खुशी प्रसन्नता का शहरों कस्बों से क्या वास्ता ? खुशी तो खुशी है, क्या नगर क्या गांव ? कुछ तो बात है वर्ना मचता भला क्यों हंगामा !
———-
मुंबई से तो अलग थलग कुछ है उसका मिजाज,
अलग उसका रूप रंगीला अलग उसका अंदाज़!
अलग उसकी मुस्कान मोहिनी नैन में गहरे राज़ !
बोल पड़े तो झंकृत हो इश्क़-ए-तरन्नुम-ए-साज़!
———–
देहरादून की कली है वह, लहराती लजर गई मुम्बई तक है। खिलेगी बॉलीवुड बगिया में, इंतज़ार बहार के आने तक है।
देहरादून की गोरी चिट्टी छैल छबीली नटखट नवयौवना खुशी अंसारी आजकल मायानगरी मुंबई में है। बचपन से ही ऊधम मचानेवाली खुशी किशोरी होते होते २०१८ में देहरादून में ही “मिस फिटनेस मॉडल” का खिताब जीता और शहर में चर्चा का विषय बन गई। रैम्प वॉक में भी वह अव्वल रहने लगी। फिर तो मन ऊॅंची उड़ान भरने का हुआ और देहरादून की खुशी मुंबई की मुस्कान बन गई। नयनों में बांकपन, बातों में बेबाकपन और व्यवहार में अपनापन लिये हुए खुशी अपने सपनों के शहर में अपनी मंज़िल तलाश कर रही है। नाजों में पली यह कुड़ी एक बेहतर ब्रेक की खोज में है। चैलेंजिंग रोल इसे पसंद हैं, विविधतापूर्ण भूमिकाएं भाती हैं, वही चाहिए। लेकिन, कैरेक्टर रिच रिच फील देने वाला हो अर्थात् उछल कूद ऊधम मचानेवाली स्टाइलिश नकचढ़ी लड़की वा टॉम बॉय जैसा किरदार हो तो मज़ा आ जाए। देहरादून में स्कूल और कॉलेज में किए नाटक और मॉडलिंग का अनुभव उसको प्रोत्साहित करते हैं। खुशी अपने नाम के अनुरूप प्रसन्नचित्त युवती है और अपनी मंज़िल को लेकर आशान्वित है, आश्वस्त है।

Previous articleहाइवे पर बलात्कार की घटनाएं और रतन वंश की शॉर्ट फिल्म “आवागमन”
Next articleस्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, चेंबूर में पुलिस का छापा, आठ युवतियां मुक्त, छह गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here