Home News बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष मनोज सोलंकी ने धूमधाम से मनाया अपनी...

बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष मनोज सोलंकी ने धूमधाम से मनाया अपनी पत्नी का जन्मदिन

542
0

मुंबई। जन्मदिन को सेलिब्रेट करना आम जीवन में बहुत महत्व रखता है। हर कोई चाहता है कि उसका जन्मदिन विशेष हो और अपने करीबी लोगों के साथ इस दिन को उत्सव का रूप दें।

अभी हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सोलंकी ने अपनी पत्नी निमीषा सोलंकी का जन्मदिन मुंबई में बड़े धूमधाम के साथ मनाया। उस अवसर पर परिवारिक रिश्तेदार और मित्र श्रीमती सोलंकी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे और उपहार भेंट किए।
मनोज सोलंकी ने कहा कि इन दिनों बीजेपी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव में दो तीन राज्यों को छोड़कर पूरे भारत में जीत का परचम लहराया है और एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। जिस दिन मोदी जी शपथ ग्रहण करेंगे उस दिन एक बार फिर जबरदस्त ढंग से उत्सव मनाएंगे जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता आमंत्रित रहेंगे।
राजनीतिक पार्टी में सक्रिय रूप से जुड़े मनोज सोलंकी बिल्डर और बिजनेसमैन हैं और एक सोशल वर्कर के रूप में कई सामाजिक कार्यों को अंजाम दे चुके हैं। इसके साथ वे भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी और अखिल राष्ट्रीय सिने कलाकार व कामगार संघटन के भी महाराष्ट्र उपाध्यक्ष हैं।

Previous articleउस्ताद कमल सबरी का एक दिल को छू लेने वाला गीत
Next articleनरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार लेंगे PM पद की शपथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here