Home Gau Samachar गाय को राष्ट्र माता घोषित करने को रैली निकाली

गाय को राष्ट्र माता घोषित करने को रैली निकाली

नई टिहरी। गोपाल गो लोक संवर्धन समिति की ओर से आंचल डेयरी स्थित गोशाला में आयोजित धेनु मानस कथा का हवन-यज्ञ, पूर्णाहुति और भंडारे के साथ समापन हुआ। उन्होंने नगर क्षेत्र में रैली निकालकर गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने और गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की।

201
0

रविवार को धेनु मानस कथा के समापन पर कथा वक्ता गोपालमणि महाराज ने कहा कि गाय हिंदू संस्कृति की प्रतीक है। गाय के बिना सनातन संस्कृति में शुभ कार्य नहीं हो सकते हैं।कहा कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने से गाय संरक्षित होंगी। इसके विषय को धर्म के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। गाय का वैज्ञानिक महत्व भी अलग है। सरकार को चाहिए कि अलग से गो मंत्रालय बनाए। समिति के अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में गौ भक्तों ने आंचल डेयरी से बौराड़ी तक रैली निकाल कर गाय का संरक्षण करने और राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की। इस मौके पर जीतराम भट्ट, विक्रम सिंह कठैत, अनुसूया नौटियाल, देवेंद्र नौटियाल, आनंद सिंह चौहान, घनानंद डोभाल, पीडी चमोली, उर्मिला महर, सरोजिनी, बीना, बबीता, रीना, देवेश्वरी, उर्मिला, रागिनी, हर्षिला, विनीता आदि मौजूद थे।

Previous articleरोचक व रोमांचक है महिलाओं पर केंद्रित डार्क कॉमेडी फिल्म “चार लुगाई”
Next articleCow Economy – रायपुर के गौठान से बदली गौवंश एवं गौ पालकों की तकदीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here