मुंबई – राष्ट्रीय समाचारपत्र ” गऊ भारत भारती ” भारत का ऐसा पहला प्रकाशन है जिसे गौ वंश पर आधारित प्रथम समाचारपत्र के तौर पर जाना जाता है। ” गऊ भारत भारती ” गौ वंश के संरक्षण व संवर्धन से जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओं की सक्रियताओं व गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित करता आ रहा है। इन १० वर्षो में ” गऊ भारत भारती ” अपने प्रकाशन समूह और सीमित संसाधनों के बावजूद गौवंश को ले कर अप्रतिम व अनुपम सजगता के साथ गौवंश और पर्यावरण बचाओ अभियान को सफलता पूर्वक लोगो तक पहुँचने में सफल रहा है।
अब गऊ भारत भारती प्रकाशन समूह से जुडी कंपनी गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्रा. लिमिटेड ने अपने पहले प्रोडक्ट दो पहिआ वाहनों के लिए अपना विज्ञापन लॉन्च किया है। कंपनी का पहला प्रॉडक्ट एचपी हॉर्स पावर – इंजन की खुराक नाम से बाजार में लाया गया है। कंपनी के प्रमोटर्स पिछले ७३ वर्षो से ऑटोमोबाईल इंडस्ट्री में विभिन्न आयामों पर काम कर रहे है।
गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड’ गौ आधारित ऊर्जा पर कार्यरत है। कंपनी का उद्देश्य एक स्थायी और आत्मनिर्भर ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र की ओर अग्रसर होना है, जिसमें हरित ऊर्जा, बायोगैस तकनीक, और गाय के गोबर पर आधारित ऊर्जा समाधान शामिल हैं। स्वदेशी संसाधनों और आधुनिक तकनीक का उपयोग करके, कंपनी ऊर्जा और पेट्रोलियम क्षेत्र में क्रांति लाने का प्रयास कर रही है।
कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार कंपनी जल्द ही ये बड़े स्केल पर महाराष्ट्र में बायोगैस तकनीक का विकास करने जा रही है जिस से महाराष्ट्र के गौपालकों और किसानो को बड़े पैमाने पर आर्धिक लाभ मिलेगा। महाराष्ट्र की देवेंद्र फणडवीस सरकार गऊ माता के प्रति बड़ी सजगता के साथ काम कर रही है जिस से गौपालकों और किसानो का भविष्य सुरक्षित हुआ है। कम्पनी अपने इस परियोजना के लिए वेंचर कैपिटल के माध्यम से धन जुटा रही है।