मुंबई, एएनआइ। मुंबई की पूर्व मेयर और शिवसेना के ठाकरे गुट की नेता किशोरी पेडनेकर बड़ी मुश्किलों में घिर गई हैं। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है। किशोरी पेडणेकर समेत किश कार्पोरेट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के चार लोगों के खिलाफ मुंबई के निर्मल नगर बांद्रा ईस्ट के पुलिस स्टेशन में यह एफआइआर दर्ज हुई है। गोमाता जनता एसआरए प्रोजेक्ट को लेकर धोखाधड़ी के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

किरीट सोमैया ने ट्वीट कर लगाए आरोप
इस बात की जानकारी भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ट्वीट कर दी है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि एक विशेष कंपनी कोर्ट ने शुक्रवार को किशोरी पेडणेकर के बेटे साईप्रसाद पेडनेकर, उनकी फर्म किश कारपोरेट और चार अन्य के खिलाफ 2012 में कंपनी को पंजीकृत करते समय जालसाजी और झूठे दस्तावेज जमा करने के लिए समन जारी किया है। उन्होंने कहा कि किश कार्पोरेट कंपनी को किशोरी पेडनेकर द्वारा झूठे दस्तावेज जमा करके बनाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी को करोड़ों रुपये के कोविड केंद्र के ठेके मिले थे।

Previous articleमराठवाड़ा में साल 2022 में एक हजार से अधिक किसानों ने की आत्महत्या
Next articleनितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, एक घंटे में आए तीन कॉल; जांच जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here