Home News ‘मैंने प्रेम बो दिया’ कविता संग्रह का लोकार्पण सम्पन्न

‘मैंने प्रेम बो दिया’ कविता संग्रह का लोकार्पण सम्पन्न

417
0

मुंबई। युवा साहित्यकार पवन तिवारी के नये कविता संग्रह ‘मैंने प्रेम बो दिया’ का लोकार्पण मुंबई हिंदी अकादमी की ओर से 15 अप्रैल 2023 की शाम मुंबई प्रेस क्लब के सभागार में साहित्य अकादमी से सम्मानित मराठी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मण गायकवाड़ के हाथों गरिमापूर्ण परिवेश में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शोधवरी पत्रिका के सम्पादक हूबनाथ पांडेय ने कहा कि मैं इस कठिन समय में प्रेम कविताओं को महत्व नहीं देता। युवा समालोचक एवं बिरला महाविद्यालय के एसोशिएट प्रोफेसर डॉ श्यामसुंदर पांडेय ने लोकर्पित कविता संग्रह ‘मैंने प्रेम बो दिया’ की कविताओं को जीवन की सचाई बताया। वहीं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुलभा कोरे ने कवि द्वारा प्रेम बोने के भाव की सराहना की।
समारोह के अध्यक्ष लक्ष्मण गायकवाड़ ने वर्तमान में प्रेम को आवश्यक तत्व बताया। उन्होंने पवन तिवारी की साहित्य साधना और रचनाधर्मिता की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी।
लेखकीय वक्तव्य में पवन तिवारी ने कहा कि मैं शौकिया नहीं लिखता, लिखना मेरा स्वभाव है। जो देखता हूँ, अनुभव करता हूँ, भोगता हूँ यदि उनका चिंतन असहनीय हो जाता है तो उसे शब्दों में बांध देता हूँ।
कार्यक्रम में नार्वे से प्रवासी साहित्यकार आलोक शरद विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन कवयित्री डॉ. वर्षा सिंह ने की। इस अवसर पर सागर जी का विशेष रूप से सम्मान किया गया।तो वहीं आभार प्रकट किया संस्था के सचिव एवं आर के पब्लिकेशन के मुखिया राम कुमार ने।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष मनोज कुमार गोयल, नन्दलाल क्षितिज, रामस्वरूप साहू, प्रज्जवल वागदरी, हसन पठान, प्रतिभा श्रीवास्तव, आलोक मिश्र, प्रो. रामलखन, प्रियंका जैसवार, मनसा मिश्रा, हेरम्ब तिवारी, जगदम्बा पांडेय, डॉ वर्षा महेश, राम प्यारे सिंह रघुवंशी, अनिल राही सूर्यकान्त शुक्ल, अल्हड़ असरदार, अभिजीत अयंक, कल्पेश यादव, रवि यादव, मुन्ना यादव मयंक, रवीन्द्र चौरसिया, डॉ उषा मिश्रा, रमाकांत ओझा, ताबिश रामपुरी, आनंद पांडेय केवल, सेवासदन प्रसाद, ओम प्रकाश पांडेय, प्रमोद गौंड़, शोभा खंडेलवाल, आलोक मिश्र, विनीत शंकर आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Previous articleशीघ्र प्रकाशित होगी शिवाजी महाराज पर उपन्यास श्रृंखला ‘महासम्राट’ की दूसरी कड़ी ‘रणखैंदळ’
Next articleभारत बनाने जा रहा है रॉकेट फोर्स, ‘प्रलय‘ मिसाइलें बदल देंगी जंग का रुख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here