Home Gau Samachar छत्तीसगढ़ – गौ मांस तस्करी के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ – गौ मांस तस्करी के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

274
0

बिलासपुर,  (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कथित तौर पर गोमांस का परिवहन करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तारी से पहले ग्रामीणों ने कथित रूप से दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी थी। पिटाई का ​वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र की पुलिस ने गोमांस का परिवहन करने के आरोप में नरसिंह रोहिदास (50) और रामनिवास मेहर (52) को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि चकरभाठा क्षेत्र के एक युवक ने थाने में मामला दर्ज कराया कि दो व्यक्ति एक मोपेड वाहन में गोमांस परिवहन कर रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने रोहिदास और मेहर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों के पास से एक बोरी में भरा हुआ लगभग 33 किलो पांच सौ ग्राम गोमांस और एक मोपेड बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पिटाई के संबंध में सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

Also Red This News – केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले द्वारा सुख शांति समृद्धि के संपादक जीतु सोमपुरा का सम्मान

Previous articleVideo News – सोसल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है
Next articleएल. पी. और अनिल बोहरा की जुगलबंदी से म्यूजिकल शो रहे हरदम हिट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here