Home Entertainment एक्टर सोनू सूद के हाथों एशियन आईकॉनिक अवार्ड से सम्मानित हुए मितेश...

एक्टर सोनू सूद के हाथों एशियन आईकॉनिक अवार्ड से सम्मानित हुए मितेश उपाध्याय

546
0

मुंबई। हाल ही में रामकुमार पाल 64 फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत एशियन आईकॉनिक अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन मुक्ति कल्चरल हब अंधेरी, मुंबई में संपन्न हुआ जहां सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में फिल्म अभिनेता सोनू सूद और विंदू दारा सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उसी अवसर पर मितेश उपाध्याय को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सोनू सूद के हाथों एशियन आईकॉनिक अवार्ड प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में शो आयोजक रामकुमार पाल और शैलेश पटेल ने दोनों कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए ट्रॉफी और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

अवार्ड शो के दौरान ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद के हाथों समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट लोगों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवार्ड शो का आयोजन रामकुमार पाल और मुंबई रफ्तार चैनल के सीइओ शैलेश पटेल ने किया।
वहीं इस शो का संचालन सिमरन आहूजा ने किया और एशियन आइकॉनिक अवार्ड कार्यक्रम में फिल्म व टीवी सितारें उर्वशी ढोलकिया, प्रिंस नरूला, विशाल जेठवा, शिव ठाकरे, सृजिता डे, स्नेहा वाघ, जसन शाह, अर्चना कोचर, ईशा संजरी, वाशु जैन की उपस्थिति रही जिन्हें रामकुमार पाल ने सम्मानित किया।
मितेश उपाध्याय निर्माता और इवेंट ऑर्गनाइजर हैं। वह गुजरात में गुजराती प्ले नाद म्यूजिकल शो का काम करते हैं।
इसके अलावा वह राम तेरी गंगा मैली फिल्म की अभिनेत्री मंदाकिनी के हाथों दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
मितेश उपाध्याय ने पिछले दिनों गोवा में एशियन फैशन टूर शो का आयोजन किया जहां उन्हें भी सारा खान ने सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें काफी अवॉर्ड मिल चुके हैं।

– संतोष साहू

Previous articleकेंद्र सरकार के प्रयासों से कतर से सकुशल लौटे पूर्व नौसैनिक – मुख्यमंत्री ने धामी ने व्यक्त की प्रतिक्रिया
Next articleगोबर से बनी कागज की पत्रिका बनाने की अनूठी पहल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here