मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों के समर्थन में बड़ी बात कही है। साथ ही उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। दरअसल, उमा भारती ने कहा कि किसानों को मासिक आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। इसके साथ ही इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उमा भारती ने गौ संपदा को लेकर भी बात कही। उनका कहना है कि गौशालाओं की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। गायों की रक्षा करने वालों को सीधे किसान बनाया जाना चाहिए।

दरअसल, उमा भारती की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भोपाल में आयोजित की गई थी, जिसमें उन्होंने ये बड़ी बातें कही। उमा भारती ने कहा कि सिर्फ गौशालाओं में गाय रखकर उनकी रक्षा नहीं की जा सकती है। किसान ही गायों की असल में रखवाली कर सकते हैं। साथ ही उन्हें जमीन के साथ-साथ ₹10,000 महीने की सहायता भी मिलनी चाहिए।

वहीं इस दौरान उमा भारती ने कहा कि ‘गौ और गंगा अभियान को अब साथ चलाया जाना चाहिए। हमें प्राकृतिक खेती पर इस समय जोर देना होगा, जिससे गंगा में खेतों के केमिकल न जाएं और गंगा सुरक्षित रहे।’ उमा भारती ने लाडली बहना योजना पर भी बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक महिलाओं को दो गाय दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे लेकर उनकी मंत्री लखन पटेल से बात हुई है। इससे लाडली बहनों की आमदनी बढ़ेगी। दरअसल उमा भारती के मुताबिक सभी सरकारी योजना के लाभार्थियों को गाय दी जाना चाहिए।

अब तक राज्य में बनी गौशालाओं में गायों की रक्षा नहीं हो रही : उमा भारती

गायों को लेकर उमा भारती ने कहा कि ‘अब तक राज्य में बनी गौशालाओं में गायों की रक्षा नहीं हो रही है। ऐसे में गौशालाओं को पुलिस जैसी संरचना नहीं बनना चाहिए, बल्कि प्राथमिक जिम्मेदारी किसानों को दी जानी चाहिए।’ साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि बीमार गायों को गौशालाओं में सुरक्षित रखा जाए, जबकि स्वस्थ गायों की देखभाल किसानों द्वारा की जाए।

2029 के लोकसभा चुनाव में लड़ने का भी ऐलान

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि किसानों को जमीनी अधिकार मिले और उन्हें मासिक ₹10,000 की आर्थिक मदद भी मिले ताकि गाय पालन एक रोजगार का स्रोत बन सके। उमा भारती ने इस दौरान 2029 के लोकसभा चुनाव में लड़ने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह झांसी से चुनाव लड़ेंगी। झांसी उनके दिल में बसता है। उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक हाशिए पर नहीं हूं, मैं अपना काम कर रही हूं। पूर्व मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि गोपाष्टमी पर गो संवर्धन अभियान और अयोध्या नगर में गो संवर्धन सभा आयोजित की जाएगी, जिससे गायों को सुरक्षित रखने की दिशा में कदम उठाया जा सके।

कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने गौ संवर्धन को लेकर कांग्रेस पर निशान साधा। दरअसल उन्होंने कहा कि 1966 से गौ संवर्धन अभियान चल रहा है।और इस मुद्दे पर कांग्रेस के बोलने की औकात नहीं है। सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जन्म से मरण तक योजनांए सरकार चला रही है इसलिए योजनाएं फेल है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कृष्ण भगवान को गोपाल नाम बोलने और माखन चोर को लेकर भो पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि राजनेताओं को इससे बचना चाहिए। इस तरह की बात संतों को ही करनी चाहिए।

Previous articleमरदह में गौ आश्रय स्थल पर गोवर्धन पूजा
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गौमूत्र चिकित्सा की गई प्रशंसा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here