मुंबई: भारत का पहला गौवंश पर केंद्रित राष्ट्रीय समाचारपत्र “गऊ भारत भारती” पिछले 10 वर्षों से गौ संरक्षण और संवर्धन की दिशा में अद्वितीय कार्य कर रहा है। यह प्रकाशन गौसेवा से जुड़े व्यक्तियों, संस्थाओं और उनकी गतिविधियों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है। सीमित संसाधनों के बावजूद, गऊ भारत भारती ने “गौवंश और पर्यावरण बचाओ” अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर एक नई चेतना जागृत की है।

अब गऊ भारत भारती प्रकाशन समूह से जुड़ी कंपनी गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्रा. लिमिटेड ने अपने पहले उत्पाद – दोपहिया वाहनों के लिए इंजन ऑयल “HP Horse Power – इंजन की खुराक” का विज्ञापन लॉन्च किया है। कंपनी के प्रमोटर्स का परिवार पिछले 73 वर्षों से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में कंपनी ने M/s Health Graffiti Incorporation के साथ डिस्ट्रीब्यूशन समझौता किया है, जिसके अंतर्गत Amigos Automotive को ब्रांड के रूप में दोपहिया व चारपहिया वाहनों की बेहतरीन सर्विसिंग सेवाएं देने के लिए चुना गया है। Amigos Automotive अपने उत्कृष्ट तकनीकी सेवा व ग्राहक संतुष्टि के लिए जाना जाता है।

कंपनी के पार्टनर श्री आशीष तिवारी ने बताया कि वे गऊ भारत भारती पेट्रोलियम के साथ जुड़कर सर्विस इंडस्ट्री में नई गुणवत्ता और सेवा का मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर:

अब ग्राहक Shop No. 5, CTS No. 76, तिवारी कंपाउंड, मृणाल ताई गोर फ्लाईओवर के नीचे, राम मंदिर स्टेशन के पास, महात्मा ज्योतिबा फुले नगर, गोरेगांव (पश्चिम), मुंबई – 400104 स्थित Amigos Automotive Garage पर अपनी स्कूटर या किसी भी कंपनी के दोपहिया वाहन की सर्विसिंग अनुभवी मैकेनिक से करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 📞 070212 44844

भविष्य की योजनाएँ:

गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्रा. लि. के निदेशक श्री अजय शर्मा ने बताया कि कंपनी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के हैवी व्हीकल्स क्षेत्र में पहले से ही स्थापित है। यह कारोबार उनके दादा त्रिवेणी प्रसाद विश्वकर्मा, पिता श्री रमाशंकर विश्वकर्मा, और अब उनके नेतृत्व में लगातार विस्तार पा रहा है। कंपनी वर्तमान में भायंदर महानगरपालिका, मालेगांव महानगरपालिका और कोणार्क जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ कार्यरत है।

गौ आधारित ऊर्जा की दिशा में कार्य:

कंपनी अब गौ आधारित हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी कदम रख चुकी है। इसका उद्देश्य बायोगैस, गोबर आधारित ऊर्जा तथा आत्मनिर्भर ऊर्जा मॉडल को विकसित करना है। इसके माध्यम से महाराष्ट्र के किसानों व गौपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य है।

भविष्य की योजना:

कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, महाराष्ट्र में बायोगैस तकनीक का विस्तार बड़े पैमाने पर किया जाएगा, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ होगा। यह परियोजना वेंचर कैपिटल के सहयोग से संचालित की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार, विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में गौ संरक्षण की दिशा में सजग कार्य कर रही है।

 

Previous articleगौ आधारित प्राकृतिक खेती” के लिए लोगों को किया जाए जागरूक
Next articleअंजलि शर्मा अपने अभिनय से प्रभावित करने की कोशिश करती रहेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here