आदर्श चंपावत का हो निर्माण, यही हमारी प्रतिबद्धता -पुष्कर सिंह धामी

0

    देहरादून,19 फरवरी, सोमवार मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन बास्केट का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर चंपावत से वर्चुअल रूप से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमालयन बास्केट की शुरुआत वर्ष 2018 में सुमित और स्नेहा थपलियाल ने की थी। सुमित पेशे से एक इंजीनियर हैं और स्नेहा एक मार्केटिंग...

मुम्बई में 21 से 25 फरवरी को अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन

0

मुंबई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पेठपाड़ा मैट्रो स्टेशन, खारघर, नवी मुंबई में 21 से 25 फरवरी को अश्वमेध यज्ञ का आयोजन किया गया है। अखिल भारतीय गायत्री परिवार से जुड़े मुंबई के रहने वाले डॉ. सी आर सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह महान अश्वमेध यज्ञ गुरुदेव एवं माताजी के सूक्ष्म संरक्षण में...

इंडो हॉलीवुड म्यूज़िकल फिल्म “मिलेनेयर्स ऑफ लव” की मुंबई में घोषणा, मिथुन, रिक्की केज, अनूप सोनी, मो. फैज़, निर्माता मुकेश पारिख की उपस्थिति

0

मुंबई। हाल ही में पहली इंडो हॉलीवुड म्यूज़िकल फ़िल्म "मिलेनेयर्स ऑफ लव" की घोषणा पीवीआर सिनेमा, जुहू, मुंबई में की गई। अमेरिका के लेखक निर्माता मुकेश पारिख की इस फिल्म के सह निर्माता सोमेंद्र हर्ष हैं। दो बार फिल्मफेयर अवार्ड विनर संगीतकार मिथुन ने इसका संगीत दिया है और तीन बार ग्रामी विनर रिक्की केज गेस्ट कम्पोज़र हैं। इस...

ग्लोबल स्टार राम चरण और मेगास्टार सलमान खान “ऑपरेशन वेलेंटाइन” का ट्रेलर लॉन्च करेंगे

0

मुंबई (अनिल बेदाग) : यह सभी प्रशंसकों के लिए खुशी मनाने का समय है। वरुण तेज और मानुषी छिल्लर स्टारर सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस का ऑपरेशन वेलेंटाइन कल अपना बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च करेगा। तेलुगु ट्रेलर ग्लोबल स्टार राम चरण द्वारा लॉन्च किया जाएगा और हिंदी ट्रेलर मेगास्टार सलमान खान द्वारा डिजिटल रूप से लॉन्च किया जाएगा। पहले कभी नहीं देखे...

ISIS स्टाइल में काट दिया गोसेवक का गला

0

आपइण्डिया रिपोर्ट के अनुसार  गोसेवक साधराम यादव की हत्या के मामले में आरोपितों पर छत्तीसगढ़ में गैरकानूनी गतिविधियाँ रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कश्मीर से लौटने के बाद अयाज खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस्लामी आतंकी संगठन ISIS के स्टाइल में गोसेवक का गला रेत दिया था। ऐसा अयोध्या के राम मंदिर...

वर्तमान के वर्धमान आचार्य विद्यासागरजी अनंत यात्रा पर

0

                                          ( विष्णुदत्त शर्मा-विनायक फीचर्स)  छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरी तीर्थ से आध्यात्मिक चेतना के तेजस्वी सूर्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने अपनी अनंत यात्रा के लिए प्रस्थान कर लिया है। संत के रूप में पूज्यश्री का संपूर्ण जीवन ही दर्शन का सुदर्शन संदर्भ है। जिनके आचरण में ही जीवों के लिए करूणा पल्लवित होती हो, जिनके विचारों में प्राणी मात्र के कल्याण का शुभ संकल्प हो, जिनकी देशना में जन-मन के अंतःकरण की जागृति का संदेश हो, ऐसी दिव्यात्मा की भू-लोक से अनुपस्थिति अनंतकाल तक अंधेरे की उपस्थिति का अनुभव करवाएगी। महाराजश्री के विचार भारतीयता के प्रति अगाध निष्ठा, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यपरायणता से भी ओतप्रोत रहे। इसीलिए, अनंत अवसरों पर अखंड रूप से इस विचार की आवृत्ति होती रही कि आचार्यश्री के विचारों को संकलित करना छोटी-सी अंजुली में सागर को भरने का असंभव प्रयास है। पूज्यश्री की सहज और प्रवाहमयी उपमाएं जन सामान्य को भी दुर्लभ विषय समझने में सरलता प्रदान करती हैं। सत्संग और सानिध्य के कालखंड में आचार्य श्री ने अनेक अवसरों पर स्पष्ट किया कि जैन धर्म दो शब्दों से बना है - जैन और धर्म। जैन से अभिप्राय ‘जिन' के उपासक से है। “कर्मारातीन जयतीति जिनः” अर्थात जिसने काम, क्रोध, मोह आदि अपने विकारी भावों को जीत लिया है, वह ‘‘जिन” कहलाता है। “जिनस्य उपासकः जैनः” अर्थात् ‘जिन' के उपासक को जैन कहते हैं। जो व्यक्ति ‘जिन' के द्वारा बताए मार्ग पर चलते हैं और उनकी आज्ञा को मानते हैं, वे जैन कहलाते हैं। ऐसे जैन के धर्म को जैन धर्म कहते हैं। यही जैन धर्म का भी शाब्दिक अर्थ है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से भी आचार्यश्री का गहरा जुड़ाव रहा है। वर्ष 2016 में भोपाल की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जी ने उनसे भेंट भी की थी। राष्ट्र धर्म और जन सेवा के पवित्र उद्देश्य की व्याख्या करने के लिए 28 जुलाई 2016 को पूज्यश्री ने मध्यप्रदेश विधानसभा में अपना प्रवचन भी दिया और गत वर्ष चंद्रगिरि तीर्थ पर ही आचार्यश्री का आशीर्वाद मा. प्रधानमंत्री जी को प्राप्त हुआ। संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी का जन्म 10 अक्टूबर 1946 को कर्नाटक के बेलगाम जिले में हुआ। उनका बचपन का नाम विद्याधर था। इसके बाद उन्होंने दीक्षा राजस्थान में ली थी। उल्लेखनीय यह भी है कि महाराजश्री के शिष्य मुनि क्षेमसागर ने उनके ऊपर जीवनी भी लिखी। इसका अंग्रेजी अनुवाद “इन द क्वेस्ट ऑफ सेल्फ” के रूप में किया गया है। महाराजश्री शास्त्रीय (संस्कृत और प्राकृत) और कई आधुनिक भाषाओं, हिंदी, मराठी और कन्नड़ के विशेषज्ञ थे। वे हिंदी और संस्कृत के एक विपुल लेखक भी रहे हैं। कई शोधकर्ताओं ने स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट डिग्री के लिए उनके कार्यों का अध्ययन किया है। विद्यासागर महाराज को आचार्य पद की दीक्षा आचार्य श्री ज्ञान सागर महाराज ने 22 नवंबर 1972 को अजमेर राजस्थान के नसीराबाद में दी थी। इसके बाद आचार्य श्री ज्ञान सागर महाराज ने आचार्य श्री के मार्गदर्शन में ही 1 जून 1973 को समाधि ली थी। ऐसा पहली बार हुआ था, जब एक गुरु ने पहले शिष्य को दीक्षित किया और फिर उन्हीं के मार्गदर्शन में समाधि ली। दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज देश के ऐसे अकेले आचार्य थे, जिन्होंने अब तक 505 मुनियों को दीक्षा दी। जिन उपासना की और उन्मुख आचार्यश्री तो सांसारिक आडंबरो से विरक्त रहे । इस युग के तपस्वियों की परंपरा में आचार्यश्री अग्रगण्य थे। परमात्मा के उपदेशों पर चलने वाले इस पथिक का प्रत्येक क्षण जागरूक व आध्यात्मिकता से भरपूर रहा। उनके विशाल व विराट व्यक्तित्व के अनेक पक्ष थे, तथा सम्पूर्ण भारतवर्ष उनकी कर्मस्थली थी। ज्ञान, करुणा व सद्भावना से परिपूर्ण उनकी शिक्षाएं सदैव समाज और संस्कृति के उत्कर्ष के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती रहेंगी। समाधिस्थ आचार्य श्री के चरणों में मेरा कोटिशः नमन।(विनायक फीचर्स) (लेखक- मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो से लोकसभा सांसद हैं।)

यूसीसी लागू करने पर नवी मुंबई में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रवासियों ने व्यक्त किया आभार

0

नवी मुंबई, (वाशी) 17 फरवरी 2024, मुंबई स्थित प्रवासी उत्तराखंडियों की प्रसिद्ध संस्था "कौथिग महोत्सव" व "देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन" के संयुक्त तत्वाधान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में आभार समारोह आयोजित किया गया! आभार आयोजन का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री धामी द्वारा हाल ही में पारित किया गया बहुत चर्चित, महत्वपूर्ण व नागरिक हितैषी विधेयक समान नागरिक...

डॉ निकेश जैन माधानी को रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड से किया सम्मानित

0

मुंबई। रामायण धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वाली ख्याति प्राप्त अभिनेत्री दीपिका चिखलिया के हाथों बिजनेसमैन डॉ. निकेश ताराचंद जैन दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2024 से सम्मानित हुए। फिल्मोरा मीडिया नेटवर्क द्वारा प्रस्तुत यह पुरस्कार समारोह 18 फरवरी 2024 को सहारा स्टार होटल, मुंबई में सम्पन्न हुआ जिसका आयोजन अखिलेश सिंह ने किया। 17 फरवरी को ही गायक उदित...

उदित नारायण के हाथों अखंड भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ निकेश जैन माधानी 

0

मुंबई। फिल्म जगत के प्रसिद्ध पार्श्व गायक उदित नारायण के हाथों बिजनेसमैन डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी अखंड भारत गौरव अवार्ड 2024 से सम्मानित हुए। यह पुरस्कार समारोह 17 फरवरी 2024 को मुक्ति ऑडिटोरियम अंधेरी, मुंबई में सम्पन्न हुआ जिसका आयोजन राजकुमार तिवारी और पुनीत खरे ने किया। इस अवार्ड शो में उदित नारायण सहित ब्राइट आउटडोर के योगेश...

मुंबई के फोर्टिस हॉस्पिटल ने सफलतापूर्वक 100 बोन मैरो ट्रांसप्‍लांट्स किये

0

मुंबई (अनिल बेदाग): फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड ने 100 बोन मैरो ट्रांसप्‍लांट्स (बीएमटी) सफलतापूर्वक पूरा करके चिकित्‍सा के इतिहास में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि खून की बीमारियों के मरीजों की आशा, मजबूती और बदलाव लाने वाली देखभाल का एक शानदार सफर दिखाती है। बोन मैरो ट्रांसप्‍लांट्स (बीएमटी) भारत में लगातार बढ़ रहे हैं और हर साल लगभग...