Home News छेडा नगर जंक्शन फ्लाईओवर का निर्माण महत्वपूर्ण चरण में

छेडा नगर जंक्शन फ्लाईओवर का निर्माण महत्वपूर्ण चरण में

सेंट्रल ऑब्लिगेटरी स्पैन का पहला भाग फ्लाईओवर नं. 2 छेडानगर जंक्शन फ्लाईओवर के मानखुर्द-ठाणे दिशा में सफलतापूर्वक लांच किया गया। सेंट्रल ऑब्लिगेटरी स्पैन काफी महत्वपूर्ण और कठिन है क्योंकि यह काफी घुमावदार आकार में है। इस स्पैन का निर्माण ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मौजूदा फ्लाईओवर के ऊपर लेवल 2 पर किया जा रहा है।

271
0

छेडा नगर जंक्शन फ्लाईओवर का निर्माण महत्वपूर्ण चरण में
छेडा नगर जंक्शन फ्लाईओवर नं 2 में सेंट्रल ऑब्लिगेटरी स्पैन का पहला भाग सफलतापूर्वक लांच

मुंबई-ठाणे। सेंट्रल ऑब्लिगेटरी स्पैन का पहला भाग फ्लाईओवर नं. 2 छेडानगर जंक्शन फ्लाईओवर के मानखुर्द-ठाणे दिशा में सफलतापूर्वक लांच किया गया। सेंट्रल ऑब्लिगेटरी स्पैन काफी महत्वपूर्ण और कठिन है क्योंकि यह काफी घुमावदार आकार में है। इस स्पैन का निर्माण ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मौजूदा फ्लाईओवर के ऊपर लेवल 2 पर किया जा रहा है।
इस 202 मीटर सेंट्रल ऑब्लिगेटरी स्पैन को छह भागों में विभाजित किया गया है और इसका निर्माण स्ट्रक्चरल स्टील के साथ किया जा रहा है। इस गर्डर का कुल वजन लगभग 890 मीट्रिक टन है। ज्ञात हो कि लांच किया गया स्पैन 6 में से एक स्पैन है। यह स्पैन तीन गर्डर्स का संयोजन है जो 31 मीटर लंबा और दो मीटर प्रत्येक ऊंचाई का है जिसका कि वजन लगभग 110 मीट्रिक टन है।
महानगर एमएमआरडीए के आयुक्त व एस वी आर श्रीनिवास (आईएएस) ने इस संदर्भ में बताया कि छेड़ा नगर जंक्शन सुधार परियोजना का कार्य तेजी से प्रगति पर है। हैदराबाद में निर्मित सभी गर्डर्स साइट पर पहले ही आ चुके हैं, अब उन्हें इकट्ठा किया जा रहा है। शेष बचे हुए हिस्सों को अगले 20 दिनों के भीतर लांच करने की योजना बनाई गई है।

 

Previous articleकर्नाटक विधानसभा में सावरकर की तस्वीर लगाने पर हंगामा
Next articleउत्तराखंड में ठंडक, बर्फबारी का इंतजार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here