मुंबई, 23 अक्टूबर 2025: महाराष्ट्र सरकार द्वारा गौमाता को आधिकारिक रूप से ‘राज्य माता’ का दर्जा प्रदान करने के बावजूद, गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने न तो गौपूजन किया और न ही इसका कोई फोटो या वीडियो जारी किया।

इसकी आलोचना करते हुए महाराष्ट्र के गौसेवकों ने कहा कि यह महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग की नैतिक जिम्मेदारी थी कि वह सीएम को इस पवित्र अवसर पर गौपूजन के लिए प्रेरित करता, ताकि राज्य के लाखों गौपालकों को मजबूत संदेश मिलता।

“गौमाता अब महाराष्ट्र प्रदेश की राज्य माता हैं। गोवर्धन पूजा जैसे अवसर पर सीएम का गौपूजन न करना गौपालकों के बीच निराशा पैदा कर रहा है।

दूसरी ओर, भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गोवर्धन पूजा पर गौपूजन कर गौपालकों को सम्मान दिया। राजस्थान: सीएम भजन लाल शर्मा ने जयपुर में गौशाला पहुंचकर गौमाता का पूजन किया और राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने भोपाल की एक गौशाला में गौपूजन कर गौपालकों से मुलाकात की। छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने रायपुर में गौपूजन कर गौमाता का आशीर्वाद लिया। इन मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो साझा कर गौसेवा को बढ़ावा दिया।

सीएम देवेंद्र फणडवीस दीपावली भोज में व्यस्त

खबरों के अनुसार, 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मुंबई के वर्षा बंगले पर पत्रकारों के साथ दीपावली भोज में व्यस्त थे।

गौपालकों में नाराजगी

महाराष्ट्र के गौपालक संगठनों ने इसकी कड़ी निंदा की है। एक प्रमुख गौसेवी ने कहा, “राज्य माता का दर्जा देकर सरकार ने वादा किया था, लेकिन अमल नहीं हो रहा। अन्य राज्यों के सीएम ने जो किया, वही महाराष्ट्र में भी अपेक्षित था।”

 

Previous articleभिलाई में अज्ञात लोगों ने गऊ माता पर कटर से किया हमला , शरीर पर 70 से ज्यादा वार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here