राज्यपाल शिव प्रकाश जी शुक्ला आचार्य लोकेशजी ने देवी चित्रलेखा जी को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर 2025: अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश जी ने तीसरे फ़िल्म ग्लोबल अवार्ड 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की युवा प्रतिभाएं आज विभिन्न क्षेत्रों में अपना हुनर दिखा रही है अंतरिक्ष से लेकर के फ़िल्म जगत तक अनेक युवा प्रतिभाएं उभरकर के सामने आई है| महान भारत देश इन प्रतिभाओं के बल पर पूरे विश्व में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है| उन्होंने इस अवसर पर प्रख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा जी को सम्मानित करते हुए कहा वो युवाओं के लिए एक आइकॉन हैं|
श्री राजवीर शर्मा जी के जन्मदिवस पर फिलमजायांट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिल्ली के लि मेरिडियन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रकाश शुक्ला जी उपस्थित रहे|
हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रकाश शुक्ला जी ने फिल्म एवं टीवी जगत की विशिष्ट हस्तियों को अवार्ड वितरण करते हुए सभी युवाओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि समाज में युवाओं का विशिष्ट स्थान है आज युवा शक्ति की बदौलत ही हमारा देश विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है | उन्होंने युवा प्रतिभाओं को हर क्षेत्र में अपनी लगन और निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी, साथ ही आयोकज श्री राजवीर शर्मा को जन्मदिन कि शुभकामनाएं दी |
देवी चित्रलेखा जी ने अपने विचारों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया | कार्यक्रम के आयोजक श्री राजवीर शर्मा एवं श्री पारस मेहता ने सभी अतिथियों का शालायार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया | इस अवसर पर फिल्म जगत की विभिन्न प्रख्यात हस्तियों को और अनेक आईपीएस, आईआरएस अधिकारियों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन सिमरन आहूजा ने किया|

Previous articleफूजीफिल्म ने भारत में नई फिल्ममेकिंग कैमरा “FUJIFILM GFX ETERNA 55” किया लॉन्च                                                      
Next articleगांव में चोरी की वारदात के दौरान एक गाय को मार डालने को लेकर हंगामा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here