Home National भारत सरकार के पूर्व उप सचिव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता को चुनाव...

भारत सरकार के पूर्व उप सचिव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता को चुनाव लड़ाना चाहती है बसपा

142
0

 

अंकित मिश्रा
जौनपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता व राष्ट्रवादी लेखक बसंत कुमार जिन्होंने उप सचिव पद से स्वैक्षिक सेवा निर्वित्ति के बाद वर्ष 2011 मे भाजपा जॉइन की और विगत 14 वर्षो मे बड़े मनोयोग से सेवा की और राष्ट्रवाद और हिंदुत्व पर दर्जनों किताबे लिखी।कलराज मिश्र के चुनाव प्रचार से लेकर उनके सलाहकार का काम किया, पर भाजपा ने उन्हे जातीय समीकरण की आड़ मे कभी भी लोकसभा का टिकट नही दिया। ऐसी खबर है की बसपा उन्हे अपने टिकट पर जौनपुर या मछली शहर से लड़ाना चाहती है, और बसपा के नेता बसंत कुमार की बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात करवाना चाहते है। जिससे उन्हे बसपा जॉइन करा कर प्रत्याशी बनाया जा सके।
यह सर्व विदित है कि बसंत कुमार पुराने भाजपाई है,और भाजपा कार्यकर्ता उन्हे बहुत सम्मान देते है।
यदि वह मछलीशहर सीट से बसपा टिकट पर चुनाव लड़ते है,तो भाजपा प्रत्याशी बी पी सरोज की मुश्किल बढ़ सकती है। और जौनपुर की सीट वर्ष 2019 मे बसपा के खाते मे गयी थी।मछलीशहर लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी बी पी सरोज भी मात्र 181 मतो से जीत पाए थे। देखना यह है कि बसपा बसंत कुमार को अपने पाले मे लाने मे सफल हो पाती हैं या नहीं ?

Previous articleउत्तर भारतीय नेता सुरजीत सिंह का आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सम्मान
Next articleलुब्रिज़ोल कॉर्पोरेशन ने पुणे में नया ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर शुरू किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here