Home News भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष नीलोत्पल मृणाल ने अयोध्या में राम...

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष नीलोत्पल मृणाल ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्धाटन के उपलक्ष्य में शोभायात्रा का किया आयोजन

354
0

मुम्बई। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद, 22 जनवरी 2024 को श्री राम के भव्य मंदिर के अयोध्या में उद्घाटन के उपलक्ष्य में नीलोत्पल मृणाल, (उपाध्यक्ष महाराष्ट्र भाजपा, उत्तर भारतीय मोर्चा) ने कलीना, सांताक्रुज, मुम्बई में एक भव्य रैली का आयोजन किया, इस शोभायात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया।
शोभायात्रा में आईआरएस अधिकारी और सुपर कॉप समीर वानखेड़े, क्रांति रेडकर और मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने भाग लिया।


इस अवसर पर नीलोत्पल मृणाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने उस सदियों के संघर्ष को नहीं देखा और वह अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के 500 साल के संघर्ष का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वह अब भव्य राम मंदिर के उद्घाटन का उत्सव मनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इस शोभायात्रा का आयोजन किया।
समीर वानखेड़े ने आयोजक नीलोत्पल मृणाल के प्रयास की सराहना की और अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के उद्घाटन के लिए अपनी खुशी व्यक्त की।
क्रांति रेडकर ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी राम भक्तों की इस शोभा यात्रा में उपस्थिति की सराहना की।

Previous articleसूर्या रोशनी के डायनामिक लाइटिंग सोल्यूशंस से जगमगा रहा है भारत का सबसे लंबा समुद्र सेतु
Next articleसदियों के धैर्य, अनगिनत बलिदानों, त्याग और तपस्या के बाद, हमारे श्री राम यहाँ हैं”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here