गाय के शव को दफनाने के लिए वह गांव के लोग खाली प्लाट में गड्ढा खोदवा रहे थे।खोदाई के दौरान मिट्टी में दबे कुछ चांदी के सिक्के दिखाई दिए। तभी वहां पर मौजूद गांव के कुछ बच्चे उन सिक्कों को लेकर भागने लगे।

गांव दरियापुर में 7 नवंबर को गाय के शव को दफनाने के लिए गड्ढा खोदते समय चांदी के सिक्के निकल आए। बताते हैं कि करीब 40 से 50 चांदी के सिक्के निकले हैं। इन सिक्कों को लेकर वहां मौजूद बच्चे इधर-उधर भाग निकले।

गांव के अभिषेक पचौरी ने बताया कि 6 नवंबर की रात गांव में एक निराश्रित गाय की मौत हो गई थी। उसी गाय के शव को दफनाने के लिए वह गांव के ही देवेंद्र बघेल, राहुल शर्मा, मुकेश शर्मा, रघुवीर शर्मा के साथ देवेंद्र बघेल के खाली प्लाट में गड्ढा खोदवा रहे थे। खोदाई के दौरान मिट्टी में दबे कुछ चांदी के सिक्के दिखाई दिए। तभी वहां पर मौजूद गांव के कुछ बच्चे उन सिक्कों को लेकर भागने लगे। इनमें से कुछ सिक्के देवेंद्र बघेल के पास मौजूद हैं।

Previous articleMVA की चुनावी रैली में गाया गया सावरकर का लिखा गीत
Next articleसेबी अध्यक्ष ने किया ‘इंडिया@2024: एक्सपैंडिंग हॉरिज़ोन्स फॉर प्रोफेशनल्स’ पर 52वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here