उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने मिर्जापुर में मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को 1 अप्रैल 2025 से राष्ट्रीय मिशन घोषित किया है।

मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत किसानों को गोआश्रय से गाय ले जाने पर प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेंगे। चारागाह ले जाने पर प्रति गोवंश 6000 रुपये की राशि दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 1 करोड़ 90 लाख देसी गायें हैं। प्रदेश की 25 करोड़ आबादी में से 22 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि पहुंच रही है।

गुप्ता ने कहा कि गौ-आधारित प्राकृतिक खेती से खेत उपजाऊ रहेंगे। इससे शुद्ध अन्न की प्राप्ति होगी। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही गरीबी, बेरोजगारी और बीमारी की समस्याओं का समाधान होगा।

गोवंश तस्करी के बारे में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस पर प्रभावी नियंत्रण किया है। कुछ मामले अभी भी सामने आते हैं। इन पर रोक के लिए समीक्षा बैठक में कदम उठाए जाएंगे।

Previous articleपंजाब में चिंता का विषय बन रही है हृदय रोगी बच्चों की बढ़ती संख्या
Next articleशिवगंज में हिट एंड रन मामला: गौ सेवकों पर कार चढ़ाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here