By- Ankit Mishra
मुंबई। भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से पंजीकृत संस्था शिक्षादान अभियान फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश श्रीवास्तव ने भाईंदर के युवा समाजसेवी अरविंद उपाध्याय को संस्था का राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है। अरविंद उपाध्याय को दिए गए नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि उनकी सामाजिक सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। अरविंद उपाध्याय ने कहा संस्था ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। ज्ञात हो कि अरविंद उपाध्याय राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक भी हैं।
धर्म के प्रति अटूट आस्था रखने वाले अरविंद उपाध्याय पिछले 250 सप्ताह से लगातार सुंदरकांड पाठ का आयोजन करते आ रहे हैं। शिक्षादान अभियान फेडरेशन का राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाए जाने पर अनेक सामाजिक संस्थाओं, पत्रकारों और राजनीति से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
Previous articleसाउथ स्टार विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु एक साथ नज़र आएंगे रोमांटिक फिल्म ‘कुशी’ में
Next articleभारत में टिकाऊ और उत्पादक गन्ने की खेती को बढ़ावे के लिए यूपीएल एसएएस ने ओलम एग्री के साथ मिलाया हाथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here