Home Gau Samachar झारखंड : अखिल भारतीय गौ रक्षक संघ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर...

झारखंड : अखिल भारतीय गौ रक्षक संघ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर गौ हत्या पर प्रतिबंध की मांग की

190
0

झारखंड : अखिल भारतीय गौ रक्षक संघ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर गौ हत्या पर प्रतिबंध की मांग की

रांची, 12 नवंबर (भाषा) अखिल भारतीय गौ रक्षक संघ की झारखंड इकाई ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में अखिल भारतीय गौ रक्षक संघ की झारखंड इकाई के अध्यक्ष जय प्रकाश पांडे ने मोदी से देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

सिंह ने पत्र में कहा, ”हिंदुओं के लिए गाय पवित्र है, जिसे पूजा जाता है और उनका इससे धार्मिक विश्वास जुड़ा हुआ है। हिंदू, गाय को माता के रूप में पूजते हैं। गाय की सुरक्षा के लिए कदम उठाने के अलावा देश में गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।”

उन्होंने गौ संरक्षण के लिए दुग्ध उत्पादों पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और गाय के गोबर से खाद बनाने वाली इकाइयों की स्थापना जैसी योजनाओं के लिए वित्तीय एवं अन्य संसाधनों की भी मांग की। पांडे ने कहा, ”देशभर की पंचायतों को गौरक्षा का काम सौंप दिया जाना चाहिए।” उन्होंने देश में गोहत्या रोधी कानून की जरूरत पर भी जोर दिया।

Previous articleभीतर का अंधकार दूर हो यही दीपोत्सव का संदेश
Next articleकौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा स्वच्छता विशेष अभियान 3.0 का सफलतापूर्वक समापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here