Computer Baba’s Gau Mata Bachao Yatra : भोपाल। कम्प्यूटर बाबा एक बार फिर चर्चा में है बाबा ने गौमाता बचाओ यात्रा का आज आगाज कर दिया। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के किनारे से को कंप्यूटर बाबा ने गंगा की शपथ खाकर गौ माता बचाओ यात्रा का शुभारंभ किया है। यह यात्रा चित्रकूट से चलकर सतना मैहर होते हुए 10 अक्टूबर को उज्जैन में समाप्त की जाएगी। कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार गाय के प्रति एकदम निरंकुश है। तमाम योजनाएं बनती हैं लेकिन गौ माता के लिए क्यों नहीं सरकार योजनाएं बना रही है। यह दर-दर की ठोकर खा रही हैं।

Computer Baba’s Gau Mata Bachao Yatra : उन्होंने कहा कि पिछले कमलनाथ की सरकार ने गौ माता के लिए कई गौशाला बनवाया और गाय के प्रति काफी योजनाएं चलाई लेकिन इस सरकार में सभी योजनाएं धरातल पर समा गईं। जो गौशालाएं बने हैं। उनमें खाने-पीने की भी व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम पूरे संत समाज के लोग गली-गली गांव-गांव जाकर गाय बचाओ अभियान चलाएंगे। सरकार को गाय बचाओ अभियान में सहयोग देना चाहिए ताकि हमारी गौ माता की रक्षा की जा सके। चित्रकूट से हुए शंखनाद पर सैकड़ों की संख्या में संत समाज मौजूद रहा। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहती है। धरातल पर इसका कुछ काम नहीं देखने को मिल रहा है। सनातन धर्म की बात करने वाली भाजपा सरकार गौ माता की रक्षा करने पर क्यों नाकाम साबित हो रही है।

Previous articleअंतर्राष्ट्रीय गणेश महोत्सव 2023 में पारंपरिक कला और संस्कृति का सामंजस्य
Next articleमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 2000 करोड़ निवेश के पश्चात चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here