पुणे: आम धारणा है कि प्रेम विवाह एक-दूसरे को समझने का अच्छा मौका है। हालांकि, पुणे में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। एक हाई एजुकेटेड कपल ने जो किया उसने सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी। पुणे के इक डॉक्टर कपल का अफेयर था। दोनों ने लव मैरेज की और शादी के महज 24 घंटे में ही दोनों ने तलाक भी ले लिया। उनके बीच शादी के दूसरे दिन सुबह से झगड़ा हुआ और उन्होंने अलग रहने का फैसला लिया।

इस कपल शादी के 24 घंटे में हुए तलाक का दिलचस्प पहलू है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महज 8 दिन में ही उन्हें तलाक भी मिल गया। पुणे फैमिली कोर्ट के जज बी डी कदम ने यह अहम नतीजा सुनाया।

तलाकशुदा जोड़ा समाज के सम्मानित वर्ग से है। पति एक जहाज पर बड़े पद पर कार्यरत है, जबकि पत्नी पेशे से डॉक्टर है। दोनों एक दूसरे से कई साल पहले मिले थे। उनके बीच अफेयर चला। प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। दोनों की शादी हुई। उनके परिवार और रिश्तेदार इस शादी समारोह में शामिल हुए।

शादी के अगले दिन सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि लड़की घर छोड़कर चली गई। दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया। मामला कोर्ट तक पहुंचा। उन्होंने वकील से बात की और कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर कर दी।

3 दिसंबर को वकील रानी कांबले-सोनावणे ने आपसी सहमति से तलाक के लिए आवेदन किया था। आम तौर पर तलाक के लिए छह महीने की प्रतीक्षा अवधि अनिवार्य है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के नियमों के अनुसार, यदि पति-पत्नी 18 महीने से अधिक समय से अलग हो गए हैं, तो इस अवधि में छूट दी जा सकती है। अदालत ने 10 दिसंबर को तलाक पर मुहर लगा दी क्योंकि दंपति डेढ़ साल से अलग रह रहे थे और पति को काम के लिए तत्काल विदेश जाने की जरूरत थी।

Previous articleमुंबई की 135 सीटों पर लड़ेगी BJP, एकनाथ शिंदे को 90 सीट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here