नई दिल्ली। चौंकिये मत! भारतीय नस्ल की एक गाय रिकार्ड 13 करोड़ रुपये में बिकी है। केंद्रीय पशु पालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी मंत्री परषोत्तम रुपाला ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ब्राजील में भारतीय ओंगल नस्ल की एक गाय 13 करोड़ रुपये में बिकी है, जो चौकाने वाली है। उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह गाय की बिक्री हुयी है। शाहीवाल कांकरेज और कई अन्य नस्लों की गाय विदेशों में है जो भारी मात्रा में दूध देती है। रुपाला ने कहा कि भारतीय नस्ल की दुधारु पशुओं की विशेषताओं को लेकर किसानों तथा पशु पालकों को जागरुक किये जाने की जरुरत है। उन्होंनें कहा कि भारतीय नस्लों के पशुओं में नस्ल सुघार के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं और इनमें से कई के बेहतर परिणाम भी सामने आने लगे हैं।

ओंगल नस्ल की गाय मूल रुप से आन्ध्रप्रदेश के प्रकाशम जिले की है। यह नस्ल ‘मुंह पक खूर पक’ और ‘मैड काऊ’ रोग प्रतिरोधी है जिसके कारण दुनिया भर में इसकी लोकप्रियता है। शक्तिशाली और आक्रामक गुणों के कारण इस नस्ल का उपयोग पूर्वी अफ्रीका और मैक्सिको ‘बुलफाइट’ में भी किया जाता है। अमेरिका, नीदरलैंड, मलेशिया, ब्राजील, कोलम्बिया, पुर्तगाल, इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया, फिजी, मारिशस तथा कई अन्य देशों में ओंगल नस्ल की गायें पायी जाती है।

#Ongal Breed Cow # Record 13 Crores # Stunned To Know # Whole Matter

Previous articleवंदना भारद्वाज का नया म्यूजिक एल्बम ‘इश्क विच’ जारी
Next articleहम सभी धूप में घूमते हैं फिर कुछ लोगों की ही धूप में जाने के कारण अचानक मृत्यु क्यों हो जाती है ? लू को समझे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here