल नाहन ने बुधवार को बाजार बंद रखा था। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य उपायुक्त कार्यालय परिसर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें यहां पर रोक दिया। सूचना मिलने पर उपायुक्त सुमित खिमटा व एसपी रमन कुमार मीणा गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और नाहन में किराये की दुकानें लेकर रह रहे सभी प्रवासी लोगों का सत्यापन करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कई प्रवासी लोग बिना लाइसेंस दुकानें चला रहे हैं। मुस्लिम समुदाय के युवक की ओर से किया गया घोर कृत्य सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

एसपी ने उन्हें बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह सहारनपुर पुलिस से भी संपर्क कर रहे हैं। यदि घटना सिरमौर की है तो आरोपी के विरुद्ध यहां कार्रवाई होगी। यदि घटना अन्य राज्य की है तो वहां की पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।

मध्य प्रदेश में गोवंश के 50 शव मिले

0

न्यूज़ वेबसाइट आप इण्डिया के अनुसार  , मध्य प्रदेश के सिवनी में बुधवार (19 जून 2024) को गोवंश के दर्जनों कटे शव मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जाँच में जुट गई है। प्रशासन ने मवेशी डॉक्टर को बुलाकर शवों का परीक्षण करवाया है। इसके बाद गोवंश के शवों कों दफना दिया गया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन सबके कौन हैं।

दरअसल, सिवनी जिले के पिंडरई के पास वैनगंगा नदी में 19 गोवंश के शव मिले। वहीं, धूमा क्षेत्र में ऐसे 32 शव मिले। इन शवों के गर्दन कटे हुए थे। शवों का कुछ हिस्सा नजदीकी जंगलों में भी फेंका गया है। पुलिस ने गाँव के लोगों की मदद से गोवंश के शवों को वैनगंगा नदी से बाहर निकाला और उन्हें दफनाया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना इलाके में पहली बार हुई है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कुछ गोवंश शव नदी में बहकर आए हैं। यह माना जा रहा है कि सरकार मवेशी तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे में पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने गोवंश की हत्या करके उसे नदी या अन्य जगहों पर फेंक दिया होगा।

हालाँकि, लोगों या पुलिस-प्रशासन का यह अंदाजा है। इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं, जिसकी जाँच पुलिस कर रही है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मवेशी तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। पूरे जिले में मवेशी तस्करों पर नजर रखा जा रहा है और मवेशियों का अवैध रूप से परिवहन करने वालों को पकड़ा जा रहा है।

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने इस मामले की जल्द से जल्द जाँच करके दोषियों को अविलंब पकड़ने का आग्रह पुलिस से किया। इसके साथ ही आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी माँग की। पुलिस ने आरोपितों पर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

नैनीताल प्रवास पर मुख्यमंत्री धामी पहुंचे बीडी पाण्डेय अस्पताल

0

18 जून 2024. मंगलवार, देहरादून देहरादून /नैनीताल,19 जून, नैनीताल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मुलाकात की। अपने चित-परिचित अंदाज में उन्होंने चाय की दुकान पर रुककर स्वयं चाय बनाने में सहयोग किया। इसी बीच मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों के पास जाकर उन्होंने उनकी समस्याएं पूछीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बीपी पाण्डेय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, मरीजों से मुलाकात की। उनकी कुशलक्षेम पूछी और अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं में निरन्तर सुधार के निर्देश दिए।

मार्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को पूछना और सरकार के कामकाज का फीडबैक लेना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दिनचर्या का हिस्सा रहा है। वह देहरादून में हों या फिर अन्य स्थलों पर, सदैव सुबह की सैर करते हैं और आम लोगों से मुखातिब होते हैं।

इसी क्रम में मंगलवार की सुबह धामी नैनीताल में मार्निंग वॉक पर निकले। चाय की दुकान पर खड़े लोगों से उन्होंने बातचीत की। उनसे पूछा कि उत्तराखण्ड में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में और क्या कदम उठाए जा सकते हैं। बातचीत के दौरान ही धामी ने चाय के लिए खुद अदरक कूटा। मुख्यमंत्री की सादगी और सहजता स्थानीय लोगों में कौतुहल का विषय बन गया ।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री की दृष्टि समीप ही स्थित खेल के मैदान में पड़ी, जहां कुछ युवा खेल रहे थे। धामी खिलाड़ियों के बीच पहुंचे, उन्होंने खेल और सुविधाओं से सम्बंधित दिक्कतें खिलाड़ियों से पूछीं। मौके पर ही अधिकारियों से बात की और खिलाड़ियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। बाद में मुख्यमंत्री बी.डी. पाण्डेय अस्पताल पहुचें। उन्होंने वार्ड में जाकर मरीजों से मुलाकात कर अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

डॉक्टर और प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति में कॉर्डिस क्रिटीकेयर हॉस्पिटल (मीरा रोड) द्वारा कार्यक्रम में मारी के लुक में दिखे डॉ रघुवीर सिंह देवरा

0

मीरा भाईंदर। लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में कॉर्डिस क्रिटीकेयर हॉस्पिटल जो एमटीएनएल रोड, शांति नगर मीरा रोड में स्थित है, की ओर से भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कॉर्डिस क्रिटीकेयर हॉस्पिटल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मीरा भाईंदर में पहली बार किसी हॉस्पिटल की ओर से ऐसा भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मीरा भाईंदर के सभी डॉक्टर, रहिवासी, नेता और जाने माने प्रतिष्ठत लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड नाईट थीम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत, गीत और गजल गायकी प्रस्तुत की गई। डॉक्टरों को उनके कार्य के लिए इस अवसर पर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही हॉस्पिटल स्टाफ को भी सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। कॉर्डिस क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में उपलब्ध सुविधाओं, नर्सिंग और चिकित्सा उपकरणों की जानकारी दी गई तथा हॉस्पिटल की कार्य योजनाओं को भी विस्तार से बताया गया। डॉक्टर रघुवीर सिंह देवरा जो कॉर्डिस क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में मेडिकल डायरेक्टर हैं, उन्होंने सभी उपस्थित डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया कि वे सभी अपनी व्यस्तता के बीच समय निकालकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उनकी सहायता की और उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मीरा भाईंदर के सभी रहवासियों और अतिथियों का भी आभार व्यक्त किया। डॉक्टर रघुवीर ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बॉलीवुड थीम में ‘मारी’ का पात्र निभाया जो साउथ सुपरस्टार धनुष की सुपरहिट फिल्म थी। डॉक्टर रघुवीर को साउथ इंडियन लुक में सोने के हार से सजे लुक में देखकर सबने पसंद किया। इस आयोजन के माध्यम से मेडिकल जगत में डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ को प्रोत्साहित करने का अनूठा कार्य किया गया साथ ही जनता को भी मनोरंजन के साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

युवा बिजनेसमैन डॉ निकेश जैन माधानी ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ रघुवीर सिंह देवरा को बधाई दी।

– संतोष साहू

दुनिया हमारे हाथों में होगी जब हम परिश्रम पर विश्वास करके आगे बढ़ेंगे : पल्लवी देबनाथ

0

अभिनेत्री पल्लवी कलकत्ता की रहने वाली है और काफी समय से मायानगरी मुम्बई में फिल्म, टीवी शो और वेब सीरीज में अभिनय कर रही है। पल्लवी को बचपन से ही अभिनय में रुचि थी और स्कूल के दिनों से ही रैम्प वॉक और मॉडलिंग करती आ रही है। पल्लवी ने अपने कैरियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की है और कई ब्यूटी पेजेंट शो का हिस्सा बनी। वह मिस इंडिया 2010 और मिस ग्लैडरैग्स 2007 में फाइनलिस्ट रही। लैक्मे इंडिया में मॉडल रही। ब्लेंडर्स प्राइड और सिग्नेचर फैशन शो का हिस्सा भी रही। बेस्ट वॉक ऑफ शो, बेस्ट बॉडी, बेस्ट मॉडल आदि कई अवॉर्ड से वह सम्मानित हो चुकी हैं। फिलहाल वह मॉडलिंग से विराम लेकर अपने अभिनय कैरियर पर अधिक ध्यान दे रही है। कई वेबसीरिज में वह अपना बेहतर अभिनय दिखा चुकी हैं। अपूर्वा लखिया की वेबसीरिज क्रेक डाउन 2, इशारा टीवी पर ‘पड़ोसन’ और ‘राक्षस दहन’, वी मोशन पर ‘रंगीला बाप’, ‘ट्यूशन टीचर’, रील आईटी एप्प पर ‘बेस्टफ्रेंड’, अल्ट बालाजी पर ‘रंगीन’, नमकीन टीवी पर ‘पिपली’ और ‘बेताब परिन्दे’, अतरंगी पर ‘कब्रिस्तान’ और ‘एम फॉर मैसेज’, तड़का प्राइम पर ‘चित्रलेखा” एम एक्स प्लेयर पर ‘दासी’, मुकेश अग्रवाल की ‘नीड’ और अल्ट्रा चैनल पर पचास से अधिक क्राइम शो के साथ कई वेबसीरीज में उन्होंने काम किया है।

उनके आगामी कई वेबसीरिज रिलीज होने वाली है जिनमें अमेज़ॉन प्राइम पर वेबसीरिज ‘रेवोल्यूशन -पढ़ाई की लड़ाई’ में मिमोह चक्रवर्ती और हितेन तेजवानी के साथ काम कर रही है और दूसरे में अमन वर्मा के साथ दिखेंगी। ‘मेकअप मैन’ वेबसीरिज भी उनकी जल्द रिलीज होने वाली है। पंजाब में वेबसीरिज ‘ए लव लीज’ की शूटिंग इन्होंने पूरी की है जिसमें इनके साथी कलाकार गुलशन पाण्डे है। इसके साथ ही अभी कई प्रोजेक्ट्स उनके पास हैं जिनका अभी काम चल रहा है।


पल्लवी देबनाथ ने बताया कि जब वह बचपन में पहली बार रैम्प वॉक करने गई तो उनके सहपाठियों ने उनका मजाक उड़ाया जो बात पल्लवी के मन में घर कर गयी और तभी से पल्लवी ने ठान लिया कि वह अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अटूट आत्मविश्वास से साथ एक सफल मॉडल और अभिनेत्री बनकर दिखाएगी और उन्होंने इस पर सफलता प्राप्त की। अपने कौशल में सुधार के लिए वह मॉडलिंग स्कूल गई, डांस और अभिनय सीखा और आज भी अपने अभिनय में निखार लाने के लिए अभ्यास और वर्कशॉप करती हैं।पल्लवी ने अभिनय और मॉडलिंग के साथ अपनी शिक्षा भी पूर्ण की है। उनके पास एमबीए की डिग्री है। रीडिंग डांसिंग और सिंगिग इन्हें बेहद पसंद है। अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इनके पसंदीदा कलाकार है। पल्लवी को सस्पेन्स और थ्रिल से भरा किरदार निभाना अच्छा लगता है, वैसे उन्होंने कई भूमिकाएं निभाई हैं। उनका कहना है कि किसी चीज से हार मत मानो और खुद पर विश्वास रखो। जीवन में उतार चढ़ाव तो आते रहते हैं लेकिन हमें हार मानकर नहीं बैठना चाहिए बल्कि अपने कौशल और मेहनत पर विश्वास करके आगे बढ़ना चाहिए। एक दिन सफलता आपके कदम चूमेगी और दुनिया आपके हाथों में होगी।

गोवंश तस्करी मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

0

Mandsaur: गोवंश तस्करी के मामले में फरार तीन आरोपियों को वायडी नगर पुलिस ने अवैध जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे वाली ब्रेजा कार से 210 लीटर जहरीली शराब बरामद की है।

शुक्रवार को जावरा में गोवंश से भरा ट्रक पलट गया था। इसमें भी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया था। वायडी नगर टीआई संदीप मंगोलिया ने बताया की जिले में इनामी फरार वारंटियो की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसी के अंतर्गत मुल्तानपुरा चौकी प्रभारी एसआई अभिषेक बोरासी की टीम ने मुखबिर की सुचना पर करवाई करते हुए गोवंश तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुश्ताक पिता अजीम दाणा (42) निवासी मुल्तानपुरा, उस्मान पिता मोहम्मद हनीफ खां मेवाती (50) निवासी दाउदखेड़ी और साबिर उर्फ गेणा पिता लतीफ मुल्ला (40) निवासी मुल्तानपुरा को एक मारुती ब्रेजा कार से 31,500 रुपए के कीमत की 210 लीटर जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ गोवंश तस्करी के कई मामले दर्ज है।

गोवंश तस्करी के कई मामले दर्ज
जानकारी के अनुसार आरोपी साबिर उर्फ गेणा पिता लतीफ मुल्ला लम्बे समय से गौ तस्करी में लिप्त है। विभिन्न थानों में इसके खिलाफ गौ तस्करी के 15 से अधिक मामले दर्ज है। शुक्रवार को रतलाम जिले के जावरा में हुए बवाल के बीच एक्सप्रेस वे पर ट्रक पलट गया था। इसमें 14 गोवंश की मौत हुई थी। भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में भी आरोपी साबिर शामिल था। बताया जा रहा है कि साबिर गेणा ने ही उस ट्रक में गोवंश भरवाए थे।

गौ मूत्र से होता है बड़ी सी बड़ी बीमारियों का इलाज

0

सनातन धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है और गाय के शरीर का हर स्थान पूजनीय है. भारत में 37 नस्ल की गाय पाई जाती है लेकिन उसमे से एक गाय ऐसी खास है जो अपने अनोखे कारण से सबसे जुदा है. आपने शायद ही ऐसा सुना हो की गाय के शरीर में स्वर्ण धातु बनती है जो बाजार में बिकने वाले सोने के समान है. इस गाय को अमृत गाय के नाम से जाना जाता है. इसकी नस्ल का नाम गिरी है और ये गाय अब भारत में लुप्त होती जा रही है.

भारत के गुजरात राज्य में पाई जाने वाली गिरी नस्ल की गाय के बारे में कुछ ही लोगों को पता है. ये गाय अपने अजीब लाभ के लिए जानी जाती है. दरअसल ये गाय अब भारत में 30 प्रतिशत ही बची है.  इतनी लाभकारी गाय के लुप्त होने से एक बड़ा नुकसान भी है. ये गाय सूर्य की रौशनी से अपने शरीर में स्वर्ण धातु पैदा करती है. इसके गौ मूत्र में प्रति एक लीटर में 3 मिलीग्राम स्वर्ण धातु की मात्रा पाई जाती है.

गौ मूत्र से होता है बड़ी सी बड़ी बीमारियों का इलाज
गाय सूर्य की किरणों से कैरोटिन नामक एक खास प्रोटीन जनरेट करती है जो इसके दूध को शक्तिशाली बनाती है. गिरी नस्ल की इस गाय के दूध  में पैदा होने वाले कैरोटिन से लगभग दो दर्जन बीमारियों पर कंट्रोल किया जा सकता है.  इसके गौ मूत्र में मिलने वाले स्वर्ण धातु से आयुर्वेद की दवाइयां बनाई जाती है जो कैंसर, गठिया ,दमा हड्डियों की मजबूती, जैस तमाम जटिल बीमारियों में फायदा करती है. इसके गोबर से तैयार होने वाली खाद फसलों को पड़कर पैदावार में सहायक होती है. साथ ही इसके गोबर से लकड़ी और गमले भी तैयार किए जाते है. इसका दूध तमाम बीमारियों के लिए  रामबाण है. इसके गौ मूत्र में पाया जाने वाली स्वर्ण धातु का प्रयोग आयुर्वेद में दवा बनाने के काम आता है.

वहीं गोपाल गौशाला समिति के प्रबंधक फूल सिंह गोपाल ने बताया कि गाय के दूध में स्वर्ण धातु की रिसर्च की गई है, गुजरात के जूनागढ़ की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में इसकी खोज एक प्रोफेसर एक गोलकिया ने की थी. उन्होंने लगभग 400 गिरी नस्ल की गायों के गौमूत्र पर कई साला रिसर्च किया था और उन्होंने ही ही बताया था की इस गाय के मूत्र में स्वर्ण धातु की मात्रा उपलब्ध है. रिसर्च के मुताबिक गिरी नस्ल की गाय के दूध और गौमूत्र में कैरोटिन और स्वर्ण धातु की पुष्टि की जा चुकी है. बावजूद इसके इन गायों के कम होने से एक बड़ा नुकसान हो सकता है इन गायों की कीमत आज के समय में इनके लाभ को देखते हुए लगभग 8 लाख बताई जाती है. वहीं इस नस्ल के नंदी की कीमत लगभग दस लाख है. उत्तर प्रदेश में ये गाय बहुत कम लोगों के पास है और इसकी नस्ल भारत के गुजरात में उपलब्ध है

डॉ निकेश जैन माधानी ने अपनी मातृभूमि भटाना गांव में श्री शान्तिनाथ दादा की 108 दिये से आरती करके मनाया अपना जन्मदिन

0

बॉलीवुड से अभिनेता मुकेश ऋषि, शाहबाज खान और बिंदू दारासिंह सहित कई बड़ी हस्तियों ने दी उन्हें जन्मदिन की बधाई

मुंबई। युवा बिजनेसमैन डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी ने राजस्थान में अपनी मातृभूमि भटाना गांव में श्री शान्तिनाथ दादा की 108 दीपक से आरती करके अपना जन्मदिन मनाया जहां परिवार के अलावा स्वजन और समर्थक तथा शुभचिंतक उन्हें बधाई देने पहुंचे।
युवा बिजनेसमैन डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी ने बताया कि जन्मदिन को सफल बनाने के लिए अपनी मातृभूमि भटाना में श्री शान्तिनाथ दादा की 108 दीपक की आरती का लाभ मिलने से बड़ी प्रसन्नता हुई जो मेरे लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा गिफ्ट था जहां भगवान श्री शान्तिनाथ दादा, मुनि श्री इंद्ररक्षित विजय जी महाराज, परिवार एवं स्वजनों का आशिर्वाद प्राप्त हुआ।
डॉ निकेश जैन भी अपने आप में किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं और वह व्यवसाय जगत के साथ बॉलीवुड में गोल्डमैन के रूप से प्रसिद्ध हैं।
उन्हें कई दिग्गज हस्तियों ने वीडियो मैसेज के माध्यम से जन्मदिन की बधाई प्रेषित किया जिनमें फिल्म अभिनेता मुकेश ऋषि, बिंदू दारा सिंह, शाहबाज खान, नीरज भारद्वाज, एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा, एक्टर एजाज खान, रामकुमार पाल, डॉ प्रकाश टाटा, पंडित सत्यम, शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे, मनोज सोलंकी, मॉडल एक्ट्रेस सीमा मीना और ब्राइट आउटडोर के मुखिया योगेश लखानी का नाम प्रमुख है।
आपको बता दें कि डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी बहुत कम उम्र से ही बिजनेस में सक्रिय हैं। एक युवा उद्यमी के रूप में उन्हें अनगिनत अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं साथ ही उन्हें कई पुरस्कार समारोह में चीफ गेस्ट के रूप में सेलिब्रिटियों के साथ आमंत्रित किया जाता है। उनकी कंपनी पुष्पा गृह उद्योग और माधानी फायनांस एंड इंटरटेनमेंट प्रमुख कार्यक्रमों में पार्टनर की भूमिका निभाती है।

– संतोष साहू