मुंबई, 05 मार्च, 2024: गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के बालों की देखभाल (हेयर केयर)कलरस्टाइलिंग और केराटिन प्रोडक्ट्स के साथ एक पेशेवर हेयर ब्रांडगोदरेज प्रोफेशनल ने अपना नया हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट – बोटोस्मुथ पेश किया है, जिसका उपयोग महाराष्ट्र के प्रसिद्ध सैलून्स में कंज्यूमर्स कर सकते हैं। पेशेवर सैलून ब्रांड ने इस हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी देने के लिए एक हेयर शो भी आयोजित कियाजिसमें राज्य भर से 100 से अधिक सैलूनिस्ट और स्टाइलिस्टों ने भाग लिया। सैलून पेशेवरों को इस उपचार के बारे में गहराई से समझ मिली जो कंज्यूमर्स के लिए बालों की देखभाल के अनुभव में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार है। यह पहल न केवल इनोवेटिव ट्रीटमेंट पेश करने के लिए ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैबल्कि इंडस्ट्री में यह नवीनतम तकनीक हैजो प्रोफेशनल्स को अपग्रेड करने के प्रति उसके समर्पण को भी दर्शाती है।

 

गोदरेज प्रोफेशनल का बोटोस्मुथ एक क्रांतिकारी ट्रीटमेंट है जो सभी प्रकार के बालों को रिस्टोर एंड रेविटलिज़ (पुनर्स्थापित और पुनर्जीवित) करता है। फॉर्मल्डिहाइड के शून्य उपयोग इस उपचार (ट्रीटमेंट)  का मुख्य आकर्षण हैजो इसे दूसरों की तुलना में एक सुरक्षित विकल्प बनाता है। यहां तक कि फॉर्मल्डिहाइड के बिना भीयह बालों को बेहद मुलायमघुंघराला-मुक्त बनाता हैऔर इसे प्राकृतिक रूप से सीधे दिखने वाले बालों में बदल देता हैजो 30-60 बार धोने तक टिके रहते हैं।

बोटोस्मूथजिसमें आर्गन तेलअंगूर के बीज का तेलनारियल तेलसूरजमुखी तेल और शी बटर जैसे पोषण से भरे न्यूट्री ऑइल का मिश्रण हैहेयर केयर रूटीन में क्रांति लाने का वादा करता हैयह एक उत्कृष्टता का नया मानक स्थापित करता है और व्यक्तियों को हर दिन अपने सर्वोत्तम बालों को अपनाने की शक्ति प्रदान करता है।

 

महाराष्ट्र में बोटोस्मूथ के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुएगोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) अभिनव ग्रांधी ने कहा, “पेशेवर हेयर केयर कैटेगरी में हमारी पहले से ही मजबूत उपस्थिति रही है और हेयरकेयर व कलर में विशेषज्ञता भी हैजो हमें नेक्स्ट कैटेगरी में आगे ले जाने में मदद करती हैहमारी अगली श्रेणी (नेक्स्ट कैटेगरी) हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट है। बोटोस्मूथ एक बेहतर फॉर्मूलेशन है जो फॉर्मल्डिहाइड से मुक्त है औऱ बालों को मुलायमलंबे समय तक टिकाऊ और बालों को फिज़ मुक्त बनाता है। बोटोस्मूथ जैसे क्रांतिकारी उत्पाद ग्राहकों के लिए सैलून अनुभव को और भी बेहतर करते हैं और सैलून मालिकों के लिए बिजनेस ग्रोथ के अवसरों को बढ़ाते हैं।

 

उन्होंने आगे कहा, “सैलून हेयर केयर उपचार में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए नवीनतम हेयर उपचारों के बारे में कौशल-निर्माण शिक्षा (स्कील बिल्डिंग एजुकेशन) महत्वपूर्ण है। गोदरेज प्रोफेशनल महाराष्ट्र के स्टाइलिस्टों के लिए अंतरराष्ट्रीय हेयरड्रेसर और उद्योग विशेषज्ञों के साथ प्रशिक्षण सत्र का आयोजन कर उन्हें ऐसी सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इससे इन सभी हेयर स्टाइलिस्टों के कौशल में वृद्धि होगी।”

 

100 से अधिक स्टाइलिस्टों ने ब्रांड के शिक्षा और तकनीकी एंबेसडर के साथ पूरा दिन बितायाजिन्होंने बोटोस्मूथ उपचार के बारे में सटीक जानकारी दी। सत्र का संचालन अंतरराष्ट्रीय बाल विशेषज्ञ (हेयर एक्सपर्ट) फ़िलिप रबेलो ने कियाजिन्होंने नवीनतम हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट से लोगों को परिचित कराने के लिए कई टिप्स भी साझा किया। गोदरेज प्रोफेशनल के नेशनल टेक्निकल हेड (राष्ट्रीय तकनीकी प्रमुख) शैलेश मूलया (Shailesh Moolya) ने गोदरेज प्रोफेशनल के बोटोसमुथ और केरास्मूथ एंबेसेडर नजीब उर रहमान के साथ नई हेयर स्ट्रेटनिंग और स्मूथनिंग तकनीकबोटोसमुथ की चरण-दर-चरण प्रक्रिया के बारे में बात कीजबकि गोदरेज प्रोफेशनल के तकनीकी एंबेसडर सिल्विया चेन ने कुछ सरल स्टाइल की जानकारी दी।

 

गोदरेज प्रोफेशनल के राष्ट्रीय तकनीकी प्रमुख शैलेश मूलया ने बालों की देखभाल के क्षेत्र में बोटोस्मूथ को मील का पत्थर बताते हुए कहा, “स्टाइलिंग टूल्स से जूझने या अनियंत्रित बालों से जूझने के दिन गए। शी बटरआर्गन ऑयलअंगूर के बीजनारियल तेलसूरजमुखी तेल व अन्य पोषक तेलों से समृद्ध बोटोस्मूथ एक परिवर्तनकारी समाधान (ट्रांसफॉर्मेटिव सोल्युसंस) प्रदान करता हैजो सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।

इस फॉर्मलडिहाइड मुक्त फॉर्मूला के साथआप क्षतिग्रस्तसूखे बालों को अलविदा कह सकते हैंजिन्हें बार-बार धोने की जरूरत होती है। फिर आप फिज़-मुक्तचिकनेचमकदारसीधे बालों का स्वागत कर सकते हैं। होम केयर के दौरान इन नतीजों को बनाए रखने के लिए हम अपने गोदरेज प्रोफेशनल केराकेयर बाल केयर प्रोडक्ट्स की सिफारिश करते हैंजैसे शैम्पूकंडीशनरहेयर मास्क और ऑइल।

 

सम्मानित ग्लोबल एजुकेटर (वैश्विक प्रशिक्षक) और ब्राज़ील में प्रमुख सैलून चेन के मालिक फ़िलिप रबेलो ने कहा, “बेहतर हेयर टेक्सचर (बाल बनावट) के लिए गोदरेज प्रोफेशनल का बोटोस्मूथ प्रोडक्ट एक सैलून एक्सपर्ट हैजो अब भारत में उपलब्ध एक क्रांतिकारी उपचार की पेशकश करता है। यह प्रोटीन-आधारित उत्पाद फॉर्मल्डिहाइड से मुक्त हैजो सैलून प्रोफेशनल्स और ग्राहकोंदोनों के लिए एक सुरक्षित और आनंददायक अनुभव सुनिश्चित करता है। विभिन्न प्रकार के पोषण-वर्धक तत्वों (न्यूट्रिशन इन्हैंसिंग इंग्रेडिएंट) से युक्तयह प्रोडक्ट आपके स्मूथस्लीक फिनिश बालों के स्वस्थ और मजबूत बने रहने की गारंटी देता है। यह उत्पाद भारत में सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त ब्राजीलियाई फॉर्मूलेशन पेश करने के लिए गोदरेज प्रोफेशनल के साथ मेरे व्यक्तिगत सहयोग को भी दर्शाता है।”

लोग मुंबई और महाराष्ट्र के प्रमुख सैलून में गोदरेज प्रोफेशनल बोटोस्मूथ उपचार का लाभ उठा सकते हैं।

Previous articleस्लाइस की ब्रैंड एंबेसडर बनी लेडी सुपरस्टार नयनतारा 
Next articleअसफल छात्रों का मनोबल बनाए रखना आवश्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here