Himachal Pradesh Election: आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का 106 साल की उम्र में निधन हो गया। किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि श्याम शरण नेगी ने अपने आवास पर शनिवार सुबह दो बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरे सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहा है।

श्याम शरण नेगी हिमाचल प्रदेश में किन्नौर ज‍िले के कल्पा के रहने वाले थे। उन्होंने दो द‍िन पहले ही पोस्‍टल बैलेट के जर‍िए व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए वोट डाला था। नेगी ने पहली बार 1951-52 के चुनाव में ह‍िस्‍सा ल‍िया था जो देश का पहला चुनाव था। 106 साल के श्याम शरण नेगी ने हाल ही में 34वीं बार मतदान किया था।

Previous articleमाफिया मुख्तार अंसारी के बेटे MLA अब्बास पर ED का शिकंजा
Next articleVirat Kohli के नाम पर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सड़क, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, कपिलदेव, वीवीएस लक्ष्मण को भी ऐसा सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here