Home Religion मतदान, मेघालय में 81.94 प्रतिशत और नगालैंड में 74.32 फीसदी हुई वोटिंग

मतदान, मेघालय में 81.94 प्रतिशत और नगालैंड में 74.32 फीसदी हुई वोटिंग

428
0

शिलांग/कोहिमा, एजेंसी। Meghalaya, Nagaland Vidhan Sabha Chunav Live Update: नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हई। नगालैंड और मेघालय की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक मेघालय चुनाव में 81.94 % और नगालैंड चुनाव में 74.32% मतदान हुआ है।

बता दें कि दोपहर 1 बजे तक मेघालय विधानसभा चुनाव में 44.73 और नगालैंड चुनाव में 57.06 फीसद मतदान हुआ है। वहीं, नगालैंड में 11 बजे तक 35.76 और मेघालय में 26.70 फीसद मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वोटरों से भारी संख्या में मतदान की अपील की थी।

नागालैंड में 82 प्रतिशत, मेघालय में 74 प्रतिशत मतदान हुआ

चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक नागालैंड में 81.94 प्रतिशत और मेघालय में 74.32 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मेघालय में सराकर बदलने के लिए भाजपा और अन्य क्षेत्रीय दल लगा रहे जोर

सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी सत्ता बरकरार रखने के लिए चुनावी मैदान में उतरी है। जबकि भाजपा, तृणमूल कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दल मेघालय में सरकार में बदलाव लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो रहा मतदान: चुनाव अधिकारी

चुनाव अधिकारी ने जानकारी दी कि कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में इसे ठीक कर लिया गया। मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो रहा है।

मेघालय में अब तक 63.91 और नगालैंड में 72.99 फीसद हुआ मतदान

मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक मेघालय चुनाव में 63.91% और नगालैंड चुनाव में 72.99% मतदान हुआ है

Previous article ‘अटैक ऑफ 26/11’ में आतंकी की भूमिका निभाने वाले संजीव जायसवाल अब क्यों नहीं करना चाहते आतंकवादी का रोल?
Next articleनिःशुल्क अनाज वितरण व हेल्थ चेकअप के साथ भक्त धूमधाम से मुंबई में मनायेंगे राधे माँ का जन्मदिवस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here